By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: हरिद्वार डबल मर्डर मिस्ट्री: पथरेश्वर महादेव मंदिर के दो साधुओं के शव जंगल में दफन मिले, मुख्य पुजारी समेत कई संदिग्ध फरार
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > crime > हरिद्वार डबल मर्डर मिस्ट्री: पथरेश्वर महादेव मंदिर के दो साधुओं के शव जंगल में दफन मिले, मुख्य पुजारी समेत कई संदिग्ध फरार
crimeUttarakhand

हरिद्वार डबल मर्डर मिस्ट्री: पथरेश्वर महादेव मंदिर के दो साधुओं के शव जंगल में दफन मिले, मुख्य पुजारी समेत कई संदिग्ध फरार

Khabar 360 India Desk
Last updated: July 21, 2026 8:39 am
Khabar 360 India Desk Published July 21, 2026
Share
SHARE

हरिद्वार।

हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र स्थित पथरेश्वर महादेव मंदिर में दो साधुओं की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दोनों साधुओं के शव मंदिर के समीप जंगल में गड्ढा खोदकर दफनाए गए थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। मामले में मंदिर के मुख्य पुजारी सहित कई लोगों पर संदेह जताया जा रहा है, जबकि मुख्य पुजारी घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि मंदिर परिसर में लगे सात सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। प्रारंभिक जांच में कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करेगी।

पुलिस के अनुसार, मंदिर के सेवादार पंकज ने दो साधुओं के लापता होने और अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी थी। इसके बाद पथरी थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। तलाशी के दौरान मंदिर के पास जंगल में खुदाई कराई गई, जहां से दोनों साधुओं के शव बरामद हुए। मृतकों में एक की पहचान सेवागिरि के रूप में हुई है, जबकि दूसरे साधु की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

सेवादार पंकज की तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तहरीर में बताया गया है कि 18 जुलाई की रात मंदिर परिसर में कई साधु और अन्य लोग मौजूद थे। आरोप है कि रात के दौरान कुछ लोगों ने शराब पी और सेवादार का मोबाइल छीनकर उसे धमकाया। अगले दिन तड़के उसने मंदिर के पास जंगल में दो लोगों को गड्ढा खोदते देखा, जिसके बाद उसे वहां से बाहर भेज दिया गया। बाद में उसे दो साधुओं की हत्या की जानकारी मिली। घटना के बाद से उत्तमगिरि, अखिलगिरि, राममिलन और आशू नामक व्यक्ति फरार बताए जा रहे हैं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक दोनों साधु जूना अखाड़े से जुड़े हुए थे। जूना अखाड़े के उपाध्यक्ष महेश पुरी महाराज ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि दोनों संत अखाड़े से जुड़े थे, हालांकि वे अखाड़े में निवास नहीं करते थे। उन्होंने कहा कि संतों की हत्या अत्यंत गंभीर घटना है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज, फॉरेंसिक साक्ष्यों और अन्य तकनीकी जांच के आधार पर मामले की गहन पड़ताल कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।

You Might Also Like

मंदिर समिति विवाद गरमाया: हेमंत द्विवेदी ने कांग्रेस पर जांच प्रभावित करने का लगाया आरोप

कांवड़ यात्रा 2026: श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग, यात्रा मार्ग पर 24 घंटे मिलेंगी चिकित्सा सेवाएं

भारी बारिश का असर: देहरादून-मसूरी मार्ग क्षतिग्रस्त, प्रशासन ने अगले आदेश तक यातायात किया बंद

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप उच्च शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश

हेलीपैड, सड़क, न्यायिक और कारागार अवसंरचना के विकास हेतु ₹51 करोड़ मंजूर: सीएम धामी

TAGGED:are absconding.Bodies of two sadhus from Pathreshwar Mahadev Temple found buried in the forest; several suspectsHaridwar Double Murder Mystery:including the head priest
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
National

मिडिल क्लास और कम आय वाले परिवारों को रेल मंत्री ने दी बड़ी खुशखबरी, बजट के तुरंत बाद किया ऐलान…

News Desk News Desk July 24, 2024
अग्रिम जमानत के बाद भी शख्स को कस्टडी में भेजा, सुप्रीम कोर्ट ने महिला जज और पुलिस अफसर को ठहराया अवमानना ​​का दोषी…
महाकुंभ प्रयागराज-2025 अभिनंदन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जवानों को किया सम्मानित, सौंपा 5 लाख का चेक…
Uttarakhand News: रेत मिश्रित नमक की शिकायत पर सीएम धामी सख्त, तत्काल जांच के निर्देश, गरीबों को सस्ता व गुणवत्तापूर्ण आयोडाईज्ड नमक उपलब्ध कराने पर जोर….
मानसून के दौरान बांधों एवं बैराजों से जुड़ी सूचनाओं की होगी रियल टाइम निगरानी

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?