By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण, मतदाताओं से लिया फीडबैक
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > Uttarakhand > मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण, मतदाताओं से लिया फीडबैक
Uttarakhand

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण, मतदाताओं से लिया फीडबैक

Khabar 360 India Desk
Last updated: August 5, 2026 8:26 am
Khabar 360 India Desk Published August 5, 2026
Share
SHARE

*मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण, मतदाताओं से लिया फीडबैक*

– *सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण : सीईओ*

– ⁠*अनमैप्ड मतदाताओं को विशेष फोकस करते हुए ईआरओ/एईआरओ स्तर पर हो नियमानुसार सुनवाई*

देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने मंगलवार को जनपद देहरादून के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में स्थित मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कर एसआईआर प्रकिया के तहत चल रही नोटिसों की सुनवाई के सम्बंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केंद्रों पर मतदाताओं से उनका फीडबैक भी लिया।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने मंगलवार को जनपद देहरादून के राजपुर विधानसभा स्थित बूथ संख्या 65 प्राथमिक विद्यालय दिलाराम बाजार और रायपुर विधानसभा स्थित बूथ संख्या 10 प्राथमिक विद्यालय डांडा खुदानेवाला का निरीक्षण किया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि इस फील्ड विजिट का उ‌द्देश्य धरातल पर आ रही व्यवहारिक समस्याओं को समझने का है। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में सभी मंडल आयुक्तों, जिलाधिकारियों, ईआरओ को फील्ड विजिट करने के निर्देश दिए गए हैं। गौरतलब है कि सोमवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. पुरुषोत्तम ने हरिद्वार जनपद का भ्रमण कर विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया था। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव शाह, ईआरओ रायपुर डॉ. अपूर्वा सिंह, ईआरओ राजपुर श्री तनवीर मारवाह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी  नरेंद्र देवली उपस्थित रहे।

*सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण*

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम् ने निर्देश देते हुए कहा कि सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ दस्तावेज लेकर सत्यापित करते हुए अपने स्तर पर निस्तारण करें ताकि नागरिकों को अनावश्यक परेशान न होना पड़े। उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो पाई है उनपर विशेष फोकस करते हुए ईआरओ/एईआरओ स्तर पर सुनवाई कर नियमानुसार कार्यवाही करें।

*जनपद भ्रमण पर सीईओ कार्यालय के अधिकारी*

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम के निर्देश पर सीईओ कार्यालय के अधिकारियों को भी जनपदों का भ्रमण कर स्थलीय निरीक्षण करने के आदेश जारी किए हैं। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे को देहरादून, हरिद्वार, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चन्द्र दुम्का को नैनीताल, अल्मोड़ा, चंपावत, पिथौरागढ़, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री मस्तू दास को जनपद ऊधमसिंह नगर, टिहरी, उत्तरकाशी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

You Might Also Like

श्रीनगर में किराये के कमरे में मिला बीए छात्र का शव, आत्महत्या की आशंका; पुलिस जांच में जुटी

उत्तराखंड में 17 राजनीतिक दलों का पंजीकरण रद्द, विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई

पुष्पवर्षा, चरण प्रक्षालन और सेवा का संदेश: सीएम धामी ने कांवड़ियों का किया सम्मान

राजस्व पुलिस एवं भूलेख सर्वेक्षण संस्थान अल्मोड़ा होगा हाईटेक, आधुनिकीकरण को मिली नई रफ्तार

‘बिना रुके, बिना थके’ विकास की राह पर उत्तराखंड: मसूरी में सीएम धामी का बड़ा संदेश

TAGGED:and sought feedback from voters.Chief Electoral Officer inspected polling stations
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
News

पोर्न स्टार केस में ट्रम्प की सजा टली

News Desk News Desk September 8, 2024
सुप्रीम कोर्ट ने दहेज उत्पीड़न मामले में दोषी पर की कड़ी टिप्पणी
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने राष्ट्रपति पुतिन को शांति प्रस्ताव भेजा
बांग्लादेश में उपद्रवियों का तांडव, अवामी लीग के 20 से अधिक नेताओं को मार डाला…
कोलकाता कांड की जांच का बढ़ता दायरा; दूसरे अस्पतालों पर भी कस सकता है शिकंजा, सुप्रीम कोर्ट सख्त…

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?