By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: नेपाल में भोटेकोशी नदी की भीषण बाढ़ पर सीएम धामी ने जताया दुख
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > Uttarakhand > नेपाल में भोटेकोशी नदी की भीषण बाढ़ पर सीएम धामी ने जताया दुख
Uttarakhand

नेपाल में भोटेकोशी नदी की भीषण बाढ़ पर सीएम धामी ने जताया दुख

Khabar 360 India Desk
Last updated: August 27, 2026 7:53 am
Khabar 360 India Desk Published August 27, 2026
Share
SHARE

जनहानि और नुकसान पर जताई चिंता, बोले—प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है उत्तराखंड सरकार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई अचानक भीषण बाढ़ से हुई जन-धन की क्षति पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस प्राकृतिक आपदा में हुई जनहानि और व्यापक नुकसान अत्यंत दुःखद एवं चिंताजनक है। इस कठिन समय में उत्तराखंड की जनता और राज्य सरकार की संवेदनाएं नेपाल के प्रभावित परिवारों के साथ हैं।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने तथा प्रभावित सभी लोगों के सकुशल होने की प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत और नेपाल के संबंध केवल दो पड़ोसी देशों के संबंध नहीं हैं, बल्कि ये साझा संस्कृति, परंपराओं, आस्था, सामाजिक सरोकारों और आत्मीयता से जुड़े हुए हैं। उत्तराखंड और नेपाल के बीच विशेष रूप से सदियों पुराने रोटी-बेटी के संबंध रहे हैं। दोनों क्षेत्रों के लोगों के बीच पारिवारिक रिश्तों के साथ-साथ सामाजिक, सांस्कृतिक और व्यापारिक संबंध भी निरंतर मजबूत रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुमाऊं क्षेत्र का नेपाल के साथ विशेष और आत्मीय संबंध है। पिथौरागढ़ और चंपावत सहित सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों के नेपाल के साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और सांस्कृतिक संबंध रहे हैं।  ऐसे में नेपाल में आई आपदा का दुःख उत्तराखंड के लोगों के लिए भी अपने परिवार के किसी सदस्य के संकट में होने जैसा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल की पीड़ा उत्तराखंड की पीड़ा है और संकट की इस घड़ी में उत्तराखंड की जनता अपने नेपाली भाई-बहनों के साथ पूरी संवेदनशीलता और आत्मीयता के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि आपदा की इस कठिन घड़ी में राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे सभी सुरक्षाकर्मियों, स्वयंसेवकों और स्थानीय नागरिकों के प्रयास सराहनीय हैं। राज्य सरकार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और आवश्यकता पड़ने पर हरसंभव सहयोग के लिए तत्पर है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमालयी क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियां दोनों देशों को प्राकृतिक आपदाओं के प्रति संवेदनशील बनाती हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नेपाल सरकार और वहां के प्रशासन के नेतृत्व में राहत एवं बचाव कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित किया जाएगा तथा प्रभावित लोगों को शीघ्र राहत मिलेगी।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड की समस्त जनता की ओर से नेपाल के शोक संतप्त परिवारों के प्रति उनकी गहरी संवेदनाएं हैं। उन्होंने प्रभावित लोगों के शीघ्र सुरक्षित होने, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने तथा नेपाल में सामान्य स्थिति की शीघ्र बहाली की कामना की।

You Might Also Like

राहुल गांधी की टिप्पणी और SIR के विरोध पर धामी का हमला, बोले- देश की सुरक्षा सर्वोपरि

केदारनाथ यात्रा कॉरिडोर में पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, NGT ने उत्तराखंड सरकार से मांगा जवाब

जीएमओयू में 1.81 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय अनियमितता, जांच के घेरे में पूर्व पदाधिकारी

गुलदार के आतंक से गुस्साए ग्रामीणों ने श्रीनगर-पौड़ी हाईवे किया जाम

जनसमस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लोगों को दफ्तरों के चक्कर न कटवाएं अधिकारी : धामी

TAGGED:CM Dhami expresses grief overthe devastating floods in Nepal's Bhote Koshi River.
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
Uttarakhand

Uttarakhand News: हेमकुंड साहिब यात्रा की तैयारी शुरू : बर्फ हटाने और रास्ता बनाने का काम जारी, 25 मई से होगा शुभारंभ…

News Desk News Desk May 15, 2025
ट्रेनी डॉक्टर को न्याय दिलाने देशभर में डॉक्टर्स एसोसिएशन ने की भूख हड़ताल 
ईरान में 29 लोगों को एक ही दिन फांसी
Unlocking the secrets of successful gambling strategies at Unknown
1900 करोड़ में बनी सड़क तो क्यों वसूला 8000 करोड़ टोल टैक्स, नितिन गडकरी ने दिया जवाब…

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?