By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: मसूरी-देहरादून मार्ग पर फिर भूस्खलन, यातायात ठप
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > Uttarakhand > मसूरी-देहरादून मार्ग पर फिर भूस्खलन, यातायात ठप
Uttarakhand

मसूरी-देहरादून मार्ग पर फिर भूस्खलन, यातायात ठप

Khabar 360 India Desk
Last updated: August 22, 2026 12:08 pm
Khabar 360 India Desk Published August 22, 2026
Share
SHARE

पानी वाले बैंड के पास सड़क क्षतिग्रस्त, दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार; विभाग ने शुरू किया मलबा हटाने का काम

मसूरी। पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश के बीच मसूरी-देहरादून मार्ग पर एक बार फिर भूस्खलन ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पानी वाले बैंड के पास पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा सड़क पर आ गिरा, जिससे मार्ग का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई। सड़क बंद होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

Contents
पानी वाले बैंड के पास सड़क क्षतिग्रस्त, दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार; विभाग ने शुरू किया मलबा हटाने का कामबार-बार भूस्खलन से संवेदनशील हुआ क्षेत्रमलबा हटाकर यातायात सुचारु करने का प्रयासस्थायी समाधान की उठी मांग

बारिश के बीच मार्ग पर फंसे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। भूस्खलन की सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मलबा हटाने का काम शुरू किया।

बार-बार भूस्खलन से संवेदनशील हुआ क्षेत्र

पानी वाला बैंड पिछले कुछ समय से भूस्खलन की घटनाओं के कारण संवेदनशील बना हुआ है। बारिश के दौरान यहां पहाड़ी से मलबा गिरने के साथ सड़क किनारे की जमीन भी खिसक रही है। शनिवार को हुए भूस्खलन के बाद सड़क का हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले वर्ष आई आपदा के बाद से क्षेत्र की स्थिति को लेकर चिंता बनी हुई है। लगातार बारिश के बीच बार-बार पहाड़ी दरकने से आने वाले दिनों में खतरा बढ़ने की आशंका है।

मलबा हटाकर यातायात सुचारु करने का प्रयास

मार्ग बंद होने की सूचना के बाद लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी और अन्य संसाधनों की मदद से सड़क से मलबा हटाने का काम शुरू किया। विभाग की ओर से फिलहाल मार्ग को एकतरफा यातायात के लिए खोलने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि दोनों ओर लगे वाहनों के दबाव को कम किया जा सके।

एसडीएम मसूरी राहुल आनंद ने बताया कि लोक निर्माण विभाग को जल्द से जल्द मार्ग सुचारु करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन की टीम मौके की स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

स्थायी समाधान की उठी मांग

स्थानीय लोगों का कहना है कि हर बार भूस्खलन के बाद केवल मलबा हटाकर सड़क खोलना समस्या का स्थायी समाधान नहीं है। पानी वाले बैंड की पहाड़ी का विशेषज्ञों से सर्वे कराकर संवेदनशील हिस्सों का उपचार किया जाना जरूरी है।

स्थानीय निवासी दीपक रावत ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क और पहाड़ी को सुरक्षित करने के लिए स्थायी सुरक्षा कार्य कराए जाएं, ताकि बारिश के मौसम में बार-बार मार्ग बंद होने और यात्रियों को होने वाली परेशानी से निजात मिल सके।

You Might Also Like

देहरादून में मार्च 2027 तक भूमिगत होंगी बिजली लाइनें

‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला ऐतिहासिक जनसमर्थन, 2.5 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने भेजे निबंध

विकास और निवेश की नई राह पर उत्तराखंड, World Leaders Forum 2026 में मुख्यमंत्री ने साझा किया राज्य का विकास मॉडल

विकास, उद्योग और निवेश का नया मॉडल बना उत्तराखंड, BTIndia@100 में मुख्यमंत्री ने देश के सामने रखी राज्य की उपलब्धियां

रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री

TAGGED:Another landslide on Mussoorie-Dehradun roadtraffic disrupted
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
National

दिल्ली-NCR में लगातार बारिश, महाराष्ट्र में नदियां उफान पर; यूपी-उत्तराखंड में मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

News Desk News Desk July 25, 2024
6-9 महीने में ₹340 तक पहुंच सकता है डिफेंस का यह शेयर, एक्सपर्ट की सलाह- खरीदें, राष्ट्रपति के पास भी हैं 373 करोड़ के शेयर…
चार साल बाद टूटा गतिरोध, बढ़ा मेजबानी का दायरा
तापमान में लगातार बढ़ोतरी, फरवरी की शुरुआत में बारिश की संभावना
’20 साल से झेल रहा हूं बदनामी…’, SC जज ने कोर्ट रूम में क्यों कहा ऐसा, फिर ठोक दिया 10 लाख जुर्माना…

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?