By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: अभियोजन विभाग को 25 लाख की अतिरिक्त धनराशि देगी सरकार, कार्यालयों का होगा आधुनिकीकरण
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > Uttarakhand > अभियोजन विभाग को 25 लाख की अतिरिक्त धनराशि देगी सरकार, कार्यालयों का होगा आधुनिकीकरण
Uttarakhand

अभियोजन विभाग को 25 लाख की अतिरिक्त धनराशि देगी सरकार, कार्यालयों का होगा आधुनिकीकरण

Khabar 360 India Desk
Last updated: November 26, 2026 8:56 am
Khabar 360 India Desk Published November 26, 2026
Share
SHARE

संविधान एवं विधि दिवस पर सीएम धामी की तीन घोषणाएं, नए आपराधिक कानूनों के प्रशिक्षण और जनजागरूकता पर रहेगा जोर; 12 विभूतियां सम्मानित

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि संविधान के आदर्शों और मूल्यों को केवल पुस्तकों तक सीमित रखने के बजाय उन्हें अपने व्यवहार और कार्यशैली में उतारना जरूरी है। संविधान दिवस हमें न्याय, समानता और निष्पक्षता के सिद्धांतों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का बोध कराता है। उन्होंने अभियोजन विभाग को और अधिक सक्षम एवं आधुनिक बनाने के लिए तीन महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं।

मुख्यमंत्री गुरुवार को पुलिस लाइन, देहरादून में संविधान एवं विधि दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने नए आपराधिक कानूनों के प्रशिक्षण और जनजागरूकता के लिए अभियोजन विभाग को 25 लाख रुपये की अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध कराने की घोषणा की। इसके साथ ही अभियोजन कार्यालयों के आधुनिकीकरण के लिए कंप्यूटर और अन्य आवश्यक सुविधाओं हेतु अतिरिक्त बजट देने तथा प्रदेश के सभी जनपदों में अभियोजन कार्यालयों की बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने की बात कही।

धामी ने कहा कि इन घोषणाओं से अभियोजन विभाग की कार्यक्षमता बढ़ेगी और प्रदेश की न्याय व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। नए आपराधिक कानूनों के संबंध में अभियोजन, पुलिस और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने के साथ आमजन को भी जागरूक किया जाएगा।

विधि रथ को दिखाई हरी झंडी, 12 विभूतियां सम्मानित

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों को संविधान की शपथ दिलाई और विधि रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने विधि, समाजसेवा, चिकित्सा, शिक्षा और अभियोजन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 12 विभूतियों को सम्मानित किया।

सम्मानित होने वालों में वरिष्ठ अधिवक्ता सीताराम नागलिया, एससी बिरमानी और गोविन्द राम नौटियाल, समाजसेवी कुसुम कण्डवाल, चिकित्सक डॉ. गीता खन्ना और डॉ. महेश कुड़ियाल, समाजसेवी एवं शिक्षाविद् ललित जोशी तथा सेवानिवृत्त अभियोजक राम सिंह शर्मा, मनोहर लाल सडाना, सुभाष चन्द्र गुप्ता, त्रेपन सिंह बिष्ट और सुन्दर सिंह गुसाईं शामिल रहे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘उत्तराखण्ड अभियोजन पत्रिका’ और ‘हमारा राज्य, हमारा कानून’ पुस्तकों का विमोचन भी किया।

अभियोजन सेवा न्याय व्यवस्था का महत्वपूर्ण स्तंभ

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपराधिक न्याय व्यवस्था में अभियोजन सेवा की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। विवेचना अधिकारियों की ओर से जुटाए गए साक्ष्यों का विधिक परीक्षण करना, तथ्यों को न्यायालय के सामने स्पष्ट और निष्पक्ष तरीके से प्रस्तुत करना तथा पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए अभियोजन पक्ष को मजबूती से रखना अभियोजन अधिकारियों की प्रमुख जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि अभियोजन अधिकारियों की मेहनत, कानूनी दक्षता और निष्पक्षता से आम नागरिकों का न्याय व्यवस्था पर भरोसा मजबूत होता है। अधिकारियों को ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने अभियोजन अधिकारियों के कार्यों की सराहना भी की।

