By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: सिल्क्यारा हादसे पर सीएम धामी सख्त, मृतक के परिजनों को तत्काल मुआवजा देने के निर्देश
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > Uttarakhand > सिल्क्यारा हादसे पर सीएम धामी सख्त, मृतक के परिजनों को तत्काल मुआवजा देने के निर्देश
Uttarakhand

सिल्क्यारा हादसे पर सीएम धामी सख्त, मृतक के परिजनों को तत्काल मुआवजा देने के निर्देश

Khabar 360 India Desk
Last updated: July 17, 2026 7:45 am
Khabar 360 India Desk Published July 17, 2026
Share
SHARE
  • श्रमिकों की सुरक्षा सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकताः मुख्यमंत्री
  • मृतक के परिजनों को तत्काल मुआवजा एवं शव को सम्मान पूर्वक गृह जनपद भेजने के निर्देश
  • मुख्यमंत्री के निर्देश पर सचिव आपदा प्रबंधन ने की विस्तृत समीक्षा

मा0 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन से बुधवार देर रात्रि सिलक्यारा टनल में शॉटक्रीट का एक हिस्सा गिरने से हुए हादसे की जानकारी ली। मा0 मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार श्रमिकों की सुरक्षा के लिए प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। मा0 मुख्यमंत्री के निर्देश पर सचिव विनोद कुमार सुमन ने एनएचआईडीसीएल तथा जिला प्रशासन से घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त करते हुए राहत, बचाव एवं सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने टनल के भीतर लागू सुरक्षा उपायों एवं सुरक्षा जांच की जानकारी प्राप्त की।

सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने बताया कि मा0 मुख्यमंत्री ने घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मृतक के परिजनों को नियमानुसार तत्काल उचित मुआवजा उपलब्ध कराया जाए तथा मृतक के पार्थिव शरीर को पूरे सम्मान के साथ उसके गृह जनपद तक पहुंचाने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए। बैठक के दौरान सचिव श्री विनोद कुमार सुमन ने घटना के कारणों की विस्तृत जानकारी ली तथा भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए अतिरिक्त उपायों के बारे में पूछा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि घटना के प्रत्येक पहलू की गंभीरता से जांच की जाए तथा सभी तकनीकी एवं सुरक्षा मानकों का पुनर्मूल्यांकन किया जाए।
सुमन ने टनल निर्माण एवं संचालन से संबंधित वर्तमान एसओपी की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने एसओपी में उपलब्ध प्रावधानों की जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देश दिए कि वर्तमान परिस्थितियों एवं संभावित जोखिमों को ध्यान में रखते हुए इसकी व्यापक समीक्षा कर आवश्यक संशोधन किए जाएं। उन्होंने कहा कि संशोधित एसओपी व्यावहारिक, प्रभावी एवं सभी संबंधित एजेंसियों के लिए स्पष्ट होनी चाहिए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
उन्होंने जिला प्रशासन, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, अग्निशमन सेवा, आपदा प्रबंधन विभाग तथा अन्य संबंधित तकनीकी एवं कार्यदायी संस्थाओं के साथ समन्वय स्थापित कर एसओपी को अद्यतन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि टनल के भीतर ऐसी सभी संरचनाओं एवं हिस्सों का विशेष निरीक्षण किया जाए जिनके गिरने अथवा क्षतिग्रस्त होने की संभावना हो सकती है। संभावित जोखिम वाले क्षेत्रों की तत्काल पहचान कर आवश्यक सुरक्षात्मक एवं निवारक उपाय किए जाएं, ताकि निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों एवं अन्य कार्मिकों की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित की जा सके।
बैठक में अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (प्रशासन)  प्रकाश चंद्र, जिलाधिकारी उत्तरकाशी  प्रशांत आर्य, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (क्रियान्वयन) एवं डीआईजी  राजकुमार नेगी, संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी  दिनेश कुमार पुनेठा सहित एनएचआईडीसीएल एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

देहरादून में ध्वनि प्रदूषण पर सख्ती, सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

हरेला पर पूरे प्रदेश में 10 लाख पौधे लगाने का संकल्प, एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ने का आह्वान

जागेश्वर धाम को मिलेगी नई पहचान: ₹147 करोड़ की मास्टर प्लान परियोजना पर मुख्यमंत्री का जोर

मुख्यमंत्री ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।

लखवाड़ परियोजना को लेकर मुख्य सचिव सख्त, 2031 तक कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

TAGGED:CM Dhami takes a tough stance on the Silkyara accident;orders immediate compensation for the deceased's family.
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
Uttarakhand

महापौर परिषद की बैठक में पहुंचे सीएम धामी, 3 योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

Khabar 360 India Desk Khabar 360 India Desk June 3, 2026
गर्ल्स हॉस्टल में हिडन कैमरा के खुलासे पर सीएम नायडू का एक्शन: 300 फोटो और वीडियोज लीक
Uttarakhand News: उत्तराखंड में विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत किसानों को किया जा रहा जागरूक, वैज्ञानिक खेती को मिलेगा बढ़ावा…
राजस्थान और मध्य प्रदेश को खून से रंगने की धमकी……….दोनों राज्यों की पुलिस अलर्ट 
बिष्ट का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत : विधान सभा अध्यक्ष

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?