By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: उधमसिंह नगर के चुकटी देवरिया गाँव में वरिष्ठजनों हेतु वृहद आयुष स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Blog > Health > उधमसिंह नगर के चुकटी देवरिया गाँव में वरिष्ठजनों हेतु वृहद आयुष स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न
गांव के बुजुर्गों की समग्र देखभाल की दिशा में आयुष विभाग की अनूठी पहल"
HealthUttarakhand

उधमसिंह नगर के चुकटी देवरिया गाँव में वरिष्ठजनों हेतु वृहद आयुष स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

गांव के बुजुर्गों की समग्र देखभाल की दिशा में आयुष विभाग की अनूठी पहल"

Khabar 360 India
Last updated: June 12, 2025 2:26 pm
Khabar 360 India Published June 12, 2025
Share
गांव के बुजुर्गों की समग्र देखभाल की दिशा में आयुष विभाग की अनूठी पहल"
SHARE

उधमसिंह नगर, 12 जून।   राष्ट्रीय आयुष मिशन, उत्तराखंड के अंतर्गत ग्राम चुकटी देवरिया (लालपुर), जनपद उधमसिंह नगर में वरिष्ठ नागरिकों एवं ग्रामीण जनों की समग्र स्वास्थ्य देखभाल हेतु आज एक वृहद आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्घाटन उत्तराखंड शासन के आयुष सचिव श्री दीपेंद्र कुमार चौधरी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर उन्होंने गाँव से अपने गहरे भावनात्मक जुड़ाव को साझा करते हुए कहा कि चुकटी देवरिया उनकी आत्मा से जुड़ा गाँव है और अब जब वे प्रशासनिक भूमिका में हैं, तो इस भूमि के लोगों की सेवा करना उनका व्यक्तिगत संकल्प है।

शिविर में आयुर्वेद, होम्योपैथी और एलोपैथी तीनों चिकित्सा पद्धतियों के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने नि:शुल्क स्वास्थ्य परामर्श, औषधि वितरण, ECG, त्वरित जांच, योग अभ्यास तथा पंचकर्म परामर्श जैसी सेवाएं प्रदान कीं। साथ ही, आयुर्वेदिक दिनचर्या किट भी वितरित की गई।

शिविर में विभिन्न विषयों पर व्याख्यानों का आयोजन भी किया गया, जिसमें विशेषज्ञों ने बुजुर्गों के लिए जीवनशैली परामर्श, मानसिक स्वास्थ्य, ऋतुचर्या, पौष्टिक आहार, तथा योग की उपयोगिता पर ग्रामीणों को सरल भाषा में मार्गदर्शन दिया।

सचिव महोदय ने जानकारी दी कि लालपुर स्थित “आयुष्मान आरोग्य मंदिर” में प्रतिदिन योग, परामर्श, जांच और औषधि वितरण सेवाएं उपलब्ध हैं और शीघ्र ही एक पंचकर्म एवं योग केंद्र की स्थापना भी की जाएगी।

इस अवसर पर उन्होंने गाँव के बच्चों और किशोरों से संवाद करते हुए उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, आत्मविश्वास रखने और आयुष जैसे क्षेत्रों में करियर के अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने यह विश्वास जताया कि गाँव के बच्चे सही मार्गदर्शन के साथ प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकते हैं।

कार्यक्रम के अंत में सचिव महोदय ने घोषणा की कि ऐसे आयुष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन गाँव में नियमित रूप से किया जाएगा। साथ ही, उन्होंने सभी ग्रामवासियों से 21 जून 2025 को “अंतरराष्ट्रीय योग दिवस” पर आयोजित सामूहिक योग कार्यक्रम में भाग लेने की अपील भी की।

शिविर में 300 से अधिक ग्रामीणों, वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं एवं युवाओं ने भाग लेकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

You Might Also Like

दून विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस का उत्साहपूर्ण आयोजन

शिक्षा विभाग में पदोन्नति के बाद अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

प्रदेश के बजट का 30 प्रतिशत महिलाओं के लिए आरक्षित हो : रेखा आर्या

देहरादून बनेगा वैश्विक सिनेमा का केंद्र, आवाज़ सुनो पहाड़ों की फिल्म फेस्टिवल 2026 में 98 फिल्में चयनित

खटीमा में प्रॉपर्टी डीलर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से की आत्महत्या, क्षेत्र में सनसनी

TAGGED:#राष्ट्रीयआयुषमिशन #आयुषस्वास्थ्यशिविर #वरिष्ठनागरिकस्वास्थ्य #उत्तराखंडसमाचार #उधमसिंहनगर #चुकटीदेवरिया #आयुर्वेदिकसेवाएं #योगदिवस2025 #AyushForElderly #HealthyVillages #AyushUttarakhand
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
Uttarakhand

चंपावत में वन अधिकार अधिनियम पर ऐतिहासिक पहल, सर्वोच्च व उच्च न्यायालय के न्यायाधीश रहे मौजूद

Khabar 360 India Khabar 360 India December 22, 2025
उत्तराखंड को मिली भारत सरकार से 125 करोड़ रुपए के परियोजना की स्वीकृति, मुख्यमंत्री धामी ने आभार व्यक्त करते हुए कही ये बात…
केंद्र का दीपावाली तोहफा, 80 साल से ज्यादा उम्र वालों को मिलेगी अतिरिक्त पेंशन
Uttarakhand News- प्रभावितों के दुखों पर मरहम: CM धामी ने आपदा पीड़ित परिवारों को दी सहायता राशि, कहा- हर परिस्थिति में आपके साथ….
Uttarakhand News- कर्मचारियों को धामी सरकार का तोहफ़ा : मंहगाई भत्ते में की वृद्धि, जानिए कितना होगा फायदा…..

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?