By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: देहरादून : पटेल नगर में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश के पैर में लगी गोली
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > crime > देहरादून : पटेल नगर में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश के पैर में लगी गोली
crimeUttarakhand

देहरादून : पटेल नगर में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश के पैर में लगी गोली

Khabar 360 India Desk
Last updated: September 12, 2026 9:54 am
Khabar 360 India Desk Published September 12, 2026
Share
SHARE

शिमला बायपास फायरिंग मामले में आरोपी अंकित चौहान गिरफ्तार, साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

Contents
बकाया रकम लेने देहरादून आया था आरोपीफरार साथी की तलाश में सर्च अभियान

देहरादून। पटेल नगर क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। घायल बदमाश की पहचान अंकित चौहान के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस ने क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया।

पुलिस के अनुसार, घायल बदमाश अंकित चौहान पर कुछ दिन पहले शिमला बायपास रोड पर एक व्यक्ति को जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने का आरोप है। जांच में सामने आया कि आरोपी ने कथित तौर पर घायल व्यक्ति की पुरानी महिला मित्र से पांच लाख रुपये में उसे रास्ते से हटाने का सौदा किया था।

बकाया रकम लेने देहरादून आया था आरोपी

पुलिस के मुताबिक घटना में तय रकम में से बाकी भुगतान लेने के लिए अंकित चौहान अपने साथी के साथ दोबारा देहरादून आया था। इसी दौरान पुलिस को उसके क्षेत्र में मौजूद होने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपियों को रोकने का प्रयास किया, जिसके बाद बदमाशों ने कथित तौर पर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। वहीं दूसरा आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल आरोपी को कब्जे में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया है।

फरार साथी की तलाश में सर्च अभियान

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश में आसपास के इलाकों में सर्च अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश देने के साथ ही आरोपी की पहचान और गतिविधियों से जुड़े अन्य सुराग जुटा रही हैं।

पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ में घायल अंकित चौहान का पूर्व में भी आपराधिक घटनाओं में संलिप्तता का रिकॉर्ड रहा है और वह पहले जेल जा चुका है। पुलिस अब उसके आपराधिक इतिहास के साथ ही शिमला बायपास फायरिंग और पांच लाख रुपये की कथित सुपारी से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

You Might Also Like

देहरादून : प्रेमनगर थाने के पूर्व प्रभारी समेत पांच पुलिसकर्मियों पर मुकदमे के आदेश

हरीश रावत ने छोड़े कांग्रेस के दो संगठनात्मक पद, बोले- मेरी वजह से पार्टी के संघर्ष में कमजोरी नहीं आनी चाहिए

हर स्कूल में आपदा प्रबंधन प्लान अनिवार्य, चेतावनी-निकासी और प्राथमिक उपचार की होगी व्यवस्था

ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए : मुख्यमंत्री

प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर, 2026 तक सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया जायेगा : मुख्यमंत्री

TAGGED:Dehradun: Encounter between police and criminals in Patel Nagar;one criminal shot in the leg.
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
National

मेघालय में बाढ़ से 10 की मौत

News Desk News Desk October 7, 2024
देवीधुरा में अब नहीं सताएगा जाम, बनेगी मल्टी लेवल पार्किंग
महंगाई का एक और झटका, घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 50 रुपए बढ़े
Uttarakhand News: सीएम धामी ने मालन पुल का किया वर्चुअल लोकार्पण, कहा- कोटद्वार के विकास को मिल रही नई रफ्तार…
शिक्षा से स्वास्थ्य तक एक क्लिक पर: छात्र-छात्राओं की ट्रैकिंग के लिए बनेगा सिंगल प्लेटफॉर्म

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?