By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: दून फिर दहला: युवक की बेसबॉल बैट से हत्या, दोस्त ही निकले आरोपी
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > crime > दून फिर दहला: युवक की बेसबॉल बैट से हत्या, दोस्त ही निकले आरोपी
crimeUttarakhand

दून फिर दहला: युवक की बेसबॉल बैट से हत्या, दोस्त ही निकले आरोपी

Khabar 360 India Desk
Last updated: February 18, 2026 8:26 am
Khabar 360 India Desk Published February 18, 2026
Share
SHARE

देहरादून:

राजधानी दून में अभी कारोबारी अर्जुन शर्मा और गैंगस्टर विक्रम शर्मा की दिनदहाड़े हत्या का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा है कि शहर एक और हत्या से दहल उठा। अब एक युवक की हत्या बेसबॉल के बैट से मारकर कर दी गई। हत्या का आरोप मृतक के दोस्तों पर है।

पुलिस के अनुसार शास्त्रीनगर, खाला (वसंत विहार) निवासी दिगंबर धीमान की कथित तौर पर उसके ही परिचितों ने हत्या कर दी और शव को हरिद्वार की दिशा में ले जाकर ठिकाने लगा दिया। मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

कोर्ट पेशी के बाद दोस्तों के साथ गया था

जानकारी के मुताबिक वर्ष 2021 में दिगंबर के खिलाफ यौन उत्पीड़न से संबंधित मामला दर्ज हुआ था। 9 फरवरी को उसकी विशेष अदालत में पेशी थी। पेशी के बाद वह अपने पिता के साथ घर लौटा, लेकिन शाम को पिता को घर भेजकर खुद नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में दोस्तों के साथ पार्टी करने चला गया।

बहस के बाद मारपीट, सिर पर वार से मौत
रात के दौरान उसके चार परिचितों के साथ कहासुनी बढ़ गई। आरोप है कि इसी दौरान एक युवक ने डंडे से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद घबराए आरोपितों ने टैक्सी बुक कर शव को हरिद्वार की ओर ले जाकर फेंक दिया।

गुमशुदगी से खुला मामला
दिगंबर के घर न लौटने पर उसके पिता ने 11 फरवरी को वसंत विहार थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। जांच के दौरान पुलिस को संदिग्ध परिस्थितियों की जानकारी मिली, जिसके बाद एक युवक को हिरासत में लिया गया। उसकी निशानदेही पर शव की तलाश में टीमें जुटी हैं।

पुलिस की कार्रवाई
पुलिस का कहना है कि घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं। कॉल डिटेल्स, टेक्सी बुकिंग और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे
हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और बरामदगी के आधार पर आगे की धाराएं तय की जाएंगी। अधिकारियों के मुताबिक, फरार आरोपितों को जल्द पकड़ने के लिए टीमें दबिश दे रही हैं और मामले का खुलासा शीघ्र किया जाएगा।

उत्तराखंड में हालिया जघन्य वारदात
29 जनवरी — विकासनगर:
12वीं की छात्रा मनीषा तोमर (18) की हत्या। चचेरा भाई दवा दिलाने के बहाने घर से ले गया था।
31 जनवरी — ऋषिकेश:
घर में घुसकर महिला की गोली मारकर हत्या। आरोपी वारदात के बाद फरार। दोनों पहले पति-पत्नी थे और तलाक के बाद अलग रह रहे थे।
02 फरवरी — पलटन बाजार, देहरादून:
भीड़भाड़ वाले बाजार क्षेत्र में 23 वर्षीय युवती गुंजन की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या। घटना के बाद बाजार बंद कराया गया।
11 फरवरी — तिब्बती मार्केट, देहरादून:
40 वर्षीय अर्जुन शर्मा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या।
12 फरवरी – हल्द्वानी में लक्ष्मी और शुभम की पत्थर से कुचलकर हत्या
13 फरवरी – देहरादून के सिल्वर सिटी मॉल में युवक की गोली मारकर हत्या

You Might Also Like

जन-जन तक पहुंच रहा सरकार का अभियान, 73 कैंपों में 64 हजार से ज्यादा लोगों ने लिया हिस्सा

उत्तराखंड के समग्र विकास में उद्योगों की भागीदारी बढ़ाने पर जोर, सीएम धामी ने किया संवाद

टिहरी लेक बनेगी ग्लोबल डेस्टिनेशन: हाई पावर कमेटी की बैठक में ग्रीन एनर्जी और हेरिटेज पर जोर

फर्जी हॉलमार्किंग पर बीआईएस की बड़ी कार्रवाई, हरिद्वार में दो प्रतिष्ठानों पर छापेमारी

रेल नेटवर्क विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री धामी की पहल, केंद्रीय रेल मंत्री ने प्रस्तावों पर सहमति जताई

TAGGED:Doon shaken again: Young man murdered with baseball batfriend turns out to be the accused
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
https://khabar360india.com/in-the-kathua-terrorist-attack-five-brave-sons-of-uttarakhand-martyred-wave-of-mourning-in-the-state/
National

कठुआ आतंकी हमले में उत्तराखंड के पांच वीर सपूत शहीद, राज्य में शोक की लहर

Khabar 360 India Desk Khabar 360 India Desk July 9, 2024
सभी विभाग योजनाएं पोर्टल पर अपलोड करें, मुख्य सचिव के निर्देश
79th Independence Day: सीएम धामी ने स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, अमर बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि….
Electrifying gambling systems: evaluate the ultimate path to big wins
पीएम की रूस यात्रा का पड़ा असर? निसार प्रोजेक्ट गया ठंडे बस्ते में; इसरो और नासा को साथ में करना है काम…

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?