By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: मां को अंतिम विदाई देते भावुक हुए सीएम योगी, पंचूर में दी श्रद्धांजलि; हरिद्वार में हुआ अंतिम संस्कार
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > Uttar Pradesh > मां को अंतिम विदाई देते भावुक हुए सीएम योगी, पंचूर में दी श्रद्धांजलि; हरिद्वार में हुआ अंतिम संस्कार
Uttar PradeshUttarakhand

मां को अंतिम विदाई देते भावुक हुए सीएम योगी, पंचूर में दी श्रद्धांजलि; हरिद्वार में हुआ अंतिम संस्कार

Khabar 360 India Desk
Last updated: November 21, 2026 8:42 am
Khabar 360 India Desk Published November 21, 2026
Share
SHARE

छोटे भाई ने दी मुखाग्नि, मां की अर्थी को कंधा देकर अंतिम यात्रा में हुए शामिल; सीएम योगी रातभर पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे

पंचूर/हरिद्वार। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को अपनी मां सावित्री देवी को अंतिम विदाई देते समय भावुक हो गए। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में उन्होंने मां के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। वह कई बार रूमाल से आंसू पोंछते नजर आए। इसके बाद उन्होंने मां की अर्थी को कंधा दिया और अंतिम यात्रा में शामिल हुए।

पंचूर गांव से सावित्री देवी की अंतिम यात्रा हरिद्वार के चंडीघाट पहुंची, जहां धार्मिक परंपराओं के अनुसार उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के छोटे भाई ने मुखाग्नि दी। इस दौरान परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और बड़ी संख्या में शुभचिंतकों की मौजूदगी रही।

अंतिम दर्शन के दौरान भावुक हुए मुख्यमंत्री

मां के निधन की सूचना मिलने के बाद से ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ परिवार के बीच मौजूद थे। शनिवार को अंतिम दर्शन के दौरान वह कुछ देर तक मां के पार्थिव शरीर के पास खड़े रहे और एकटक उन्हें निहारते रहे। उन्होंने परिजनों और मां की देखभाल करने वालों से उनके अंतिम समय के बारे में भी जानकारी ली।

परिजनों के अनुसार, मुख्यमंत्री रातभर मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे। इस दौरान उन्होंने अन्न-जल भी ग्रहण नहीं किया। अंतिम संस्कार और पारिवारिक रस्में पूरी करने के बाद उनके लखनऊ लौटने का कार्यक्रम था।

लंबे समय से बीमार थीं सावित्री देवी

सावित्री देवी लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं। पिछले तीन वर्षों से उनकी परेशानी बढ़ने पर उन्हें एक बार एम्स ऋषिकेश और दूसरी बार जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दोनों ही अवसरों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी मां का हाल जानने अस्पताल पहुंचे थे।

योगी आदित्यनाथ बीती 7 मई को पंचूर गांव पहुंचे थे और 8 मई को वापस लौट गए थे। उस दौरान उन्होंने मां से अंतिम मुलाकात की थी। शुक्रवार को 89 वर्ष की आयु में सावित्री देवी के निधन की खबर मिलते ही पंचूर गांव में रिश्तेदारों और परिचितों का पहुंचना शुरू हो गया। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।

सीएम धामी समेत कई गणमान्य लोगों ने दी श्रद्धांजलि

सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंडी घाट पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

दूसरा बड़ा पारिवारिक दुख

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए यह दूसरा बड़ा पारिवारिक दुख है। इससे पहले अप्रैल 2020 में उनके पिता आनंद सिंह बिष्ट का निधन हो गया था। उस समय कोरोना महामारी के चलते लागू प्रतिबंधों और मुख्यमंत्री के दायित्वों के कारण वह पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके थे।

सावित्री देवी के निधन पर गोरखनाथ मंदिर परिवार की ओर से भी शोक व्यक्त किया गया। शुक्रवार को मंदिर परिसर में उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई और शोकसभा आयोजित की गई।

You Might Also Like

बागेश्वर में हरीश रावत और यशपाल आर्य के बीच गेंदे की माला को लेकर हुई दिलचस्प खींचतान, सैलजा की मुस्कुराहट ने खींचा ध्यान

सीएम धामी ने योगी आदित्यनाथ की मां को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर जताई शोक संवेदना

कसार देवी के होमस्टे में दिल्ली के पर्यटक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कमरे में मिला शव; बीमारी की आशंका

सीएम धामी ने पीएम मोदी से की मुलाकात, उत्तराखंड के विकास के लिए रेल, सड़क और हवाई कनेक्टिविटी सहित कई परियोजनाओं पर मांगा सहयोग

सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 89 वर्ष की उम्र में निधन, शनिवार को हरिद्वार में होगा अंतिम संस्कार

TAGGED:CM Yogi turns emotional while bidding final farewell to his mother;pays tribute in Panchur; last rites performed in Haridwar.
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
crimeUttarakhand

हरिद्वार डबल मर्डर मिस्ट्री: पथरेश्वर महादेव मंदिर के दो साधुओं के शव जंगल में दफन मिले, मुख्य पुजारी समेत कई संदिग्ध फरार

Khabar 360 India Desk Khabar 360 India Desk July 21, 2026
पाकिस्तान में बड़े बवाल की आशंका, हजारों इमरान समर्थक इस्लामाबाद की ओर; लगी धारा 144…
Uttarakhand News- संवर रहा उत्तराखंड : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं को दी वित्तीय स्वीकृति, कहा – जनता को न हो कोई परेशानी….
पतंजलि के इस प्रोडक्ट में है मछली का अर्क? शाकाहारी बता बेचा जा रहा; ऐक्शन में कोर्ट…
अनूठा कैफे: दिल पर हाथ रखने से चटनी, आंखों के इशारे पर मिलता प्याज; यहां बल्ब की रोशनी से होता है ऑर्डर

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?