By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: 3.20 करोड़ की साइबर ठगी का आरोपी कोलकाता से गिरफ्तार, फर्जी MD बनकर WhatsApp से लगाया चूना
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > crime > 3.20 करोड़ की साइबर ठगी का आरोपी कोलकाता से गिरफ्तार, फर्जी MD बनकर WhatsApp से लगाया चूना
crimeUttarakhand

3.20 करोड़ की साइबर ठगी का आरोपी कोलकाता से गिरफ्तार, फर्जी MD बनकर WhatsApp से लगाया चूना

Khabar 360 India Desk
Last updated: August 27, 2026 9:44 am
Khabar 360 India Desk Published August 27, 2026
Share
SHARE

उत्तराखंड STF की बड़ी कार्रवाई, लैपटॉप से मिले आधार-पैन समेत कई संवेदनशील दस्तावेज

देहरादून। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने देशभर में सक्रिय साइबर ठगी के नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ₹3.20 करोड़ की साइबर धोखाधड़ी के मामले में वांछित आरोपी चन्द्र कांत मिश्रा को कोलकाता से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) की फर्जी पहचान बनाकर WhatsApp के जरिए जनरल मैनेजर को विश्वास में लेने और अलग-अलग बैंक खातों में करोड़ों रुपये ट्रांसफर कराने का आरोप है।

Contents
उत्तराखंड STF की बड़ी कार्रवाई, लैपटॉप से मिले आधार-पैन समेत कई संवेदनशील दस्तावेजफर्जी MD बनकर भेजे WhatsApp मैसेजलैपटॉप में मिले संवेदनशील दस्तावेजतीन आरोपी पहले हो चुके गिरफ्तार

STF की साइबर क्राइम पुलिस टीम ने तकनीकी विश्लेषण, डिजिटल ट्रैकिंग और मैनुअल इनपुट के आधार पर आरोपी की गतिविधियों पर निगरानी रखी। पुख्ता जानकारी मिलने के बाद टीम ने कोलकाता के महेशतल्ला स्थित ग्रीन फील्ड सिटी में दबिश देकर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया।

फर्जी MD बनकर भेजे WhatsApp मैसेज

जांच के अनुसार, साइबर ठगों ने कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी और MD की पहचान का इस्तेमाल करते हुए जनरल मैनेजर से WhatsApp पर संपर्क किया। बातचीत के दौरान प्रोजेक्ट के एडवांस भुगतान, जरूरी कारोबारी लेन-देन और अन्य भुगतान का हवाला देकर उसे भरोसे में लिया गया।

इसके बाद आरोपी के निर्देश पर कंपनी की ओर से अलग-अलग बैंक खातों में करीब ₹3.20 करोड़ ट्रांसफर कर दिए गए। जांच में सामने आया है कि रकम जिन खातों में भेजी गई, उनमें श्याम ट्रेडिंग कंपनी का बैंक खाता भी शामिल था।

लैपटॉप में मिले संवेदनशील दस्तावेज

गिरफ्तारी के दौरान STF ने आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल फोन, चार सिम कार्ड और HP कंपनी का एक लैपटॉप बरामद किया है। प्रारंभिक जांच में लैपटॉप से विभिन्न कंपनियों और संस्थानों से जुड़े एडिटेबल दस्तावेज, बैंक लोन आवेदन, आधार कार्ड, पैन कार्ड की प्रतियां और अन्य संवेदनशील डिजिटल दस्तावेज मिलने की बात सामने आई है।

जांच एजेंसी को आशंका है कि इन दस्तावेजों का इस्तेमाल साइबर ठगी के लिए किया जा रहा था। बरामद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का फॉरेंसिक परीक्षण भी कराया जा रहा है।

तीन आरोपी पहले हो चुके गिरफ्तार

STF के मुताबिक, इस मामले में तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है और उनके खिलाफ न्यायालय में आरोप-पत्र दाखिल किया जा चुका है। अब चन्द्र कांत मिश्रा से पूछताछ के आधार पर साइबर ठगी के पूरे नेटवर्क, पैसों के लेन-देन और देशभर में सक्रिय अन्य सहयोगियों की जानकारी जुटाई जा रही है।

STF की कार्रवाई के बाद अब जांच का दायरा और बढ़ने की संभावना है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि फर्जी दस्तावेजों और बैंक खातों का इस्तेमाल कितनी अन्य साइबर ठगी की वारदातों में किया गया।

You Might Also Like

रुड़की में 10 मिनट के भीतर दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या, भाई गिरफ्तार

देहरादून : रक्षा विहार हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और आरोपी गिरफ्तार

जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी पर गरमाई सियासत, पूर्व विधायक ठुकराल समर्थकों समेत हिरासत में

उत्तराखंड के आपदा प्रबंधन प्रयासों से प्रभावित विश्व बैंक, सहयोग बढ़ाने का भरोसा

नेपाल में भोटेकोशी नदी की भीषण बाढ़ पर सीएम धामी ने जताया दुख

TAGGED:Accused in 3.20 crore cyber fraud arrested in Kolkata;duped victims via WhatsApp by posing as the MD.
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
National

हिंसा के साए में मणिपुर सरकार की पहल, बस सेवा फिर शुरू होगी; इंटरनेट सेवा निलंबित

News Desk News Desk December 4, 2024
सिंगल मदर के बच्चों को आरक्षण का लाभ मिलेगा या नहीं? सुप्रीम कोर्ट ने उठाया सवाल
दिल्ली में ठंड की दस्तक और 4 राज्यों में बारिश का अलर्ट, मौसम अपडेट जानें
देहरादून में भाजपा का सदस्यता अभियान तेज, कांग्रेस के कई नेता हुए शामिल
DAV-8 पंचकूला ने MC पार्क, सेक्टर-20 में चलाया “नो नशा नेशन” अभियान

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?