By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: सरकारी सिस्टम की बदलती तस्वीर: उत्तराखंड की परिसंपत्ति प्रबंधन प्रणाली UK-GAMS प्रधानमंत्री पुरस्कार से सम्मानित…
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > Uttarakhand > सरकारी सिस्टम की बदलती तस्वीर: उत्तराखंड की परिसंपत्ति प्रबंधन प्रणाली UK-GAMS प्रधानमंत्री पुरस्कार से सम्मानित…
Uttarakhand

सरकारी सिस्टम की बदलती तस्वीर: उत्तराखंड की परिसंपत्ति प्रबंधन प्रणाली UK-GAMS प्रधानमंत्री पुरस्कार से सम्मानित…

News Desk
Last updated: April 24, 2025 8:04 pm
News Desk Published April 24, 2025
Share
SHARE

उत्तराखंड: उत्तराखंड सरकार की अभिनव पहल, उत्तराखंड गवर्नमेंट एसेट मैनेजमेंट सिस्टम (UK-GAMS) को नवाचार – राज्य श्रेणी के तहत लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया है। प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (DARPG) द्वारा प्रदान किया गया। यह राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार नवाचार के क्षेत्र में उत्तराखंड राज्य को पहली बार मिला है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर ये महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट शुरू किया गया था। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड गवर्नमेंट एसेट मैनेजमेंट सिस्टम (UK-GAMS) को प्रधानमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार प्राप्त होना हम सभी उत्तराखंडवासियों के लिए गर्व की बात है। यह पुरस्कार न केवल हमारी सरकार की पारदर्शी और उत्तरदायी प्रशासनिक व्यवस्था को मान्यता देता है, बल्कि यह दिखाता है कि टेक्नोलॉजी और नवाचार के माध्यम से किस प्रकार शासन को अधिक प्रभावी और जनहितकारी बनाया जा सकता है।

सीएम ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि इस मॉडल को और अधिक सशक्त बनाकर, इसे अन्य क्षेत्रों में भी लागू किया जाए, ताकि उत्तराखंड एक डिजिटल, पारदर्शी और उत्तरदायी शासन का अग्रणी राज्य बने। यह पुरस्कार हमें और अधिक मेहनत करने की प्रेरणा देता है। UK-GAMS सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण, पारदर्शिता की कमी और जवाबदेही से जुड़ी चुनौतियों का समाधान अत्याधुनिक तकनीक द्वारा करता है।

यह एक AI आधारित जियोस्पेशियल निगरानी प्रणाली है, जो उच्च गुणवत्ता (50 सेंटीमीटर रिज़ॉल्यूशन) के सेटेलाइट डेटा और राज्य में ही विकसित AI मॉडल का उपयोग करते हुए सरकारी परिसंपत्तियों का डिजिटलीकरण, जियो-फेंसिंग और प्रभावी निगरानी करती है। पहले असंगठित रिकॉर्ड, कागजी नक्शे और विभागों के बीच जानकारी की कमी के कारण जमीनों का दुरुपयोग या अतिक्रमण समय रहते पकड़ना मुश्किल होता था।

UK-GAMS ने सभी विभागों को एक एकीकृत, गतिशील डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाकर इस स्थिति में व्यापक बदलाव किया है। अब तक उत्तराखण्ड के सभी 13 जिलों में 66,000 से अधिक सरकारी परिसंपत्तियों को डिजिटलीकृत और UK-GAMS प्लेटफॉर्म पर जोड़ा जा चुका है। अब तक 188 भूमि उपयोग परिवर्तनों को चिन्हित कर संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा चुकी है।

यह सम्मान उत्तराखंड अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र (USAC) के वैज्ञानिकों की टीम के सतत प्रयासों और राज्य में अंतरिक्ष व भू-स्थानिक (स्पेस / जियोस्पेशियल) तकनीकी समाधान के माध्यम से शासन को बेहतर बनाने की उनकी प्रतिबद्धता का परिणाम है। नितिका खंडेलवाल, निदेशक, USAC के नेतृत्व में इस परियोजना की संकल्पना, विकास और क्रियान्वयन सफलतापूर्वक किया गया।

उनके इस उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (DARPG) के सचिव द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।इस प्रणाली की सफलता के पीछे इसका जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन मॉडल भी महत्वपूर्ण है। इसके तहत राज्य के 60 से अधिक विभागों एवं 47 स्वायत्त संस्थाओं के 6,600 से अधिक फील्ड अधिकारियों और लगभग 1,000 विभागीय पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षित किया गया है।

यह पुरस्कार उत्तराखंड राज्य के लिए गौरव का विषय तो है ही, साथ ही AI और सेटेलाइट तकनीक के माध्यम से सार्वजनिक परिसंपत्तियों को सुरक्षित करने, पारदर्शिता बढ़ाने और सक्रिय प्रशासन सुनिश्चित करने के लिए एक राष्ट्रीय स्तर का उदाहरण भी प्रस्तुत करता है। UK-GAMS अन्य राज्यों और सेक्टरों के लिए एक अनुकरणीय मॉडल बन सकता है, जो सार्वजनिक परिसंपत्तियों की सुरक्षा तथा डिजिटल गवर्नेस के भविष्य को सुदृढ करेगा।

You Might Also Like

उत्तराखंड में शराब के दाम बढ़े, नई दरें लागू

होटल में महिला की मौत से हड़कंप, पुलिस ने शुरू की जांच

दून में ऑपरेशन प्रहार, पुलिस की चौतरफा कार्रवाई तेज SSP के आदेश पर दून पुलिस एक्शन मोड में

त्रिवेणी एक्सप्रेस फिर चलेगी, मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

कुंभ 2027 तैयारियों का जायजा लेने हरिद्वार पहुंचे मुख्य सचिव, दिए सख्त निर्देश

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News

Zuluspins Casino: Czy naprawdę działa, czy to tylko mit

Khabar 360 India Khabar 360 India March 30, 2026
अमेरिकी मीडिया को ट्रंप की जीत से उम्मीदें, 2016 जैसे परिणाम दोहराने की आस
Uttarakhand News: CM धामी ने ‘साथी केंद्र’ का किया शुभारम्भ: विद्यार्थियों को ऑफलाइन कोचिंग और मेंटरिंग की मिलेगी सुविधा…
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा, पीड़ितों से करेंगे मुलाकात
पीएम मोदी ने महाराष्ट्र में जीत के लिए मतदाताओं का किया आभार, कहा- ‘एकजुट होकर हम ऊंची उड़ान भरेंगे’

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?