By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: जेनिथ-25 फेस्ट : सीएम धामी ने दी भविष्य निर्माण की प्रेरणा, कहा- युवाओं को बनना होगा फ्यूचर-रेडी, केवल नौकरी ढूंढने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देने वाले भी बनें…
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > Uttarakhand > जेनिथ-25 फेस्ट : सीएम धामी ने दी भविष्य निर्माण की प्रेरणा, कहा- युवाओं को बनना होगा फ्यूचर-रेडी, केवल नौकरी ढूंढने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देने वाले भी बनें…
Uttarakhand

जेनिथ-25 फेस्ट : सीएम धामी ने दी भविष्य निर्माण की प्रेरणा, कहा- युवाओं को बनना होगा फ्यूचर-रेडी, केवल नौकरी ढूंढने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देने वाले भी बनें…

News Desk
Last updated: May 11, 2025 7:35 pm
News Desk Published May 11, 2025
Share
SHARE

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि हम देशहित को सर्वोपरि रखते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी से करें. साथ ही ये संकल्प लें कि हर संकट की घड़ी में हम एकजुट होकर राष्ट्र के साथ दृढ़ता से खड़े रहेंगे. सीएम धामी शनिवार को गुरू राम राय विश्वविद्यालय के वार्षिक समारोह “जेनिथ-25 फेस्ट” में शामिल हुए.

इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित स्टूडेंट्स को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का रोजगार परिदृश्य तेजी से बदल रहा है. विभिन्न नवाचारों के कारण रोजगार के नए अवसर उत्पन्न हो रहे हैं और पुराने खत्म हो रहे हैं. इसके लिए हमें अपने युवाओं को “फ्यूचर-रेडी” बनाना होगा. सीएम ने कहा कि इस दिशा में हमने इंटर्नशिप और इंडस्ट्री लिंक्ड कोर्सेज को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न उद्योगों और कॉरपोरेट संस्थानों के साथ समझौते किए हैं.

इसके साथ ही, हमने स्टार्टअप और इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए इन्क्यूबेशन सेंटर स्थापित किए हैं, जिससे युवाओं में उद्यमिता को विकसित किया जा सके. हमारा उद्देश्य है कि हमारे युवा केवल नौकरी ढूंढने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देने वाले भी बनें. मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा और संस्कार मनुष्य के जीवन के दो सबसे बहुमूल्य उपहार हैं, जो न केवल उसकी सोच को आकार देते हैं, बल्कि जीवन की दिशा और दशा दोनों को बदलने का सामर्थ्य भी रखते हैं.

यह दोनों गुण जिस व्यक्ति में विकसित हो जाते हैं, वो अपने परिवार का ही नहीं बल्कि समाज और राष्ट्र के काम भी आते हैं. पीएम मोदी जी के मार्गदर्शन और सहयोग से हमारी सरकार प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में निरंतर सुधार करने का प्रयास कर रही है. शिक्षा के महत्व को ध्यान में रखकर हमारी सरकार ने त्वरित निर्णय लेते हुए देश में सर्वप्रथम “नई शिक्षा नीति” को लागू करने का कार्य किया. इस नीति द्वारा शिक्षा व्यवस्था को रोजगारोन्मुख और व्यावहारिक बनाने का प्रयास किया किया गया है.

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें गर्व है कि हम उत्तराखण्ड की वीर भूमि से आते हैं जहां के हर परिवार से कोई न कोई सदस्य सेना में जरूर होता है. मैं स्वयं भी एक सैनिक का बेटा हूं. आप सभी जानते हैं, पहलगाम में दुश्मन द्वारा किए गए कायराना आतंकी हमले का हमारी बहादुर सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है.

जब-जब भारत माता ने अपने सपूतों को पुकारा है, देवभूमि उत्तराखण्ड के वीरों ने लहू देकर मातृभूमि की रक्षा करने का कार्य किया है. आप में से कई लोगों के परिवारजन भी भारतीय सेना में सेवा दे रहे होंगे, कोई बर्फ से ढंके दुर्गम पोस्ट पर डटा होगा, तो कोई तपते रेगिस्तान में मां भारती की रक्षा कर रहा होगा.

परंतु हमें भी अपने-अपने स्थानों पर रहते हुए, एक सैनिक की भांति सजगता, समर्पण और सेवा-भावना को अपने जीवन का हिस्सा बनाना होगा. क्योंकि राष्ट्र की एकता और अखंडता की रक्षा केवल सीमाओं पर रहकर ही नहीं होती बल्कि हमारे विचारों और कर्मों से भी प्रदर्शित होती है. मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरू राम राय विश्वविद्यालय केवल एक विश्वविद्यालय नहीं है बल्कि एक जीवंत, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक परंपरा का ध्वजवाहक भी है. क्योंकि संत परंपरा से जुड़ी संस्थाओं में केवल डिग्रियां ही प्रदान नहीं की जातीं, बल्कि संस्कार, विचार और जीवन मूल्यों के समग्र विकास को भी समान महत्व दिया जाता है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रसन्नता का विषय है कि पूज्य महाराज जी ने यहां एक अत्यंत सुव्यवस्थित हेलिपैड का निर्माण कराया है, शहर के मध्य स्थित इस हेलिपैड से आमजन को सुविधा मिलेगी और आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता भी सुनिश्चित हो सकेगी. साथ ही ये भी अत्यंत हर्ष का विषय है कि विश्वविद्यालय परिसर के समीप एक आधुनिक कैंसर अस्पताल का निर्माण कार्य भी कराया जा रहा है, यह अस्पताल प्रदेश के लोगों को कैंसर जैसे गंभीर रोग से लड़ने में अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध होगा.

You Might Also Like

सचिव वित्त से वार्ता के बाद खत्म हुआ राज्य कर मिनिस्ट्रीयल स्टाफ का आंदोलन।

DM हटाने के विरोध में दून एकजुट, कई संस्थाओं का समर्थन

घोषणाओं की प्रगति पर CM सख्त, अधिकारियों को निर्देश

चारधाम यात्रा को देखते हुए कमर्शियल गैस सप्लाई सुनिश्चित करने के निर्देश

ऋषिकेश में सी-प्लेन की सफल ट्रायल लैंडिंग, पर्यटन और कनेक्टिविटी के नए युग की शुरुआत

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
National

जम्मू के सुंजवां में संतरी पोस्ट पर आतंकी हमला, गोलीबारी में एक जवान शहीद

News Desk News Desk September 2, 2024
Uttarakhand News: सीएम धामी ने खेत में की धान रोपाई, किसानों के परिश्रम को किया नमन, बोले– अन्नदाता हमारी संस्कृति और अर्थव्यवस्था की रीढ़…
Detaillierte Blaupausen, um die Chancen im spannenden Glücksspiel zu schlagen
इजराइल पर रॉकेट हमले की जिम्मेदारी हिजबुल्लाह ने नहीं ली 
Uttarakhand News: ‘भाजपा ने बदली देश की तस्वीर’, सीएम धामी ने गिनाईं केंद्र सरकार की उपलब्धियां, कहा– युवाओं को आत्मनिर्भर बनाकर देश को दी नई गति…

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?