By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: भूमि की नाप के लिए 30 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगे हाथ दबोचा
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > crime > भूमि की नाप के लिए 30 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगे हाथ दबोचा
crimeUttarakhand

भूमि की नाप के लिए 30 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगे हाथ दबोचा

Khabar 360 India Desk
Last updated: September 27, 2026 11:15 am
Khabar 360 India Desk Published September 27, 2026
Share
SHARE

धारी तहसील में कार्रवाई, शिकायतकर्ता ने 1064 हेल्पलाइन पर की थी शिकायत

हल्द्वानी: नैनीताल जिले की धारी तहसील में विजिलेंस टीम ने रिश्वतखोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पटवारी निर्मल बोरा को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि पटवारी ने भूमि की नाप कराने के एवज में शिकायतकर्ता से रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने जांच की और आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर ट्रैप की कार्रवाई की।

Contents
धारी तहसील में कार्रवाई, शिकायतकर्ता ने 1064 हेल्पलाइन पर की थी शिकायत1064 पर की गई थी शिकायतजांच के बाद गठित की गई ट्रैप टीमरकम लेते ही विजिलेंस ने पकड़ाविजिलेंस निदेशक ने टीम को पुरस्कार देने की घोषणा की

1064 पर की गई थी शिकायत

जानकारी के मुताबिक, धारी तहसील क्षेत्र के मौड़ा गांव निवासी एक व्यक्ति अपनी भूमि की नाप कराने के लिए पटवारी निर्मल बोरा के संपर्क में आया था। आरोप है कि भूमि की नाप के बदले पटवारी ने उससे 30 हजार रुपये की मांग की। शिकायतकर्ता ने रिश्वत देने के बजाय सतर्कता अधिष्ठान की टोल फ्री हेल्पलाइन 1064 पर इसकी शिकायत दर्ज कराई।

जांच के बाद गठित की गई ट्रैप टीम

शिकायत मिलने पर विजिलेंस ने मामले की जांच की। अधिकारियों के मुताबिक, जांच में रिश्वत मांगने के आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। इसके बाद भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए आरोपी को पकड़ने के लिए ट्रैप टीम गठित की गई।

रकम लेते ही विजिलेंस ने पकड़ा

26 सितंबर को हल्द्वानी विजिलेंस की टीम ने धारी तहसील में ट्रैप की कार्रवाई की। शिकायतकर्ता को तय रकम के साथ पटवारी के पास भेजा गया। आरोप है कि जैसे ही निर्मल बोरा ने 30 हजार रुपये लिए, पहले से तैनात विजिलेंस टीम ने उसे मौके पर पकड़ लिया।

विजिलेंस निदेशक ने टीम को पुरस्कार देने की घोषणा की

कार्रवाई के बाद सरकारी काम के बदले रिश्वत मांगने वाले कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति है। निदेशक सतर्कता डॉ. वी. मुरूगेशन ने ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

विजिलेंस ने लोगों से भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायतें सामने लाने की अपील की है। शिकायतें 1064 टोल फ्री हेल्पलाइन और 9456592300 व्हाट्सऐप हेल्पलाइन पर दर्ज कराई जा सकती हैं।

You Might Also Like

रुद्रप्रयाग: सिरोबगड़ में पहाड़ी से गिरा भारी मलबा, बदरीनाथ हाईवे पर हजारों यात्री फंसे

65 मृत मुर्गियों से भरा ट्रक पकड़े जाने का मामला मानवाधिकार आयोग पहुंचा

क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन का विधायक उमेश पर गंभीर आरोप, बोलीं- पति से मेरे रिश्ते बिगाड़े

आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में SDRF उत्तराखंड की बड़ी उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया पूर्ण

प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के साथ विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन जरूरीः मुख्यमंत्री

TAGGED:Patwari arrested for accepting a ₹30000 bribe for land measurement;Vigilance caught him red-handed.
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
News

पीएम मोदी ने सिलवासा में ‘नमो अस्पताल’ का किया उद्घाटन, सूरत में करेंगे रोड शो

News Desk News Desk March 7, 2025
उत्तराखंड में शराब के दाम बढ़े, नई दरें लागू
“मुख्य सचिव ने नववर्ष 2025 पर प्रदेश की समृद्धि और प्रथम स्थान बरकरार रखने का आह्वान किया”
हिजबुल्लाह ने इजरायल के सैन्य ठिकानों पर किए ताबड़तोड़ हमले, साथ देने को आगे आया अमेरिका…
अब पाकिस्तान से दुश्मनी नहीं चाहते, दोस्ती फायदा ही देगी; भारत संग रिश्तों पर भी बोला बांग्लादेश…

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?