By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: Uttarakhand News: बीज उत्पादन में आत्मनिर्भरता की ओर बड़ा कदम, केंद्रीय कृषि मंत्री ने दिया आश्वासन, मनरेगा मजदूरी दर बढ़ाने की मांग पर कही ये बात…
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > Uttarakhand > Uttarakhand News: बीज उत्पादन में आत्मनिर्भरता की ओर बड़ा कदम, केंद्रीय कृषि मंत्री ने दिया आश्वासन, मनरेगा मजदूरी दर बढ़ाने की मांग पर कही ये बात…
Uttarakhand

Uttarakhand News: बीज उत्पादन में आत्मनिर्भरता की ओर बड़ा कदम, केंद्रीय कृषि मंत्री ने दिया आश्वासन, मनरेगा मजदूरी दर बढ़ाने की मांग पर कही ये बात…

News Desk
Last updated: May 5, 2025 9:12 pm
News Desk Published May 5, 2025
Share
SHARE

उत्तराखंड: केन्द्रीय कृषि और कृषक कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ देहरादून में कृषि और ग्रामीण विकास विभाग की केन्द्रीय योजनाओं की समीक्षा की. जिसमें केंद्रीय मंत्री शिवराज ने कहा कि किसानों तक वैज्ञानिकों की पहुंच सुनिश्चित कराए जाने के लिए वैज्ञानिकों की 2 हजार टीमें बनाई जा रही हैं.

Contents
दलहन, तिलहन और सीड हब बनाने का आश्वासनसेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लिए भी मिलेगी मददजैविक उत्पादों के प्रोत्साहन को सराहामनरेगा मजदूरी दर बढ़ाने की मांग

वैज्ञानिकों की टीमें देश के हर जनपद में जाकर वहां की भौगोलिक परिस्थितियों के हिसाब से उत्पादन में वृद्धि, किसानों को आधुनिक खेती और तकनीकी से जोड़ने, कृषि और बागवानी से जुड़े विभिन्न आयामों के बारे में जानकारी देंगी. केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि कृषि और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उत्तराखण्ड में अच्छा कार्य हो रहा है. राज्य में कृषि का क्षेत्रफल घटा है, लेकिन उत्पादन बढ़ा है.

राज्य बीज उत्पादन संस्था बनेगा दलहन, तिलहन और सीड का हब, केंद्रीय कृषि मंत्री ने दिया आश्वासन, मनरेगा मजदूरी दर बढ़ाने की मांग पर कही ये बात

उन्होंने कहा कि राज्य में कृषि के क्षेत्र में लंबी अवधि की कार्ययोजना पर कार्य किया जाए, इसके साथ ही राज्य में तात्कालिक रूप से कृषि के क्षेत्र में जो कार्य होने हैं, उनके लिए भारत सरकार से जो अपेक्षा है, उसका प्रस्ताव भेजा जाए. बैठक में सीएम धामी ने कृषि और बागवानी से संबंधित विभिन्न गतिविधियों के लिए केन्द्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री से सहयोग के लिए अनुरोध किया. राज्य में जंगली जानवरों से सुरक्षा के लिए घेरबाड़ के लिए करीब 1 हजार 53 करोड़ रुपये की मांग पर केन्द्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि इसके लिए चरणबद्ध तरीके से प्रस्ताव भेजे जाएं.

दलहन, तिलहन और सीड हब बनाने का आश्वासन

कृषि यंत्रीकरण को प्रोत्साहन के लिए 1 हजार फार्म मशीनरी बैंक की स्थापना के लिए 400 करोड़ रुपये की मांग पर केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि पहले चरण की धनराशि खर्च करने के बाद दूसरे चरण में धनराशि दी जाएगी. राज्य बीज उत्पादन संस्था को दलहन, तिलहन और सीड हब बनाने के लिए उन्होंने सहयोग का आश्वासन दिया. राज्य में सेब की अति सघन बागवानी के लिए 1150 करोड़ रुपये की धनराशि का सहयोग मांगे जाने पर उन्होंने कहा कि इसकी वार्षिक कार्ययोजना का प्रस्ताव बनाकर भेजा जाए.

सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लिए भी मिलेगी मदद

मुख्यमंत्री ने कहा कि झंगोरा राज्य में मुख्य पारम्परिक फसल है, जो 38 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में उत्पादित की जा रही है, इसलिए किसानों के हित में मंडुआ की तर्ज पर झंगोरा के लिए भी न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित किया जाना चाहिए. इस पर केन्द्रीय मंत्री ने सकारात्मक रुख जताते हुए विचार करने का भरोसा दिलाया. केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि कीवी मिशन के तहत राज्य में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाने के लिए सहयोग दिया जाएगा. शहद, मशरूम और एग्जोटिक वेजिटेबल के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लिए भी पूर्ण सहयोग का उन्होंने आश्वासन दिया.

जैविक उत्पादों के प्रोत्साहन को सराहा

ड्रैगन फ्रूट मिशन और हिमालयन एकेडमी फॉर कैपेसिटी बिल्डिंग एंड रूरल एंटरप्राइजेज फॉर एग्री एंड एलाइड के लिए सहयोग मांगे जाने पर केन्द्रीय कृषि मंत्री ने हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि बैठक में राज्य की ओर से जो सहयोग मांगा गया है, उन सभी कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा. उन्होंने राज्य सरकार की ओर से जैविक उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की. उन्होंने कहा कि जैविक उत्पादों की ब्रांडिंग के साथ मार्केटिंग पर भी विशेष ध्यान दिया जाए.

ग्राम्य विकास की योजनाओं की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री से अनुरोध किया कि हाउस ऑफ हिमालयाज लिमिटेड को ग्रामीण से वैश्विक स्तर तक ले जाने के लिए मान्यता मिले. हाउस ऑफ हिमालयाज को जी.आई. टैगिंग करने और इससे जुड़े महिला स्वयं सहायता समूहों को सशक्त करने के लिए सहयोग दिए जाने और हिमालयन ग्रामीण बैंक का निर्माण एवं प्रीमियम सप्लाई चेन विकास के लिए अनुरोध किया. केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की ये सभी पहलें बहुत महत्वपूर्ण हैं.

मनरेगा मजदूरी दर बढ़ाने की मांग

मुख्यमंत्री ने मनरेगा के तहत मजदूरी दर बढ़ाने का केन्द्रीय मंत्री से अनुरोध किया. केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि मजदूरी दर में बढ़ोतरी के लिए राष्ट्रीय स्तर पर विचार कर कार्रवाई की जाएगी. इसके अलावा सीएम ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत आवास निर्माण के लिए अनुदान राशि 1 लाख 30 हजार से बढ़ाकर 2 लाख रुपये किए जाने की मांग की. उन्होंने कहा कि राज्य के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में परिवहन लागत ज्यादा लगती है.

केन्द्रीय मंत्री ने हिमालयी राज्यों की विषम भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए इस पर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया. पीएमजीएसवाई के चौथे चरण के लिए 600 किमी लंबाई की 100 से ज्यादा परियोजनाओं के लिए स्वीकृति प्रदान किए जाने के अनुरोध पर उन्होंने कहा इसकी स्वीकृति जल्द दी जाएगी.

You Might Also Like

उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट डेट घोषित, 25 अप्रैल को आएंगे नतीजे

कुवैत से घर लौटा उत्तरकाशी का युवक, संघर्ष के बाद मिली राहत

उत्तराखंड में अवैध निर्माण पर बुलडोज़र एक्शन तेज

हल्द्वानी हादसा: स्कूटी सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत

अंतरिक्ष व जियोस्पेशियल तकनीक में सहयोग के लिए IIT रुड़की–USAC समझौता

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
From Google Maps to Ola Maps and Solid-State Battery Advancements for Electric Scooters
News

Ola Cuts Costs and Embraces Innovation with In-House Mapping and Solid-State Batteries

Khabar 360 India Desk Khabar 360 India Desk July 6, 2024
अग्निवीर/अग्निपथ के खिलाफ 24 दिसंबर को लालकुआँ में कांग्रेस पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ की विशाल जनसभा व विरोध प्रदर्शन
Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया पौधरोपण, लोगों से की ये खास अपील….
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निजी आवास में लगा स्मार्ट मीटर: UPCL द्वारा 15.87 लाख उपभोक्ताओं के घर में लगाने है स्मार्ट मीटर, सीएम ने कहा- सभी उपभोक्ताओं के लिए होगी लाभप्रद…
संविधान अंगीकार के 75 वर्ष पूरे, राष्ट्रपति मुर्मु करेंगी स्मरणोत्सव का शुभारंभ

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?