By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: खटीमा में छठ महोत्सव में शामिल हुए सीएम धामी, छठ घाट के सौंदर्यीकरण कार्य का किया लोकार्पण; मां के लिए दुकान से खरीदी साड़ी
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > News > खटीमा में छठ महोत्सव में शामिल हुए सीएम धामी, छठ घाट के सौंदर्यीकरण कार्य का किया लोकार्पण; मां के लिए दुकान से खरीदी साड़ी
NewsUttarakhand

खटीमा में छठ महोत्सव में शामिल हुए सीएम धामी, छठ घाट के सौंदर्यीकरण कार्य का किया लोकार्पण; मां के लिए दुकान से खरीदी साड़ी

Khabar 360 India Desk
Last updated: November 16, 2026 7:56 am
Khabar 360 India Desk Published November 16, 2026
Share
SHARE

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को खटीमा में आयोजित छठ महोत्सव में प्रतिभाग कर भगवान सूर्य नारायण की पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने वार्ड नंबर-14 में संजय रेलवे पार्क के पास नवनिर्मित छठ घाट के सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने छठ पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह महापर्व आस्था, अनुशासन, तपस्या और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है।

पूर्वांचल सेवा समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ महापर्व उत्तराखंड और पूर्वांचल की संस्कृतियों को जोड़ने का काम करता है। उगते और डूबते सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा जीवन में संघर्ष, समर्पण और हर परिस्थिति में सम्मान का संदेश देती है। उन्होंने आयोजन के लिए पूर्वांचल सेवा समिति और स्वयंसेवकों के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले पदाधिकारियों और एक चिकित्सक को भी सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार विकास के साथ विरासत और संस्कृति के संरक्षण को भी प्राथमिकता दे रही है। खटीमा में आस्था के केंद्रों के विकास के साथ बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में हर साल होने वाली जलभराव और बाढ़ की समस्या के स्थायी समाधान के लिए 300 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से ड्रेनेज प्लान स्वीकृत किया गया है। इसका भूमिपूजन जल्द किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि खटीमा चौराहे से मेलाघाट रोड तक हॉटमिक्स कार्य, मुख्य चौराहे से थारू विकास भवन तक सड़क चौड़ीकरण, मजोला रोड और नानकसागर से 17 मील तक सड़क निर्माण के कार्य तेजी से चल रहे हैं। इन सड़क परियोजनाओं पर करीब 34 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। सीमावर्ती गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए मेलाघाट, सिसैया और नगला तराई जैसे गांवों के विकास के लिए 12 करोड़ रुपये के प्रस्ताव तैयार किए गए हैं। भारामल बाबा मंदिर क्षेत्र में भी सौंदर्यीकरण और सुविधाओं के विकास के कार्य किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं का जिक्र करते हुए कहा कि खटीमा में केंद्रीय विद्यालय की नई इमारत तैयार हो चुकी है। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के लिए 10 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि की घोषणा की गई है। इसके अलावा आईटीआई, पॉलिटेक्निक, बाईपास और अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना जैसे कार्य किए गए हैं। चकरपुर स्थित वन चेतना मैदान और वनखंडी महादेव मंदिर के सौंदर्यीकरण का कार्य भी तेजी से चल रहा है।

स्थानीय दुकान से मां के लिए खरीदी साड़ी

छठ महोत्सव से लौटते समय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मेलाघाट रोड स्थित प्रदीप एंड कंपनी की दुकान पर रुककर अपनी माता के लिए साड़ी खरीदी। इस दौरान उन्होंने स्थानीय दुकानदारों से बातचीत कर उनके व्यापार का हालचाल जाना। मुख्यमंत्री की इस सहज पहल को स्थानीय व्यापार और छोटे कारोबारियों को प्रोत्साहन देने के संदेश के रूप में देखा जा रहा है। स्थानीय प्रतिष्ठान से खरीदारी कर उन्होंने ‘वोकल फॉर लोकल’ की भावना को भी बढ़ावा दिया। मुख्यमंत्री के इस कदम से दुकानदारों और स्थानीय व्यापारियों में उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, ब्लॉक प्रमुख सरिता राणा, पूर्वांचल सेवा समिति के अध्यक्ष ठाकुर अजय सिंह, महेंद्र प्रताप, प्रकाश चंद तिवारी, रणजीत सिंह नामधारी, अंकित पांडेय, कमला सिंह, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी अजय गणपति सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

You Might Also Like

अंकिता हत्याकांड को लेकर धामी सरकार पर बरसे यशपाल आर्य, बोले- न्याय के लिए भटक रहे माता-पिता; हरक सिंह पर कार्रवाई को बताया बदले की राजनीति

ऊधमसिंह नगर में फ्रोजन मटर प्लांट में अमोनिया गैस लीक, पांच घंटे बाद पाया काबू

नमामि गंगे परियोजना से बदली हरिद्वार में गंगा की तस्वीर, 22 नाले टैप और 145 एमएलडी क्षमता के एसटीपी प्लांट कर रहे काम; सफाई अभियान में 100 टन कचरा निकाला

कालाढूंगी को सीएम धामी की छह बड़ी सौगातें, मिनी स्टेडियम बनेगा और अस्पताल का होगा उच्चीकरण; कॉर्बेट में महिलाओं को मिलेंगी 70 जिप्सियां

जौलजीबी मेले में विधायक हरीश धामी और अधिकारियों के बीच तीखी बहस, माइक बंद होने पर हुआ विवाद

TAGGED:CM Dhami participated in the Chhath festival in Khatima and inaugurated the beautification project at the Chhath Ghat;he also purchased a saree from a shop for his mother.
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
Uttarakhand

Uttarakhand News: राज्य के सभी स्कूलों में होगी सघन जांच, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश,सीएम धामी ने कही यह महत्वपूर्ण बात….

News Desk News Desk May 6, 2025
राष्ट्रपति पुतिन ने की पीएम मोदी की ‘इंडिया-फर्स्ट’ पॉलिसी की तारीफ
अमेरिकी राष्ट्रपति बनने के लिए फिट हैं कमला हैरिस
किसानों को नहीं मिल रही डीएपी, हुती विद्रोहियों के कारण गहराया संकट 
आखिर कैसे 303 से 240 पर आ गई BJP, नितिन गडकरी ने बताया क्यों घट गईं इतनी सीटें…

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?