By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: ईरान पर हमले के बाद इजरायल ने कहा कि बदला पूरा हुआ; वहीं, जो बाइडेन भी अचानक सक्रिय हो गए हैं…
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > News > ईरान पर हमले के बाद इजरायल ने कहा कि बदला पूरा हुआ; वहीं, जो बाइडेन भी अचानक सक्रिय हो गए हैं…
News

ईरान पर हमले के बाद इजरायल ने कहा कि बदला पूरा हुआ; वहीं, जो बाइडेन भी अचानक सक्रिय हो गए हैं…

News Desk
Last updated: October 26, 2024 11:06 am
News Desk Published October 26, 2024
Share
SHARE

इजरायली सेना ने शनिवार को ईरान के सैन्य ठिकानों पर हमला किया। इजरायली सेना के मुताबिक यह हमला एक अक्टूबर को ईरानी मिसाइलों के हमले का बदला लेने के लिए किया गया है।

इजरायल ने कहा है कि सभी संप्रभु देशों की तरह उसे भी अधिकार है वह अपनी आत्मरक्षा में कदम उठाए। उसने यह भी कहा है कि उसका मिशन पूरा हुआ।

ईरान ने अपने हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया है। वहीं, ईराक ने भी अपनी फ्लाइट्स कैंसिल कर दी हैं। इन हमलों ने दोनों कट्टर दुश्मनों के बीच पूर्ण युद्ध का खतरा और बढ़ा दिया है।

बता दें कि पश्चिम एशिया में ईरान समर्थित चरमपंथी समूह-गाजा में हमास और लेबनान में हिजबुल्लाह-पहले से ही इजरायल के साथ युद्धरत हैं।

गौरतलब है कि ईरान ने पहले ही कहा है कि अगर उसके ऊपर हमला हुआ वह भी चुप नहीं बैठेगा। वहीं, अमेरिकी समाचार चैनल फॉक्स न्यूज के मुताबिक हमले से कुछ ही देर पहले व्हाइट हाउस को इसकी जानकारी मिली थी।

यह हमला ऐसे वक्त में हुआ है जब अमेरिकी विदेश सचिव एंटनी ब्लिंकेन समझौते और मिडिल ईस्ट में शांति के मकसद से इजरायल पहुंचे हुए हैं। इजरायल ने शनिवार सुबह सीरिया पर भी बम बरसाए, जिसके धमाके दमिश्क में सुनाई दिए।

सितंबर अंत से इजरायल सीरिया और लेबनान के खिलाफ अभियान चला रहा है। उसके मुताबिक वह हिजबुल्लाह के आतंकी ठिकानों को नष्ट करने के लिए ऐसा कर रहा है। इस बीच शुक्रवार को पत्रकारों के परिसर पर हमले के लिए इजरायल की आलोचना भी हो रही है। दक्षिण पूर्व लेबनान में हुए इस हमले में तीन पत्रकार मारे गए थे।

अगली नोटिस तक ईरान-इराक की फ्लाइट्स कैंसिल
इजरायल के हमले के बाद ईरान ने बड़ा कदम उठाया है। ईरान के नागरिक उड्डयन संस्था के प्रवक्ता ने कहा कि ईरान में सभी रूट्स की फ्लाइट्स को अगली सूचना तक बंद कर दिया है।

वहीं, इराक ने भी फ्लाइट्स का संचालन बंद कर दिया है। इराक ने यह फैसला ईरान की राजधानी तेहरान और आसपास के इलाकों में इजरायली हवाई हमलों के बाद लिया।

इस बीच ईरान-इराक के एक गुट ने इजरायल पर ड्रोन हमले की जिम्मेदारी ली है। समाचार एजेंसी एएफपी ने इसकी जानकारी दी है। वहीं, अर्धसरकारी समाचार एजेंसी तंसीम के मुताबिक ईरान भी इजरायल पर जवाबी हमले के लिए तैयार है।

एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से कहाकि इस बारे में कोई शक नहीं है कि इजरायल को इस हमले का खामियाजा भुगतना होगा। वहीं, अमेरिका ने इजरायल के हमलों में खुद के शामिल होने की बात खारिज की है।

एक अमेरिकी रक्षा अधिकारी ने बीबीसी को बताया कि ईरान पर हुए इजरायल के ताजा हमले में अमेरिका की कोई भूमिका नहीं है।

गौरतलब है कि एक अक्टूबर को ईरान ने इजरायली ठिकानों पर लगभग 180 मिसाइलें दागीं। तब तेहरान ने कहा था कि ये हमले अन्य चीजों के अलावा क्षेत्रीय प्रतिरोध समूहों के कई नेताओं की हत्याओं का प्रतिशोध थे।

ईरान के इन हमलों जवाब में इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहाकि ईरान ने गंभीर गलती की है और प्रतिशोध की कसम खाई थी।

The post ईरान पर हमले के बाद इजरायल ने कहा कि बदला पूरा हुआ; वहीं, जो बाइडेन भी अचानक सक्रिय हो गए हैं… appeared first on .

You Might Also Like

मुख्यमंत्री धामी ने एचडीएफसी बैंक द्वारा प्रदत्त 4 अत्याधुनिक एम्बुलेंस का किया फ्लैग ऑफ

अगले एक साल में पूरे होंगे राज्य के कई महत्वपूर्ण इंफ्रा प्रोजेक्ट – मुख्यमंत्री

Y88 Casino No Deposit Bonus Codes For Free Spins 2026

Yoyo Casino Login App Sign Up

Winnende Wedden Sportcompetities Trucs

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
News

30 घंटे के ऑपरेशन के बाद इजरायली सेना वेस्ट बैंक के तुबास से वापस लौटी

News Desk News Desk August 30, 2024
गाजा पर इजरायल का कहर, 40 लोगों की मौत, बाइडन ने दिए युद्धविराम के संकेत
टिहरी झील के विकास में पर्यावरण और स्थानीय भागीदारी पर विशेष जोर
नमस्ते योजना सफाई कर्मचारियों को सम्मान दे रही है- केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले
हेरिटेज एविएशन ने फिर से शुरू की हवाई सेवाएं, 7-सीटर हेलीकॉप्टर से करें आरामदायक यात्रा

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?