By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: खटीमा में 14.97 करोड़ से चौड़ी होगी सड़क, जाम से मिलेगी राहत; सीएम धामी ने किया भूमि पूजन
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > Uttarakhand > खटीमा में 14.97 करोड़ से चौड़ी होगी सड़क, जाम से मिलेगी राहत; सीएम धामी ने किया भूमि पूजन
Uttarakhand

खटीमा में 14.97 करोड़ से चौड़ी होगी सड़क, जाम से मिलेगी राहत; सीएम धामी ने किया भूमि पूजन

Khabar 360 India Desk
Last updated: November 4, 2026 7:40 am
Khabar 360 India Desk Published November 4, 2026
Share
SHARE

खटीमा। खटीमा में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए राज्य सरकार ने एक और कदम उठाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को राणा मार्केट (सितारगंज रोड) में खटीमा चौक से थारू विकास भवन तक प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण परियोजना का भूमि पूजन किया। इस परियोजना पर 14.97 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सड़क चौड़ी होने से स्थानीय लोगों, व्यापारियों और आसपास के क्षेत्रों से आने-जाने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण का काम पूरा होने के बाद क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुगम होगी और जाम की समस्या कम होगी। इससे स्थानीय नागरिकों के साथ व्यापारियों को भी आवागमन में सुविधा मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने खटीमा की जनता का आभार जताते हुए कहा कि इस क्षेत्र से उनका रिश्ता केवल एक जनप्रतिनिधि का नहीं, बल्कि मां और बेटे के अटूट संबंध जैसा है। यहां के लोगों का स्नेह और आशीर्वाद उन्हें प्रदेश की सेवा करने की निरंतर प्रेरणा देता है।

धामी ने कहा कि राज्य सरकार खटीमा के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन और अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। राजकीय महाविद्यालय में भवन निर्माण, आईटीआई और बालिका विद्यालयों के आधुनिकीकरण सहित शिक्षा के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़कों के चौड़ीकरण, पुलों के निर्माण और बस अड्डे जैसी सुविधाओं के विकास पर भी ध्यान दिया जा रहा है। किसानों के हितों को प्राथमिकता देते हुए चीनी मिल का संचालन, गन्ने की समय पर पेराई और भुगतान सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि खटीमा में जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए भी योजनाबद्ध तरीके से काम हो रहा है। इसके साथ ही ऑक्सीजन पार्क, क्रोकोडाइल पार्क और धार्मिक स्थलों के विकास के माध्यम से क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि खटीमा को स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक सुविधाओं से युक्त नगर बनाना सरकार की प्राथमिकता है। क्षेत्र के विकास से जुड़े कार्यों को आगे भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ जारी रखा जाएगा।

इससे पहले मुख्यमंत्री खटीमा चौराहे से कार्यक्रम स्थल तक पैदल पहुंचे। रास्ते में स्थानीय लोगों ने जगह-जगह फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, दायित्वधारी मोहिनी पोखरिया, संतोष गौरव, गंभीर सिंह धामी, किशन सिंह, रणजीत सिंह नामधारी, भाजपा नेता सतीश भट्ट, रामू भारती, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

You Might Also Like

त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी तेज, देहरादून में नौ नमूने जांच को भेजे

हल्द्वानी में बनेगा हाईकोर्ट का स्थायी परिसर! सीएम धामी ने केंद्रीय वन मंत्री से की मुलाकात, वन भूमि हस्तांतरण पर चर्चा

रेखा आर्या-गिरधारी लाल साहू विवाद में हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित, गिरफ्तारी पर रोक की मांग पर सुनवाई पूरी

4 नवंबर से कांग्रेस शुरू करेगी ‘भूमि बचाओ, धामी हटाओ’ अभियान, सरकारी जमीनों के मुद्दे पर सरकार को घेरेगी पार्टी

नगर निगम में फिर मेयर की कुर्सी पर बैठा युवक, कर्मचारियों ने की पिटाई; पुलिस ने हिरासत में लिया

TAGGED:CM Dhami performs 'bhumi pujan' (groundbreaking ceremony).providing relief from traffic congestion;Road in Khatima to be widened at a cost of ₹14.97 crore
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
गुणवत्ता आधारित संस्कृति को बढ़ावा देना आवश्यक : मुख्यमंत्री
Uttarakhand

भारतीय मानक ब्यूरो के 79वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हुए शामिल

Khabar 360 India Desk Khabar 360 India Desk January 7, 2026
हार के बाद और बढ़ी रार, भूपिंदर सिंह हुड्डा कैंप पर निशाना साधते हुए कुमारी सैलजा की नई मांग…
Uttarakhand News- रूद्रप्रयाग हादसा: तीन की मौत, 9 लापता, सीएम धामी ने दिए राहत कार्य तेज़ करने के निर्देश…
क्या राहुल गांधी के पास ब्रिटिश नागरिकता है? सरकार ने कोर्ट में क्या कहा?…
डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल को क्यों दी ‘परमाणु बमों के ठिकानों’ को निशाना बनाने की सलाह?

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?