By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: रुद्रप्रयाग में बारिश का कहर: उफनाई अलकनंदा-मंदाकिनी, भूस्खलन से केदारनाथ हाईवे बंद, जनजीवन बेहाल
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > Uttarakhand > रुद्रप्रयाग में बारिश का कहर: उफनाई अलकनंदा-मंदाकिनी, भूस्खलन से केदारनाथ हाईवे बंद, जनजीवन बेहाल
Uttarakhand

रुद्रप्रयाग में बारिश का कहर: उफनाई अलकनंदा-मंदाकिनी, भूस्खलन से केदारनाथ हाईवे बंद, जनजीवन बेहाल

Khabar 360 India Desk
Last updated: July 29, 2026 8:30 am
Khabar 360 India Desk Published July 29, 2026
Share
SHARE

रुद्रप्रयाग।

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जनपद में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने हालात बेहद गंभीर कर दिए हैं। अलकनंदा और मंदाकिनी नदियां उफान पर हैं, जबकि कई स्थानों पर भूस्खलन और जलभराव के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। प्रशासन ने जिले में हाई अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

रुद्रप्रयाग नगर में अलकनंदा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से वाल्मीकि बस्ती और जिला चिकित्सालय को जोड़ने वाला पैदल पुल पूरी तरह जलमग्न हो गया। नदी किनारे बसे कई परिवारों ने एहतियात के तौर पर सुरक्षित स्थानों की ओर रुख किया है। उफनती नदियों का रौद्र रूप लोगों में दहशत का कारण बना हुआ है।

लगातार बारिश के चलते केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई स्थानों पर भारी भूस्खलन हुआ है। पहाड़ियों से मलबा और विशाल बोल्डर गिरने के कारण मार्ग कई जगह अवरुद्ध हो गया, जिससे केदारनाथ यात्रा अस्थायी रूप से प्रभावित हुई है। प्रशासन ने यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोकते हुए मार्ग खोलने का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है।

विजयनगर क्षेत्र में पहाड़ी से गिरे विशाल बोल्डरों की चपेट में आने से कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं अगस्त्यमुनि में एक खड़ी कार पर बड़ा बोल्डर गिर गया। राहत की बात यह रही कि घटना के समय वाहन में कोई सवार नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। क्षेत्र में जलभराव और सड़कें बाधित होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

जिले के कई संपर्क मार्ग और मुख्य सड़कें भी भूस्खलन की चपेट में हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग की टीमें जेसीबी और अन्य भारी मशीनों की मदद से मार्ग बहाल करने में जुटी हैं, लेकिन लगातार हो रही बारिश राहत कार्यों में बाधा बन रही है।

जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने नागरिकों से अपील की है कि वे बिना अत्यंत आवश्यक कारण घरों से बाहर न निकलें, नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें तथा केवल प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी के बीच प्रशासन, पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं। अधिकारियों का कहना है कि यदि वर्षा का दौर जारी रहा तो स्थिति और चुनौतीपूर्ण हो सकती है। ऐसे में नागरिकों से सतर्कता बरतने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

You Might Also Like

आय से अधिक संपत्ति मामला: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को विजिलेंस कोर्ट ने भेजा नोटिस

रामनगर में बड़ा हादसा: हाईटेंशन तार टूटने से मां-बेटा गंभीर रूप से झुलसे, हायर सेंटर रेफर

उत्तराखंड में मतदाता सत्यापन अभियान तेज: 19.04 लाख मतदाताओं को चुनाव आयोग का नोटिस, दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश

धामी सरकार की त्वरित कार्रवाई: नंदा की चौकी में 12 घंटे में बहाल हुआ आवागमन

उत्तराखंड को रेल कनेक्टिविटी की सौगात, नंदा देवी एक्सप्रेस मुंबई तक चलाने का आश्वासन

TAGGED:Kedarnath Highway closed due to landslides;normal life disrupted.Rain havoc in Rudraprayag: Alaknanda and Mandakini rivers overflow;
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
National

एआई और डीपफेक तकनीक से बढ़ेगा साइबर खतरों का दायरा, 2025 तक बड़ा असर

News Desk News Desk December 5, 2024
Chardham Yatra 2025 : उत्तराखंड में चारधाम यात्रा चरम पर, श्रद्धालुओं की संख्या 10 लाख के पार, केदारनाथ में सबसे ज्यादा हुई मौत, ये है वजह….
थराली सीएचसी में जली दवाओं के बाद एक्सपायरी दवाइयों का बड़ा भंडार मिला, जांच समिति ने शुरू की पड़ताल
‘दिल्ली चलो’ पर बंटे हुए हैं किसान? BJP ने पूछा- हाईवे बंद तो राहुल गांधी से कैसे मिले…
मंत्री के घर पर ग्रेनेड से हमला

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?