By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: उत्तराखंड में जनगणना का 70% कार्य पूरा, 19 लाख घरों तक पहुंची टीम
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > Uttarakhand > उत्तराखंड में जनगणना का 70% कार्य पूरा, 19 लाख घरों तक पहुंची टीम
Uttarakhand

उत्तराखंड में जनगणना का 70% कार्य पूरा, 19 लाख घरों तक पहुंची टीम

Khabar 360 India Desk
Last updated: May 15, 2026 8:16 am
Khabar 360 India Desk Published May 15, 2026
Share
SHARE
  • जनगणना में अभी तक 70 फीसदी काम पूरा
  • उत्तराखंड में 19 लाख घरों तक पहुंची टीम, शत प्रतिशत लक्ष्य के लिए प्रयास तेज
  • महा रजिस्ट्रार ने जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल मीटिंग
  • शेष दस दिनों में लक्ष्य पूरा हो जाने की संभावना प्रकट की

जनगणना के राष्ट्रीय अभियान में उत्तराखंड की जोशीली भागीदारी सामने आ रही है। मकानों के सूचीकरण और आवास जनगणना का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। अभी तक यह कार्य 70 फीसदी तक पूरा हो गया है। 24 मई तक इस कार्य के लिए डेडलाइन तय की गई है। जनगणना कार्य में लगी टीमों ने अभी तक 19 लाख घरों में दस्तक दी है और डाटा संग्रहित किया है। इस लिहाज से 86 लाख की आबादी को कवर किया गया है।

भारत के महा रजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण ने बृहस्पतिवार को प्रमुख सचिव आरके सुधांशु के साथ जनगणना कार्य की समीक्षा की। उन्होंने वर्चुअल मीटिंग कर जिलाधिकारियों और नगर आयुक्तों से फीडबैक लिया। मीटिंग में बताया गया कि पर्वतीय जिलों में चंपावत जैसे जिले में बेहतर कार्य हुआ है। देहरादून जिले में कई जगह कार्य शुरू न होने के संबंध में जब डीएम सविन बंसल से पूछा गया, तो उन्होंने जानकारी दी कि अब सभी जगह पर काम शुरू हो गया है। देहरादून नगर निगम की आयुक्त नमामि बंसल ने स्पष्ट किया कि कई जगहों पर डाटा संग्रहित कर लिया गया है, लेकिन उसकी फीडिंग का कार्य शेष है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार से पोर्टल पर सभी जगह काम शुरू दिखाई देगा। पिथौरागढ़ डीएम आशीष कुमार भटगई और बागेश्वर डीएम आकांक्षा कोंडे ने भी अपने अपने जिले में जनगणना कार्य की स्थिति स्पष्ट की।

आंकड़ों की गुणवत्ता की सबसे ज्यादा अहमियत


मीटिंग में महा रजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण ने कहा कि जनगणना के कार्य में आंकड़ों की गुणवत्ता की सबसे ज्यादा अहमियत है। क्योंकि इसी पर परिसीमन से लेकर जनकल्याणकारी योजनाओं का आधार टिका हुआ है। उन्होंने सभी से अपील की कि आंकड़ों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए डाटा की जांच पर बहुत ध्यान दिया जाए। उन्होंने उम्मीद जताई कि उत्तराखंड जनगणना कार्य में शेष बचे एक तिहाई कार्य को भी समयबद्ध ढंग से पूरा कर लेगा। उन्होंने कहा कि पहले चरण में किया गया अच्छा काम ही दूसरे चरण की सफलता का मजबूत आधार साबित होगा।
मीटिंग में प्रमुख सचिव आरके सुधांशु ने कहा कि जनगणना का कार्य राष्ट्रीय अभियान है, जिसका देश की प्रगति और विकास से गहरा नाता है। उन्होंने कहा कि इस कार्य को प्राथमिकता देते हुए पूरा करना है। मीटिंग में जनगणना कार्य के सचिव दीपक कुमार, निदेशक ईवा आशीष श्रीवास्तव, अपर सचिव सुरेश जोशी आदि उपस्थित थे।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

खटीमा में “जन-जन की सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने गिनाई केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां

दून अस्पताल के उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नंदन सिंह बिष्ट ने दिया इस्तीफा, स्वास्थ्य महकमे में चर्चाओं का दौर तेज

UKSSSC परीक्षा को लेकर आयोग की एडवाइजरी जारी, खराब मौसम और ट्रैफिक को देखते हुए समय से पहले पहुंचें अभ्यर्थी

सहसपुर के बैरागीवाला में पानी के विवाद ने लिया हिंसक रूप, एक की मौत, तीन घायल

TAGGED:70% of the census work completed in Uttarakhandthe team reached 19 lakh houses.
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News

Win Real Money Online Casino Canada

Khabar 360 India Desk Khabar 360 India Desk September 14, 2025
हल्दूचौड क्षेत्र में हाथियों ने फिर मचाया तांडव”घर की दीवार तोड़कर फसलों को रौंदा
विजन 2047 पर IIT रुड़की का रोडमैप, 61 करोड़ रोजगार का लक्ष्य
अफ्रीकी ट्रेनों में लगेंगे भारतीय इंजन, मढ़ौरा संयंत्र इंजन करेगा निर्यात, ट्रायल शुरु 
एलपीजी एवं ईंधन की कालाबाजारी पर सख्त निगरानी, 280 निरीक्षण किए गए

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?