By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: आपदा प्रबंधन में अग्निशमन विभाग की अहम भूमिका, 21 प्रशिक्षुओं को मिला आपातकालीन रिस्पांस सिस्टम का प्रशिक्षण
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > Uttarakhand > आपदा प्रबंधन में अग्निशमन विभाग की अहम भूमिका, 21 प्रशिक्षुओं को मिला आपातकालीन रिस्पांस सिस्टम का प्रशिक्षण
Uttarakhand

आपदा प्रबंधन में अग्निशमन विभाग की अहम भूमिका, 21 प्रशिक्षुओं को मिला आपातकालीन रिस्पांस सिस्टम का प्रशिक्षण

Khabar 360 India Desk
Last updated: September 15, 2026 7:57 am
Khabar 360 India Desk Published September 15, 2026
Share
SHARE
  • आपदा के समय अग्निशमन विभाग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण
  • अग्निशमन सेकेंड ऑफिसर के 21 प्रशिक्षुओं को राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में यूएसडीएमए, आपदा प्रबंधन एवं आपातकालीन रिस्पांस सिस्टम की दी गई जानकारी

उत्तराखण्ड अग्निशमन विभाग के अग्निशमन सेकेंड ऑफिसर का छह माह का प्रशिक्षण उड़ीसा से पूर्ण करने के उपरांत वर्तमान में एक माह का व्यावहारिक प्रशिक्षण ले रहे 21 प्रशिक्षुओं ने सोमवार को यूएसडीएमए स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र का भ्रमण किया। इस दौरान वे उत्तराखंड की आपदा प्रबंधन व्यवस्था, आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय की कार्यप्रणाली से रूबरू हुए।

इस अवसर पर अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रशासन  प्रकाश चंद्र ने कहा कि उत्तराखंड जैसे आपदा की दृष्टि से संवेदनशील राज्य में अग्निशमन विभाग की भूमिका केवल आग की घटनाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि किसी भी आपदा या आपातकालीन परिस्थिति में यह महत्वपूर्ण प्रथम प्रतिक्रिया बल के रूप में कार्य करता है। उन्होंने कहा कि भूकंप, भूस्खलन, सड़क दुर्घटना, भवन दुर्घटना, आगजनी अथवा अन्य आपातकालीन घटनाओं के दौरान प्रभावित लोगों तक तत्काल पहुंचना, खोज एवं बचाव कार्य करना तथा लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना अग्निशमन विभाग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों में शामिल है। उन्होंने प्रशिक्षुओं से कहा कि व्यावहारिक प्रशिक्षण के दौरान वे आधुनिक रेस्क्यू तकनीकों, आपदा प्रतिक्रिया एवं विभिन्न एजेंसियों के साथ समन्वय की कार्यप्रणाली को गंभीरता से समझें, ताकि आवश्यकता पड़ने पर प्रभावी ढंग से राहत एवं बचाव कार्य संचालित किए जा सकें।

अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रियान्वयन डीआईजी राजकुमार नेगी ने उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की भूमिका एवं कार्यप्रणाली के संबंध में प्रशिक्षुओं को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यूएसडीएमए राज्य में आपदा जोखिम न्यूनीकरण, पूर्व तैयारी, क्षमता विकास, प्रशिक्षण, जन-जागरूकता तथा आपदा के दौरान प्रभावी समन्वय सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र इस समन्वय व्यवस्था में महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करता है। उन्होंने प्रशिक्षुओं को आपदा की सूचना प्राप्त होने से लेकर संबंधित जनपद एवं विभागीय अधिकारियों तक सूचना पहुंचाने, रिस्पांस एजेंसियों को सक्रिय करने तथा राहत एवं बचाव कार्यों के समन्वय की प्रक्रिया के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी  दिनेश कुमार पुनेठा, अग्निशमन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर  एस.के. राणा आदि उपस्थित रहे।

You Might Also Like

रामझूला पुल की मरम्मत तेज, 60 फीसदी काम पूरा; जनवरी 2027 तक खोलने का लक्ष्य

हरिद्वार जेल अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

कैंची धाम पहुंचीं ‘हनुमान अंश’ की निर्माता अनुप्रिया नागर, बाबा नीब करौरी महाराज के किए दर्शन

भारत दर्शन से विद्यार्थी जानेंगे देश की विविधता और विकास की तस्वीर, देवप्रयाग के 68 मेधावी छात्र 16 सितंबर को होंगे रवाना

युवा विद्यार्थी मंथन में गूंजा विकसित उत्तराखंड का संकल्प, CM धामी बोले—‘नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें’

TAGGED:21 Trainees Receive Training in Emergency Response SystemsFire Department Plays a Crucial Role in Disaster Management;
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
National

PM मोदी 15 सितंबर को देंगे 10 नई वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, जानें किन शहरों से होकर गुजरेगी…

News Desk News Desk September 12, 2024
कठुआ आतंकी हमले में उत्तराखंड के पांच वीर सपूत शहीद, राज्य में शोक की लहर
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 191 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
देश के पिता नहीं होते हैं; गांधी जयंती पर कंगना के बयान से हंगामा, BJP नेता ने भी की आलोचना…
यूक्रेन को नाकों चने चबवाने की तैयारी में रूस, हाइपरसोनिक मिसाइलों और ड्रोन से करेगा खतरनाक हमला…

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?