By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: CM हेल्पलाइन से शिक्षा विभाग तक गूंजा एवरग्रीन स्कूल विवाद
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > Uttarakhand > CM हेल्पलाइन से शिक्षा विभाग तक गूंजा एवरग्रीन स्कूल विवाद
Uttarakhand

CM हेल्पलाइन से शिक्षा विभाग तक गूंजा एवरग्रीन स्कूल विवाद

Khabar 360 India Desk
Last updated: December 13, 2025 10:12 am
Khabar 360 India Desk Published December 13, 2025
Share
SHARE

CM हेल्पलाइन से शिक्षा विभाग तक गूंजा एवरग्रीन स्कूल विवाद
बस चालक ने लगाए मजदूरी और उत्पीड़न के आरोप, स्कूल प्रबंधन ने बताया बेबुनियाद—जांच रिपोर्ट CEO को सौंपी

रिपोर्टर गौरव गुप्ता।

हल्द्वानी (नैनीताल)। बेरीपड़ाव स्थित एवरग्रीन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में तैनात बस चालक भाष्कर पंत द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों ने शिक्षा विभाग में हलचल मचा दी है। चालक ने मानसिक उत्पीड़न, बस चालक होने के बावजूद मजदूरी कराए जाने और विरोध करने पर बिना सूचना सेवा से पृथक करने का आरोप लगाते हुए सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई थी। यह शिकायत संख्या 9013358 के तहत दर्ज हुई, जिसके बाद विभागीय स्तर पर जांच शुरू की गई।

शिकायतकर्ता का कहना है कि स्कूल प्रबंधन ने उनसे ईंट-बजरी ढोने जैसे कार्य कराए। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो बिना किसी पूर्व सूचना के नौकरी से हटा दिया गया, जिससे उनके सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया। इस संबंध में चालक ने खंड शिक्षा अधिकारी, हल्द्वानी कार्यालय में भी लिखित शिकायत दी थी।

मामले की जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी, हल्द्वानी ने पत्रांक 2736-37  03 दिसंबर 2025 को स्कूल प्रबंधन से आख्या तलब की। इसके जवाब में स्कूल प्रबंधन ने कहा कि छात्रों की सुरक्षा और हितों को देखते हुए चालक को तत्काल प्रभाव से परिवहन संबंधी दायित्वों से मुक्त किया गया। साथ ही यह भी बताया गया कि उन्हें नवंबर 2025 तक का बकाया वेतन बुलाकर दिए जाने की बात कही गई है।

पूरे प्रकरण की जांच आख्या अब एल-2 स्तर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी, नैनीताल को अग्रेतर कार्रवाई के लिए भेज दी गई है।

उधर, एवरग्रीन सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रबंधन ने चालक द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए उन्हें निराधार बताया है। स्कूल प्रबंधक गौरव पाठक ने कहा कि चालक के आरोप तथ्यहीन हैं। उन्होंने बताया कि सीएम पोर्टल पर दर्ज शिकायत के बाद चालक को बुलाकर बातचीत की गई, जिसमें चालक ने स्वयं शिकायत वापस लेने और पुनः विद्यालय में कार्य पर रखने का आग्रह किया।

स्कूल प्रबंधन का दावा है कि संस्था हमेशा नियमों के तहत कार्य करती और कर्मचारियों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं किया जाता। प्रबंधन का कहना है कि मामले को आपसी संवाद से सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि कार्य वातावरण सौहार्दपूर्ण बना रहे।

अब दोनों पक्षों के विपरीत दावों के बीच यह देखना अहम होगा कि शिक्षा विभाग की उच्चस्तरीय जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और किस पक्ष को राहत मिलती है।

You Might Also Like

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का ड्रीम प्रोजेक्ट ‘राष्ट्रपति उद्यान’ नवंबर तक होगा तैयार, देहरादून को मिलेगी नई पहचान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गदरपुर में अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का लिया जायजा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वर्गीय जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर जताई शोक संवेदना

ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका के लिए कौशल हेतु नाबार्ड ने आयोजित की कार्यशाला

मानसून जनित आपदाओं से निपटने के लिए क्षमता निर्माण पर जोर

TAGGED:Uttrakhand News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
News

पीएम मोदी ने बाबा साहब अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि

News Desk News Desk April 14, 2025
Uttarakhand News: उत्तराखंड और नेपाल के बीच बढ़ेगा आपसी सहयोग, सीएम धामी ने दिया हरसंभव समर्थन का आश्वासन…
चक्रवात असना: अरब सागर में दबाव ने बदला रुख, गुजरात में मगरमच्छों का बाहर आना शुरू
पुतिन ने क्यों दी नोटा को धमकी…..दुश्मनों को पूरी तरह से बर्बाद कर दूंगा
गृह मंत्री अमित शाह ने 10 हजार नई पैक्स को किया लांच, 5 साल में 2 लाख का लक्ष्य

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?