By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: 1900 करोड़ में बनी सड़क तो क्यों वसूला 8000 करोड़ टोल टैक्स, नितिन गडकरी ने दिया जवाब…
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > National > 1900 करोड़ में बनी सड़क तो क्यों वसूला 8000 करोड़ टोल टैक्स, नितिन गडकरी ने दिया जवाब…
National

1900 करोड़ में बनी सड़क तो क्यों वसूला 8000 करोड़ टोल टैक्स, नितिन गडकरी ने दिया जवाब…

News Desk
Last updated: September 18, 2024 10:51 am
News Desk Published September 18, 2024
Share
SHARE

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने ज्यादा टोल टैक्स कलेक्शन के मुद्दे पर खुलकर बात की।

एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने साफ किया है कि सरकार को कई खर्च उठाने पड़ते हैं।

दरअसल, हाल ही में एक RTI चर्चा में आई थी, जिसमें पता चला था कि राजस्थान में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर एक टोल प्लाजा में करीब 8 हजार करोड़ रुपये जुटाए जा चुके हैं। जबकि, हाईवे बनाने में 1900 करोड़ रुपये का खर्च आया था।

न्यूज18 के एक कार्यक्रम में जब गडकरी से सवाल किया गया कि जब सड़क निर्माण 1900 करोड़ रुपये में हुआ है, तो टोल टैक्स के तौर पर 8 हजार करोड़ रुपये क्यों वसूले गए।

इसपर उन्होंने कहा कि टैक्स एक दिन में नहीं वसूला जाता है। उन्होंने बताया कि सरकार को टोल कलेक्शन के पहले और बाद में कई खर्च भी उठाने पड़ते हैं। उन्होंने इसके लिए लोन पर घर खरीदे जाने का उदाहरण भी दिया।

रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा, ‘अगर आप कार या घर कैश में खरीदते हैं, तो इसकी कीमत 2.5 लाख रुपये होगी।

अगर आप इन चीजों को 10 सालों के लोन पर लेते हैं, तो इसकी कीमत 5.5 लाख रुपये से 6 लाख रुपये हो जाएगी। हर महीने ब्याज देना पड़ता है। कई बार काम लोन लेकर होता है।’

नेशनल हाईवे-8 (दिल्ली-जयपुर हाईवे) पर ज्यादा टोल लेने को लेकर गडकरी ने कहा, ‘साल 2009 में यूपीए सरकार ने सड़क आवंटित की थी।

इस प्रोजेक्ट में 9 बैंक शामिल थे। इस रोड को बनाने में कई परेशानियां हुईं हैं। ठेकेदार भी भाग गए थे। बैंक ने कोर्ट केस कर दिए थे।

इसके बाद नए ठेकेदार आए। हमने नए ठेकेदारों को टर्मिनेट किया। दिल्ली हाईकोर्ट ने स्टे ऑर्डर जारी कर दिया। हमने इस रोड पर नया डीपीआर तैयार किया।’

उन्होंने आगे बताया, ‘सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण था। हम लगातार यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे थे कि अगर हमें 6 लेन की रोड बनाना है तो अतिक्रमण को हटाना होगा। फिर बारिश हुई और हमने कई परेशानियों का सामना किया…।’

उन्होंने जानकारी दी है कि नरेंद्र मोदी सरकार के शुरुआती 100 दिनों में कैबिनेट ने 8 सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी है। विभाग ने मार्च तक 3 लाख करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट पूरे करने का लक्ष्य रखा है।

The post 1900 करोड़ में बनी सड़क तो क्यों वसूला 8000 करोड़ टोल टैक्स, नितिन गडकरी ने दिया जवाब… appeared first on .

You Might Also Like

पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा सरकार, शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम धामी

न्याय प्रणाली को सरल बनाने की पहल, ‘प्ली बार्गेनिंग’ प्रावधान से कम होगा अदालतों का बोझ

दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे पर 19 किमी एलिवेटेड रोड: इंजीनियरिंग का विश्व रिकॉर्ड, विकास और पर्यावरण का अनोखा संगम

फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली में विशेष लोक अदालत का आयोजन
NationalUttarakhand

उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली में आगामी 29 जुलाई से 3 अगस्त 2024 तक विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है

Khabar 360 India Desk Khabar 360 India Desk July 21, 2024
Uttarakhand News: पर्वतीय महापरिषद ने सीएम योगी से की मुलाकात, हरेला पर्व की दी शुभकामनाएं….
बांग्लादेश में लागू हो सकता है शरिया कानून, युनूस सरकार और बिगाड़ेगी हाल; तसलीमा नसरीन का बड़ा दावा…
प्रधानमंत्री मोदी का स्वच्छता अभियान को समर्थन, कर्तव्य पथ पर उठाया कूड़ा
शक्ति, भक्ति, साहस और सेवा के प्रतीक हैं भगवान हनुमान – मुख्यमंत्री

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?