By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: अमित शाह का ऐलान– देश और देवभूमि से एक-एक घुसपैठिए को बाहर करेंगे, उत्तराखंड में भाजपा का लक्ष्य 65 पार
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > News > अमित शाह का ऐलान– देश और देवभूमि से एक-एक घुसपैठिए को बाहर करेंगे, उत्तराखंड में भाजपा का लक्ष्य 65 पार
NewsUttarakhand

अमित शाह का ऐलान– देश और देवभूमि से एक-एक घुसपैठिए को बाहर करेंगे, उत्तराखंड में भाजपा का लक्ष्य 65 पार

Khabar 360 India Desk
Last updated: November 7, 2026 9:44 am
Khabar 360 India Desk Published November 7, 2026
Share
SHARE

देहरादून के परेड ग्राउंड से कांग्रेस पर साधा निशाना, राहुल गांधी की यात्रा को बताया ‘घुसपैठिया बचाओ’ अभियान; धामी सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए 2047 तक विकसित उत्तराखंड का संकल्प

Contents
कांग्रेस पर तुष्टीकरण की राजनीति का आरोपभाजपा ने रखा 65 पार का लक्ष्यअतिक्रमण और मुस्लिम यूनिवर्सिटी का मुद्दा उठायाऑपरेशन सिंदूर और सर्जिकल स्ट्राइक का किया उल्लेखयूसीसी और नकल विरोधी कानून को बताया बड़ी उपलब्धिधामी सरकार के कार्यों की सराहना, 2047 तक विकसित उत्तराखंड का लक्ष्यराज्य आंदोलनकारियों को किया नमन

देहरादून, 6 नवंबर। उत्तराखंड स्थापना दिवस के अवसर पर देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आगामी विधानसभा चुनाव का सियासी बिगुल फूंकते हुए भाजपा के लिए 65 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य निर्धारित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कांग्रेस और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखे राजनीतिक हमले किए। घुसपैठ, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर), तुष्टीकरण और राम मंदिर जैसे मुद्दों पर विपक्ष को घेरते हुए शाह ने कहा कि देश और देवभूमि उत्तराखंड से एक-एक घुसपैठिए को बाहर किया जाएगा।

उन्होंने राहुल गांधी की यात्रा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि विपक्ष की यह यात्रा ‘वोट बचाओ’ नहीं, बल्कि ‘घुसपैठिया बचाओ’ यात्रा है। शाह ने जनता से सवाल किया कि क्या मतदाता सूची को घुसपैठियों से मुक्त नहीं किया जाना चाहिए? उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में केवल पात्र नागरिकों के नाम होने चाहिए।

कांग्रेस पर तुष्टीकरण की राजनीति का आरोप

केंद्रीय गृह मंत्री ने कांग्रेस पर तुष्टीकरण की राजनीति करने और राम मंदिर निर्माण का विरोध करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब घुसपैठियों को बाहर करने की बात होती है तो कांग्रेस विरोध करने लगती है। शाह ने शुक्रवार की नमाज के लिए छुट्टी के प्रस्ताव का जिक्र करते हुए भी कांग्रेस की नीतियों पर सवाल उठाए।

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर भी निशाना साधा और कांग्रेस के शासनकाल में राज्य के विकास को लेकर सवाल खड़े किए। शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने उत्तराखंड राज्य निर्माण का विरोध किया था और राज्य गठन की मांग को रोकने का प्रयास किया था।

भाजपा ने रखा 65 पार का लक्ष्य

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अमित शाह ने भाजपा कार्यकर्ताओं को 65 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा कई राज्यों में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने में सफल रही है और उत्तराखंड में भी पार्टी तीसरी बार सरकार बनाएगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा का उद्देश्य देवभूमि को सुरक्षित, समृद्ध और देश की सांस्कृतिक राजधानी के रूप में विकसित करना है। शाह ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

अतिक्रमण और मुस्लिम यूनिवर्सिटी का मुद्दा उठाया

अमित शाह ने सरकारी भूमि पर कथित अवैध अतिक्रमण का मुद्दा उठाते हुए कहा कि भाजपा सरकार देवभूमि की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी जमीन पर अवैध मजारों और मदरसों के नाम पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई जारी रहेगी।

उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस मुस्लिम यूनिवर्सिटी का मुद्दा उठाएगी। शाह ने कांग्रेस के पूर्ववर्ती शासनकाल पर निशाना साधते हुए कहा कि उस समय उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था पलायन और मनीऑर्डर पर निर्भर थी। भाजपा सरकार ने स्थानीय रोजगार, पर्यटन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में काम किया है।

