By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: नंदा देवी बड़ी जात यात्रा को लेकर विवाद गहराया, डीएम ने आयोजन समिति को भेजा चेतावनी पत्र
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > Uttarakhand > नंदा देवी बड़ी जात यात्रा को लेकर विवाद गहराया, डीएम ने आयोजन समिति को भेजा चेतावनी पत्र
Uttarakhand

नंदा देवी बड़ी जात यात्रा को लेकर विवाद गहराया, डीएम ने आयोजन समिति को भेजा चेतावनी पत्र

Khabar 360 India Desk
Last updated: September 9, 2026 11:43 am
Khabar 360 India Desk Published September 9, 2026
Share
SHARE

वांण गांव में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ और कानून-व्यवस्था को लेकर उठे सवाल; समिति अध्यक्ष ने प्रशासन से जांच और यात्रा मार्ग पर सुविधाएं बढ़ाने की मांग की

थराली। सिद्धपीठ कुरूड़ से नंदा देवी की तीन डोलियां कैलाश यात्रा के लिए रवाना होने के चार दिन बाद भी बड़ी जात यात्रा को लेकर विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। यात्रा के अंतिम पड़ाव वांण गांव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से संभावित अव्यवस्था और कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर ग्राम प्रधान की शिकायत के बाद चमोली जिला प्रशासन ने बड़ी जात आयोजन समिति को चेतावनी पत्र जारी किया है।

Contents
वांण गांव में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ और कानून-व्यवस्था को लेकर उठे सवाल; समिति अध्यक्ष ने प्रशासन से जांच और यात्रा मार्ग पर सुविधाएं बढ़ाने की मांग कीग्रामीणों से संवाद कर विवाद सुलझाने के निर्देशसमिति ने लगाया यात्रा में अवरोध पैदा करने का आरोपलाटू देवता मंदिर का भी दिया हवालाहोमकुंड यात्रा पर प्रशासन की तैयारियों पर नजर

जिलाधिकारी गौरव कुमार की ओर से चार सितंबर को नायब तहसीलदार नंदानगर (घाट) के माध्यम से आयोजन समिति के अध्यक्ष कर्नल हरेंद्र सिंह रावत को पत्र भेजा गया। पत्र में वांण की ग्राम प्रधान नंदुली देवी की शिकायत का हवाला देते हुए कहा गया कि बड़ी जात के दौरान मां राजराजेश्वरी की डोली के साथ अन्य डोलियां और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के वांण पहुंचने से गांव में अव्यवस्था अथवा अशांति की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

ग्रामीणों से संवाद कर विवाद सुलझाने के निर्देश

डीएम ने आयोजन समिति को ग्राम प्रधान और ग्रामीणों के साथ विचार-विमर्श कर आपसी सहमति से विवाद का समाधान करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यात्रा के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति में संबंधित की जिम्मेदारी तय कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

समिति ने लगाया यात्रा में अवरोध पैदा करने का आरोप

डीएम के पत्र के जवाब में समिति अध्यक्ष कर्नल हरेंद्र सिंह रावत ने प्रशासन को तीन पेज का पत्र भेजा। उन्होंने कहा कि बड़ी जात का आयोजन सिद्धपीठ कुरूड़ के पुजारियों, डोली और मंदिर समिति की सहमति से महीनों पहले विधिवत तय किया गया था।

समिति अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि गौड़ पुजारियों का एक गुट, जो राजजात समिति नौटी से भी जुड़ा है, यात्रा में अवरोध पैदा करने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने इसे सोची-समझी कार्ययोजना बताते हुए पूरे मामले की जांच कराने की मांग की। समिति का कहना है कि यात्रा को लेकर शासन-प्रशासन, राजजात समिति और अन्य संबंधित समितियों के बीच समन्वय स्थापित करने के प्रयास लगातार किए जाते रहे हैं।

लाटू देवता मंदिर का भी दिया हवाला

समिति ने वांण गांव में स्थित लाटू देवता के पौराणिक मंदिर का हवाला देते हुए कहा कि यह नंदा देवी के धर्मभाई से जुड़ा प्रमुख आस्था केंद्र है। ऐसे में श्रद्धालुओं के वांण प्रवेश को लेकर रोक या आपत्ति का विषय धार्मिक भावनाओं से भी जुड़ा हुआ है।

समिति अध्यक्ष ने कहा कि यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की है। उन्होंने प्रशासन से यात्रा मार्ग के दुर्गम और निर्जन पड़ावों पर समय रहते आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की मांग की है।

होमकुंड यात्रा पर प्रशासन की तैयारियों पर नजर

समिति ने प्रशासन के साथ बैठक कर समन्वय स्थापित करने की इच्छा भी जताई है। अब नंदा देवी की डोलियां कैलाश गमन के लिए आगे बढ़ चुकी हैं, ऐसे में होमकुंड तक यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं को लेकर प्रशासन क्या तैयारियां करता है, इस पर सभी की नजर रहेगी।

You Might Also Like

पर्यटन गांव झाला ने लिया बड़ा संकल्प, सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध

देहरादून में लोन फर्जीवाड़े पर प्रशासन सख्त, बिना जांच लोन मंजूर करने वालों पर भी होगी कार्रवाई

UKSSSC ने सात भर्तियों का संशोधित कैलेंडर जारी किया, 101 पदों पर भर्ती का विज्ञापन भी जारी

राज्य में विकास को नई रफ्तार, रतूड़ा में ₹48.84 करोड़ से बनेगा भव्य अतिथि गृह; रेसकोर्स में 48 नए आवास

देहरादून : शिमला बाईपास पर युवक पर फायरिंग, गोली पेट को छूकर निकली; बदमाश फरार

TAGGED:Controversy deepens over Nanda Devi Badi Jaat Yatra;DM sends warning letter to the organizing committee.
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
Uttarakhand

एनडीएमए और यूएसडीएमए ने चारधाम यात्रा के लिए कसी कमर

Khabar 360 India Desk Khabar 360 India Desk April 3, 2026
मदरसों के छात्रों को मिलती रहेगी स्कॉलरशिप और अनुदान
वो हमले करते रहेंगे…, सुप्रीम कोर्ट में जज साहब ने स्वाति मालीवाल को क्या टिप्स दी…
Uttarakhand News: पूर्व सैनिकों व परिजनों को मुफ्त बद्रीनाथ यात्रा कराने का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ऐलान…
Uttarakhand News: उत्तराखंड जल विद्युत निगम की 126वीं बोर्ड बैठक सम्पन्न, मद्महेश्वर परियोजना को पूरा होने में लगेगा समय, बढ़ाई गई अवधि….

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?