नए आपराधिक कानूनों से न्याय व्यवस्था में बड़ा बदलाव

धामी ने कहा कि 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने दो वर्ष, 11 माह और 18 दिन के अथक परिश्रम के बाद भारतीय संविधान को अंगीकृत किया था। यह दिन देश के इतिहास में गौरवपूर्ण स्थान रखता है। उन्होंने बताया कि वर्ष 1979 में विधिवेत्ता डॉ. लक्ष्मीमल्ल सिंघवी और सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन की पहल पर 26 नवंबर को विधि दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत हुई। वर्ष 2015 में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 125वीं जयंती के अवसर पर केंद्र सरकार ने इस दिन को संविधान दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की आपराधिक न्याय व्यवस्था को आधुनिक, सरल और नागरिक केंद्रित बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुधार किए गए हैं। औपनिवेशिक काल के कानूनों के स्थान पर भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम लागू किए गए हैं। स्वतंत्रता के बाद आपराधिक न्याय व्यवस्था में यह बड़े सुधारों में से एक है। नए कानूनों में पीड़ितों के अधिकारों और समयबद्ध न्याय पर विशेष ध्यान दिया गया है। इनके लागू होने के बाद अभियोजन अधिकारियों की जिम्मेदारी और बढ़ गई है।

डिजिटल न्यायालयों और ई-फाइलिंग का हो रहा विस्तार

धामी ने कहा कि राज्य सरकार न्याय व्यवस्था को आधुनिक और मजबूत बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। प्रदेश में नए न्यायालय भवनों का निर्माण करने के साथ पुराने भवनों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। ई-फाइलिंग, डिजिटल न्यायालयों और वर्चुअल सुनवाई जैसी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है, जिससे दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों के लोगों को भी न्याय तक पहुंचने में आसानी हो रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार युवा अधिवक्ताओं के कौशल विकास, विधि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और महिला अधिवक्ताओं के लिए सुरक्षित एवं सम्मानजनक कार्यस्थल उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून का प्रभाव तभी दिखाई देता है, जब उसका पालन बिना किसी भेदभाव के सुनिश्चित हो और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। देवभूमि उत्तराखण्ड में कानून का राज कायम रखना और अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर चलना सरकार का संकल्प है।

कार्यक्रम में विधायक विनोद चमोली, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल, सचिव गृह शैलेश बगौली, निदेशक अभियोजन एपी अंशुमान सहित अभियोजन और पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

You Might Also Like

हल्द्वानी में गीजर ठीक करने के बहाने सोने के कड़े चोरी, मसूरी के स्कूल की लैब से लाखों के उपकरण गायब

उत्तराखंड में कांग्रेस ने बढ़ाया कुनबा, आप के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी और भाजपा नेता महेश जगूड़ी पार्टी में शामिल

उत्तराखंड की आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय 1,700 रुपये बढ़ा, अब हर महीने मिलेंगे 10 हजार रुपये

पांच साल में उत्तराखंड में कानून से लेकर अर्थव्यवस्था तक बदलाव का दावा, रोजगार और महिला सशक्तिकरण पर भी जोर

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारी तेज, EVM-VVPAT जागरूकता अभियान शुरू

TAGGED:Government to provide an additional sum of ₹25 lakh to the Prosecution Department;offices to be modernized.
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
News

वियतनाम में पुल ढहने से 64 लोगों की मौत, कई वाहन नदी में गिरे

News Desk News Desk September 10, 2024
Winnende Wedden Tennis
बांग्लादेश में चिन्मय प्रभु की गिरफ्तारी पर शेख हसीना का विरोध, कहा- यह गलत है, उन्हें तुरंत रिहा किया जाए…
डेटा आधारित सुशासन पर जोर, विभागों में नोडल अधिकारी नामित करने के निर्देश
देश में जलवायु परिवर्तन का बढ़ा असर, 3,000 से ज्यादा मौतें और 2 लाख से अधिक घरों का नुकसान

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?