By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: गदरपुर में मुख्यमंत्री धामी ने किया शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा का अनावरण, विकास कार्यों का शुभारंभ
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > Uttarakhand > गदरपुर में मुख्यमंत्री धामी ने किया शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा का अनावरण, विकास कार्यों का शुभारंभ
Uttarakhand

गदरपुर में मुख्यमंत्री धामी ने किया शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा का अनावरण, विकास कार्यों का शुभारंभ

Khabar 360 India Desk
Last updated: August 1, 2026 9:23 am
Khabar 360 India Desk Published August 1, 2026
Share
SHARE

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण, पार्किंग एवं आधारभूत विकास परियोजनाओं की दी सौगात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने जनपद भ्रमण के दौरान रुद्रपुर स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में महान क्रांतिकारी शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर ₹40 लाख की लागत से स्थापित 9 फीट ऊँची कांस्य प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर अमर शहीद को भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति और सर्वाेच्च बलिदान को नमन किया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि शहीद ऊधम सिंह का जीवन देशभक्ति, आत्मसम्मान और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष का अमर प्रतीक है। उनका बलिदान आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रहित के लिए समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का भी लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने ₹120.18 लाख की लागत से कलेक्ट्रेट परिसर में निर्मित पार्किंग, लैंडस्केपिंग एवं ड्रेन निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। इस परियोजना से परिसर में पार्किंग व्यवस्था बेहतर होने के साथ-साथ सौंदर्यीकरण एवं जल निकासी की सुविधाएं भी सुदृढ़ होंगी।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने रुद्रपुर स्थित कैनाल कॉलोनी में ₹264.97 लाख की लागत से बनने वाली सरफेस पार्किंग का शिलान्यास भी किया। इस परियोजना के पूर्ण होने से क्षेत्र में यातायात प्रबंधन को मजबूती मिलेगी तथा नागरिकों को सुव्यवस्थित पार्किंग सुविधा उपलब्ध होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आधुनिक आधारभूत सुविधाओं के विकास के साथ-साथ जनसुविधाओं के विस्तार और बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश में प्रत्येक विकास कार्य गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ पूर्ण किए जा रहे हैं, ताकि आमजन को उनका सीधा लाभ मिल सके।

मुख्यमंत्री  धामी ने वर्चुअल माध्यम से पंजाब में निवासरत शहीद ऊधम सिंह के परिजनों से भी वार्ता की। उन्होंने कहा कि शहीद ऊधम सिंह के बलिदान और साहस को वे दिल से सलाम करते हैं तथा प्रदेश उनके सर्वाेच्च बलिदान को सदैव स्मरण रखेगा। इस दौरान उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में रुद्राक्ष का पौधा भी रोपा।

इस अवसर पर विधायक शिव अरोरा,  त्रिलोक सिंह चीमा, भाजपा जिलाध्यक्ष  कमल जिंदल,  मनोज पाल, मेयर  विकास शर्मा,  दीपक बाली, दर्जा राज्य मंत्री  अनिल कपूर डब्बू, मंजीत सिंह,  सुरेंद्र सिंह नामधारी,  फरजाना बेगम, रणजीत सिंह नामधारी,  उत्तम दत्ता, रामपाल सिंह, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, भाजपा प्रदेश मंत्री  गुंजन सुखीजा, नगर पालिका गदरपुर के अध्यक्ष मनोज गुम्बर, नगर पंचायत गुलरभोज के अध्यक्ष सतीश चुघ, ब्लॉक प्रमुख  रीना गौतम, पूर्व दर्जा मंत्री राजेश कुमार, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी, जिला विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष जय किशन, डीजीसी मनोज तिवारी, बरीत सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

You Might Also Like

दहेज उत्पीड़न से जुड़ी नवविवाहिता सृष्टि कंडारी मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, पति और ननद गिरफ्तार

मसूरी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर बवाल, धार्मिक ढांचा हटने के बाद हाईवे जाम, प्रशासन बोला- पालिका भूमि पर था कब्जा

एनडीआरएफ बटालियन पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, आपदा प्रबंधन तैयारियों का लिया जायजा

गदरपुर को विकास की सौगात: मुख्यमंत्री धामी ने ₹28.30 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

जन समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

TAGGED:and inaugurates development works in Gadarpur.Chief Minister Dhami unveils statue of Martyr Udham Singh
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
Uttarakhand

Uttarakhand News: नए स्वरूप में चमकेगा मां पूर्णागिरी मंदिर: निर्माण कार्यों पर सीएम की कड़ी निगरानी, कहा- निर्माण कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं….

News Desk News Desk May 12, 2025
ग्रीन बिल्डिंग की साइट पर पहुंचे मंत्री अग्रवाल, जांच के लिए मेटेरियल का भरा सैंपल
नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के समारोह से स्थानीय नेतृत्व को रखा दूर?
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गदरपुर में अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का लिया जायजा
यूएसडीएमए की कार्यप्रणाली से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?