ऑपरेशन सिंदूर और सर्जिकल स्ट्राइक का किया उल्लेख

राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की सैन्य क्षमता और सीमाओं की सुरक्षा मजबूत हुई है। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर और सर्जिकल स्ट्राइक का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत अब दुश्मनों को उनकी भाषा में जवाब देने में सक्षम है।

उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकारों ने सीमांत क्षेत्रों के विकास को पर्याप्त महत्व नहीं दिया, जबकि वर्तमान केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के सीमावर्ती इलाकों तक सड़क और आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया है।

यूसीसी और नकल विरोधी कानून को बताया बड़ी उपलब्धि

अमित शाह ने उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू किए जाने को ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य है, जिसने समान नागरिक संहिता को लागू किया है।

उन्होंने नकल विरोधी कानून का जिक्र करते हुए कहा कि इसके लागू होने के बाद प्रदेश में 35 हजार युवाओं को बिना सिफारिश और अतिरिक्त खर्च के सरकारी नौकरियां मिली हैं। धर्मांतरण विरोधी कानून को भी उन्होंने राज्य सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

शाह ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे, चारधाम ऑलवेदर रोड, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेललाइन, टनकपुर-बागेश्वर रेललाइन, केदारनाथ और हेमकुंड साहिब रोपवे तथा सौंग, जमरानी और किसाऊ बांध परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि ये योजनाएं उत्तराखंड के विकास को नई गति देंगी।

धामी सरकार के कार्यों की सराहना, 2047 तक विकसित उत्तराखंड का लक्ष्य

केंद्रीय गृह मंत्री ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार की ओर से किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत और सहकारी समितियों में 33 प्रतिशत आरक्षण, राज्य आंदोलनकारियों को सरकारी सेवाओं में 10 प्रतिशत आरक्षण तथा तीन लाख से अधिक लखपति दीदियों का उल्लेख किया।

उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में होम स्टे योजना, शहीद सैनिकों के परिजनों को दी जाने वाली अनुग्रह राशि 10 लाख से बढ़ाकर 50 लाख रुपये किए जाने, किच्छा में एम्स के सैटेलाइट सेंटर और सीमांत क्षेत्रों के 51 गांवों को वाइब्रेंट विलेज के रूप में विकसित करने जैसे कदमों को भी सरकार की उपलब्धियां बताया।

राज्य आंदोलनकारियों को किया नमन

अमित शाह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 9 नवंबर 2000 को उत्तराखंड राज्य का गठन कर राज्य आंदोलनकारियों के सपनों को साकार किया था। उन्होंने राज्य निर्माण आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उत्तराखंड आज विकास और समृद्धि की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

अपने संबोधन के अंत में शाह ने वर्ष 2047 तक उत्तराखंड को देश का पहला विकसित राज्य बनाने का संकल्प दोहराया। साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उनकी सरकार को प्रदेश में विकास कार्यों के लिए बधाई दी।

You Might Also Like

दीपावली मिलन में सीएम धामी ने कार्यकर्ताओं को दी शुभकामनाएं, दो राज्य आंदोलनकारियों को 20 हजार की अतिरिक्त सहायता

जवानों के बीच पहुंचे सीएम धामी, अपने हाथों से मिठाई खिलाकर मनाई दीपावली

केदारताल हादसा: रेस्क्यू अभियान में मिले दो और पर्वतारोहियों के शव, आठ में से सात की मौत की पुष्टि; एक की तलाश जारी

आज शीतकाल के लिए बंद होंगे तुंगनाथ धाम के कपाट, 8 नवंबर को मक्कूमठ पहुंचेगी उत्सव डोली; केदारनाथ में श्रद्धालुओं की भीड़ बरकरार

पौड़ी में डीएफओ से मारपीट पर वन विभाग में आक्रोश, आईएफएस एसोसिएशन ने दिया महातिम यादव को समर्थन; कार्य बहिष्कार की चेतावनी

TAGGED:Amit Shah’s declaration: Every single infiltrator will be driven out of the countryand the ‘Devbhoomi’ (Land of the Gods); BJP’s target in Uttarakhand is to cross 65 seats.
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
National

4 करोड़ का जुर्माना भरिए, रामदेव की पतंजलि को हाईकोर्ट ने दी एक सप्ताह की मोहलत; एक सुझाव भी दिया…

News Desk News Desk August 24, 2024
Laki World Casino на деньги — лучшие предложения для комфортной игры на реальные средства
पीएम मोदी को मॉरीशस की सरकार ने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा
क्रैश हुआ वेदांता की कंपनी का शेयर, OFS को मिल रहा जबरदस्त रेस्पॉन्स, चेक करें डिटेल…
हल्द्वानी में व्यापारियों से संवाद, समस्याओं के समाधान का सीएम धामी ने दिया भरोसा

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?