By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: Uttarakhand News: क्या आगे बढ़ेगी पंचायत चुनाव की तारीख? हाईकोर्ट ने डीजीपी और पंचायती राज सचिव से मांगी रिपोर्ट, अगली सुनवाई 18 जुलाई को…
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > Uttarakhand > Uttarakhand News: क्या आगे बढ़ेगी पंचायत चुनाव की तारीख? हाईकोर्ट ने डीजीपी और पंचायती राज सचिव से मांगी रिपोर्ट, अगली सुनवाई 18 जुलाई को…
Uttarakhand

Uttarakhand News: क्या आगे बढ़ेगी पंचायत चुनाव की तारीख? हाईकोर्ट ने डीजीपी और पंचायती राज सचिव से मांगी रिपोर्ट, अगली सुनवाई 18 जुलाई को…

News Desk
Last updated: July 17, 2025 5:42 pm
News Desk Published July 17, 2025
Share
SHARE

नैनीताल. उत्तराखंड हाईकोर्ट ने अगस्त महीने तक चुनाव आगे बढ़ाने की मांग वाली जनहित याचिका पर गुरुवार को सुनवाई की. मुख्य न्यायाधीश जी. नरेंद्र और न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की खंडपीठ ने इस मामले की सुनवाई की. जिसमें डीजीपी और पंचायती राज सचिव भी हाजिर हुए. इन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपना पक्ष रखा. सुनवाई के बाद उच्च न्यायालय ने अगली सुनवाई के लिए 18 जुलाई की तारीख तय की है. कोर्ट ने दोनों अधिकारियों से वास्तविक स्थिति पर और जानकारी मांगी है ताकि अंतिम निर्णय लिया जा सके.

सुनवाई के दौरान डीजीपी ने स्पष्ट किया कि पंचायत चुनाव का पहला चरण 24 जुलाई को प्रस्तावित है, जबकि कांवड़ यात्रा 23 जुलाई को खत्म हो जाएगी. डीजीपी ने अदालत को बताया कि 30% पुलिस बल कांवड़ यात्रा, 10% चारधाम यात्रा और आपदा प्रबंधन, और 10% नियमित ड्यूटी में तैनात है. शेष 50% पुलिस बल सभी जिलों में पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुटा है. कांवड़ यात्रा खत्म होते ही पुलिस बल को चुनाव ड्यूटी पर तैनात कर दिया जाएगा, ताकि 28 जुलाई को होने वाले दूसरे चरण के मतदान में कोई बाधा न आए.

पंचायती राज सचिव ने उच्च न्यायालय को बताया कि कांवड़ यात्रा का प्रभाव केवल पौड़ी गढ़वाल, यमकेश्वर, देहरादून, और ऋषिकेश ब्लॉकों तक सीमित है. यहां दूसरा चरण 28 जुलाई को होना है. कांवड़ यात्रा से चुनाव प्रक्रिया पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा.

बता दें कि देहरादून निवासी डॉ. बैजनाथ ने जनहित याचिका दायर की है. उनकी मांग है कि बरसात, कांवड़ यात्रा, चारधाम यात्रा और बाढ़ राहत कार्यों के कारण प्रशासन, पुलिस, और एसडीआरएफ व्यस्त हैं. ऐसी स्थिति में पंचायत चुनाव कराना जोखिम भरा हो सकता है. ऐसे में चुनाव अगस्त के बाद कराए जाएं. इस पर स्थिति स्पष्ट करने के लिए ही कोर्ट ने डीजीपी और पंचायती राज सचिव को तलब किया था.गौरतलब है कि उत्तराखंड में 12 जनपदों (हरिद्वार को छोड़कर) में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव दो चरणों में 24 और 28 जुलाई को प्रस्तावित हैं.

You Might Also Like

स्वास्थ्य सेवाओं में नई उड़ान: दूरस्थ क्षेत्रों के लिए एयर एम्बुलेंस सेवा शुरू।

स्ट्रक्चरल इंजीनियरों के लिए एम्पैनलमेंट प्रक्रिया होगी तेज और पारदर्शी

जनजातीय समाज के विकास को लेकर सरकार प्रतिबद्ध: CM धामी

प्रदेश के संतुलित एवं समावेशी विकास के लिए प्रदेश सरकार संकल्पित – मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने NGRMP के लिए 9 करोड़ स्वीकृत, हिमालय बचाना प्राथमिकता

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
Uttarakhand

Uttarakhand News- बिल लाओ, ईनाम पाओ: GST ग्राहक ऑनलाइन ईनाम योजना का निकाला गया लकी ड्रॉ, मुख्यमंत्री धामी ने फोन पर 2 प्रथम विजेताओं को कार जीतने की दी बधाई….

News Desk News Desk October 31, 2025
मैसेजिंग ऐप के लिए ईरान का नया फैसला, प्रतिबंध हटाकर सीमित उपयोग की इजाजत
गुरुग्राम में बारिश के पानी में फैला करंट, तीन की मौत
क्या यूनुस के राज में बांग्लादेश कट्टरपंथ की राह पर चलने लगा?
पॉली हाउस फार्मिंग: जम्मू-कश्मीर के किसानों ने बदल दी खेती की परिभाषा, मुनाफा हुआ कई गुना

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?