By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: Uttarakhand News- ⁠चारधाम यात्रा से पहले उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला: प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को मिलेगा नया आयाम, 45 विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति से उम्मीदें बढ़ीं…
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > Uttarakhand > Uttarakhand News- ⁠चारधाम यात्रा से पहले उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला: प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को मिलेगा नया आयाम, 45 विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति से उम्मीदें बढ़ीं…
Uttarakhand

Uttarakhand News- ⁠चारधाम यात्रा से पहले उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला: प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को मिलेगा नया आयाम, 45 विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति से उम्मीदें बढ़ीं…

News Desk
Last updated: April 29, 2025 8:32 pm
News Desk Published April 29, 2025
Share
SHARE

देहरादून। चारधाम यात्रा के शुभारंभ से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में 45 विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है।

Contents
स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया आदेशविशेषज्ञ चिकित्सक के रूप में तैनातीराज्य के अस्पतालों को बड़ी राहत मिलीस्वास्थ्य ढांचे को सुदृढ़ करने की आवश्यकता

स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया आदेश

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, विशेषज्ञ चिकित्सकों को उनके संबंधित विशेषज्ञता के अनुसार ज़िला चिकित्सालयों, उप जिला चिकित्सालयों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात किया गया है। इनमें सर्जरी, स्त्री एवं प्रसूति रोग (OBS & Gynae), एनेस्थीसिया, बाल रोग (Pediatrics), नेत्र रोग (Ophthalmology), कान-नाक-गला (ENT), फॉरेंसिक मेडिसिन और जनरल मेडिसिन जैसे विभागों के डॉक्टर शामिल हैं।

विशेषज्ञ चिकित्सक के रूप में तैनाती

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि सभी डॉक्टर विभाग की तरफ से पीजी करने गए थे। पीजी कोर्स पूर्ण होने के बाद विशेषज्ञ चिकित्सक के रूप में इन सभी की तैनाती विभिन्न जनपदों में कर दी गई है। चारधाम यात्रा के दौरान लाखों श्रद्धालुओं के उत्तराखण्ड आने की संभावना है। ऐसे में स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त रखना सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती से जिलों में आपातकालीन सेवाओं से लेकर सामान्य इलाज तक में उल्लेखनीय सुधार होगा।

राज्य के अस्पतालों को बड़ी राहत मिली

स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि पर्वतीय जिलों के अस्पतालों में पूर्व में भी विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की गई है। इन चिकित्सकों की तैनाती से राज्य के अस्पतालों को बड़ी राहत मिली है। कई जिला अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में विशेषज्ञ डॉक्टरों के अभाव के कारण मरीजों को इलाज के लिए बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था। लेकिन अब सर्जरी, एनेस्थीसिया, स्त्री रोग, बाल रोग और नेत्र रोग जैसे प्रमुख विभागों में विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध होंगी। इससे न केवल आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बेहतर होगी, बल्कि सामान्य बीमारियों के इलाज में भी तेजी आएगी।

स्वास्थ्य ढांचे को सुदृढ़ करने की आवश्यकता

स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि इन 45 विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती विशेष रूप से उन जिलों में की गई है, जहां चारधाम यात्रा का सीधा प्रभाव पड़ता है या जहां स्वास्थ्य ढांचे को सुदृढ़ करने की तत्काल आवश्यकता थी। इनमें प्रमुख रूप से पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी गढ़वाल, अल्मोड़ा, चंपावत, बागेश्वर और हरिद्वार जैसे जिले शामिल हैं।

डॉ. आर राजेश कुमार ने बताया कि चूंकि चारधाम यात्रा के दौरान उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्वास्थ्य संबंधी जोखिम बढ़ जाते हैं, इसलिए सरकार ने हाई-एल्टीट्यूड मेडिसिन, कार्डियक इमरजेंसी और ट्रॉमा केयर के लिए भी अतिरिक्त इंतजाम किए हैं। स्थानांतरण आदेश के तहत कई डॉक्टर ऐसे संवेदनशील जिलों में तैनात किए गए हैं जहां तत्काल विशेषज्ञ सहायता की आवश्यकता होती है। यदि कोई चिकित्सक निर्धारित समय पर कार्यभार नहीं ग्रहण करता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

You Might Also Like

असम में NDA सरकार का शपथ ग्रहण समारोह, मुख्यमंत्री धामी रहे शामिल

कामाख्या देवी मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

कुंभ को लेकर तैयारियां तेज, नमामि गंगे परियोजनाओं को मिलेगा केंद्र का सहयोग

IIT रुड़की में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस समारोह, समावेशी विकास पर जोर

शौर्य और सम्मान को नमन, ऑपरेशन सिंदूर समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री धामी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
Uttarakhand

भराड़ीसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियों पर जोर, सचिव समिति को सख्त निर्देश

Khabar 360 India Desk Khabar 360 India Desk February 24, 2026
‘कनाडा में हिंदू विरोधियों के लिए जगह नहीं’, खालिस्तान प्रेम पर बुरे फंसे जस्टिन ट्रूडो…
रूस ने पूर्वी यूक्रेन के शहर वेलीका नोवोसिल्का पर कब्जे का किया दावा
तुर्किये ने आतंकी हमले के प्रतिशोध में दो इस्लामिक देशों पर बमबारी की, इन पर है संदेह…
अमेरिका में हमले की योजना बनाने के आरोप में कनाडा से गिरफ्तार किया गया पाकिस्तानी

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?