By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: 65 मृत मुर्गियों से भरा ट्रक पकड़े जाने का मामला मानवाधिकार आयोग पहुंचा
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > crime > 65 मृत मुर्गियों से भरा ट्रक पकड़े जाने का मामला मानवाधिकार आयोग पहुंचा
crimeUttarakhand

65 मृत मुर्गियों से भरा ट्रक पकड़े जाने का मामला मानवाधिकार आयोग पहुंचा

Khabar 360 India Desk
Last updated: September 27, 2026 9:46 am
Khabar 360 India Desk Published September 27, 2026
Share
SHARE

मृत व बीमार मुर्गियों की सप्लाई पर उठे सवाल, नगर निगम, पुलिस और खाद्य सुरक्षा व्यवस्था की जांच की मांग

देहरादून: हरियाणा से मृत मुर्गियां लेकर देहरादून पहुंचे ट्रक के पकड़े जाने का मामला अब उत्तराखंड मानवाधिकार आयोग तक पहुंच गया है। नगर निगम की कार्रवाई के दौरान ट्रक से 65 मृत मुर्गियां बरामद होने के बाद सामाजिक एवं मानवाधिकार कार्यकर्ता भूपेंद्र कुमार लक्ष्मी ने आयोग में शिकायत दर्ज कराते हुए इसे जनस्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला बताया है।

Contents
मृत व बीमार मुर्गियों की सप्लाई पर उठे सवाल, नगर निगम, पुलिस और खाद्य सुरक्षा व्यवस्था की जांच की मांगट्रक से मिलीं 65 मृत मुर्गियांसिर्फ चालान तक कार्रवाई पर उठे सवालबाहर से आने वाले चिकन की जांच व्यवस्था पर सवालस्लाटर हाउस और मांस की गुणवत्ता की जांच की मांगनगर निगम, पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की भूमिका जांचने की मांगमानवाधिकार आयोग ने शिकायत मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी को भेजी

ट्रक से मिलीं 65 मृत मुर्गियां

शिकायत के अनुसार, नगर निगम की टीम ने पूर्व मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खन्ना के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए मृत मुर्गियों से भरा ट्रक पकड़ा था। बताया गया कि पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद ट्रक की जांच की गई, जिसमें 65 मृत मुर्गियां मिलीं। नगर निगम की टीम ने मृत मुर्गियों को नष्ट कर दिया, जबकि चालक के खिलाफ चालान की कार्रवाई किए जाने की बात सामने आई।

सिर्फ चालान तक कार्रवाई पर उठे सवाल

शिकायतकर्ता ने चालक के खिलाफ केवल चालान की कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठाए हैं। शिकायत में कहा गया कि यदि ट्रक समय रहते नहीं पकड़ा जाता तो खराब या मृत मुर्गियां मांस के रूप में बाजारों, होटलों और रेस्टोरेंट तक पहुंच सकती थीं। ऐसे में मामले की व्यापक जांच कर यह पता लगाने की मांग की गई है कि इस तरह की सप्लाई पहले भी तो नहीं की गई।

बाहर से आने वाले चिकन की जांच व्यवस्था पर सवाल

मानवाधिकार आयोग को दी गई शिकायत में हरियाणा, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश से देहरादून आने वाले जीवित और फ्रोजन चिकन की स्वास्थ्य जांच व्यवस्था पर भी सवाल उठाए गए हैं। शिकायतकर्ता ने संबंधित विभागों की जिम्मेदारी तय करने के साथ नियमित निरीक्षण और निगरानी व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

स्लाटर हाउस और मांस की गुणवत्ता की जांच की मांग

शिकायत में देहरादून में अधिकृत स्लाटर हाउस की व्यवस्था को लेकर भी स्थिति स्पष्ट करने की मांग की गई है। साथ ही मुर्गों और अन्य पशुओं के परिवहन, स्वास्थ्य जांच, वध तथा मांस की बिक्री से जुड़े नियमों के पालन की जांच कराने की मांग की गई है।

नगर निगम, पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की भूमिका जांचने की मांग

शिकायतकर्ता ने नगर निगम, पुलिस प्रशासन, खाद्य सुरक्षा विभाग और पशुपालन विभाग की भूमिका की जांच कराने की मांग की है। साथ ही यह भी पता लगाने की मांग की गई है कि क्या मृत या बीमार मुर्गियों का मांस पहले कभी देहरादून के बाजारों तक पहुंचा है।

मानवाधिकार आयोग ने शिकायत मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी को भेजी

मामले में उत्तराखंड मानवाधिकार आयोग ने शिकायत पर संज्ञान लेते हुए इसे देहरादून नगर निगम के मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा है। आयोग ने संबंधित अधिकारी को प्रकरण में विधि एवं नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

अब संबंधित विभागों की कार्रवाई पर नजर है। जांच में यह स्पष्ट होना बाकी है कि बरामद मृत मुर्गियां कहां ले जाई जा रही थीं और क्या यह मामला केवल एक ट्रक तक सीमित था या शहर में चिकन की आपूर्ति व्यवस्था की व्यापक जांच की जरूरत है।

You Might Also Like

भूमि की नाप के लिए 30 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगे हाथ दबोचा

रुद्रप्रयाग: सिरोबगड़ में पहाड़ी से गिरा भारी मलबा, बदरीनाथ हाईवे पर हजारों यात्री फंसे

क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन का विधायक उमेश पर गंभीर आरोप, बोलीं- पति से मेरे रिश्ते बिगाड़े

आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में SDRF उत्तराखंड की बड़ी उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया पूर्ण

प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के साथ विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन जरूरीः मुख्यमंत्री

TAGGED:Case of truck seized with 65 dead chickensreaches Human Rights Commission.
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
Uttarakhand

राज्य सरकार के कार्मिकों का बढ़ा महंगाई भत्ता

Khabar 360 India Desk Khabar 360 India Desk May 16, 2026
थराली सीएचसी में जली दवाओं के बाद एक्सपायरी दवाइयों का बड़ा भंडार मिला, जांच समिति ने शुरू की पड़ताल
पहाड़ी इलाकों में भारी हिमपात, श्रीनगर-जम्मू हाईवे बंद सैकड़ों वाहन फंसे
सुप्रीम कोर्ट ने शाही ईदगाह के सर्वे पर इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले पर लगाई रोक
लेबनान-गाजा में बम बरसा रहा इजराइल, हालात बहुत ज्यादा खराब

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?