By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: रूस-यूक्रेन युद्ध में नया मोड़, ब्रिटिश मिसाइलों का इस्तेमाल और दूतावास बंद
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > News > रूस-यूक्रेन युद्ध में नया मोड़, ब्रिटिश मिसाइलों का इस्तेमाल और दूतावास बंद
News

रूस-यूक्रेन युद्ध में नया मोड़, ब्रिटिश मिसाइलों का इस्तेमाल और दूतावास बंद

News Desk
Last updated: November 21, 2024 1:15 pm
News Desk Published November 21, 2024
Share
SHARE

कीव। 33 महीने पुराने रूस-यूक्रेन युद्ध की विभीषिका बढ़ रही है। अब यूक्रेन ने ब्रिटेन की स्टार्म शैडो मिसाइलों को रूसी सीमा के अंदर दागा है। जबकि अमेरिका ने युद्ध का माहौल और बिगाड़ने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए अब यूक्रेन को रूस के खिलाफ अमेरिकी एंटीपर्सनल लैंड माइन का इस्तेमाल करने की अनुमति भी दे दी है। हालांकि रूस की जवाबी कार्रवाई की चेतावनी के बाद अमेरिका ने कीव स्थित अपने दूतावास को बंद कर दिया और वहां अपने नागरिकों को सुरक्षित स्थानों में जाने की हिदायत दी है।

यूक्रेन में इटली, स्पेन और ग्रीस ने भी अपने दूतावास बंद कर दिए हैं। फ्रांस का दूतावास जरूर खुला रहा, लेकिन उसने अपने नागरिकों को सतर्क रहने को कहा है। रिपोर्ट में बुधवार को बताया गया कि यूक्रेन ने अब ब्रिटेन की लंबी दूरी की स्टार्म शैडो मिसाइलों से रूस पर हमला किया है।

यूक्रेन बढ़ा रहा है मिसाइल अटैक
प्रवक्ता ने कहा कि उनका कार्यालय अभियान संबंधी मामलों पर कोई टिप्पणी नहीं करेगा। हालांकि इससे पहले ब्रिटेन ने कहा था कि यूक्रेन उसकी इन मिसाइलों का इस्तेमाल कर सकता है। वहीं, लाओस दौरे पर गए अमेरिकी रक्षा मंत्री लायड ऑस्टिन ने बताया कि बाइडन प्रशासन रूस के खिलाफ युद्ध में यूक्रेन की मदद करने के लिए उसे अमेरिका के दिए मानवरोधी भूमिगत बारूदी सुरंगों से धमाके करने की इजाजत दे रहा है।

रूस ने मिसाइल अटैक पर कही ये बात
रूस ने यूक्रेन को अमेरिकी मिसाइलों से हमले की छूट देने पर कड़ी आलोचना की है। भारत में रूसी राजदूत डेनिस अलीपोव ने कहा कि मौजूदा समय में यूक्रेन संघर्ष में अब समझौते के लिए कोई गुंजाइश नहीं बची है। क्रेमलिन के प्रवक्ता ने बताया कि रूस का अमेरिका और अन्य पश्चिमी देशों के साथ तनाव बहुत बढ़ गया है। इसलिए अमेरिका और रूस के बीच विशेष टेलीफोन हॉटलाइन बंद है।

लिहाजा, अमेरिकी विदेश विभाग ने सावधानी बरतते हुए दूतावास को बंद कर दिया। दूतावास कर्मियों को सुरक्षित स्थान पर जाने को कहा गया है। अमेरिकी नागरिकों से कहा गया कि हवाई अलर्ट घोषित होने पर वह तत्काल कहीं शरण ले लें। कीव स्थित दूतावास ने अमेरिकी नागरिकों को अपने साथ पानी, खाना, जरूरी दवाइयां व अन्य आवश्यक वस्तुएं साथ रखने को कहा है।

रूसी एयर डिफेंस ने 42 यूक्रेनी ड्रोनों को मार गिराया
रूसी हमले से बिजली व पानी की अस्थाई कमी के लिए तैयार रहने को कहा गया है। रूसी रक्षा मंत्रालय के अनुसार मंगलवार की रात ही रूसी एयर डिफेंस ने 42 यूक्रेनी ड्रोनों को मार गिराया। जबकि यूक्रेनी सेना का कहना है कि उसने रूस की दो मिसाइलें और 56 ड्रोन मार गिराए हैं।
 

You Might Also Like

अगले एक साल में पूरे होंगे राज्य के कई महत्वपूर्ण इंफ्रा प्रोजेक्ट – मुख्यमंत्री

Y88 Casino No Deposit Bonus Codes For Free Spins 2026

Yoyo Casino Login App Sign Up

Winnende Wedden Sportcompetities Trucs

Winnende Wedden Op Volleybal Wedstrijden

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
National

भारत सुखोई विमानों को करेगा अपग्रेड, 2055 तक भर सकेंगे उड़ान 

News Desk News Desk July 22, 2024
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में HEOC निर्माण में अभूतपूर्व प्रगति
देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर वॉल्वो बसों पर पथराव, बाल-बाल बचे यात्री
सीएम धामी ने सुना ‘मन की बात’ का 132वां एपिसोड, जनप्रतिनिधियों संग साझा किए विचार
प्रियंका गांधी का चुनावी आगाज, कांग्रेस ने वायनाड से बनाया उम्मीदवार; 2 अन्य उम्मीदवारों की सूची भी जारी…

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?