By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: पुतिन को उकसाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा नाटो, रूसी सीमा के पास बनाएगा कमांड सेंटर…
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > News > पुतिन को उकसाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा नाटो, रूसी सीमा के पास बनाएगा कमांड सेंटर…
News

पुतिन को उकसाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा नाटो, रूसी सीमा के पास बनाएगा कमांड सेंटर…

News Desk
Last updated: September 28, 2024 11:05 am
News Desk Published September 28, 2024
Share
SHARE

यूक्रेन-रूस जंग के बीच नाटो की तरफ से एक बड़ा फैसला लिया गया है।

Contents
मल्टी कॉर्प्स लैंड कंपोनेंट कमांडनाटो के साथ फिनलैंड की क्या है योजनाएं

यह सैन्य संगठन हाल ही में शामिल हुए देश फिनलैंड की रूसी सीमा के पास 2025 तक नया कमांड सेंटर बनाने की तैयारी में है।

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान फिनलैंड के रक्षामंत्री ने बताया कि नाटो की मल्टी कॉर्प्स लैंड कंपोनेंट कमांड नामक नई यूनिट का एक कमांडिंग सेंटर हमारी उत्तरी सीमा के पास स्थापित किया जाएगा।

यहां से नाटो की सेनाएं हमारी सेना के साथ मिलकर काम करेंगी। यह उत्तरी यूरोप में किसी भी प्रकार के सैन्य संघर्ष को रोकने का काम करेगी।

रूस का यूक्रेन पर हमला करने का एक बड़ा कारण उसके नाटो में शामिल होने की कोशिशों को भी माना जाता है।

रूस ने जब यूक्रेन पर हमला किया तो पड़ोसी देश फिनलैंड, अपने क्षेत्र की रक्षा और भविष्य में किसी भी प्रकार के संघर्ष से बचने की कोशिश में 2023 में नाटो में शामिल हो गया था।

मल्टी कॉर्प्स लैंड कंपोनेंट कमांड

फिनलैंड के रक्षा मंत्री ने अपनी बात रखते हुए कहा कि हमारी सरकार ने यह तय किया कि हम नाटो को मिक्केली में अपनी सेना के साथ मिलकर कमांड सेंटर बनाने का प्रस्ताव देंगे।

उन्होंने कहा कि नाटो के सभी सदस्य देशों ने इसके लिए अपनी सहमति दे दी है, हम जल्दी ही इस पर काम शुरू कर देंगे। मंत्री ने कहा कि मिक्केली से रूसी सीमा केवल दो घंटे की दूरी पर स्थित है।

नाटो के साथ फिनलैंड की क्या है योजनाएं

यूक्रेन पर हुए रूसी आक्रमण के बाद स्वीडन और फिनलैंड ने नाटो में शामिल होने की अपनी प्रक्रिया को तेज कर दिया था, जिसके बाद अगले ही वर्ष इन दोनों देशों को नाटो में शामिल कर लिया गया।

नाटो के सभी देशों की तरफ से इन दोनों देशों को मान्यता देने में ज्यादा कोई देर नहीं की गई। फिनलैंड की सेना के कमांडर पासी वालमाकी ने इस मौके पर अपनी बात रखते हुए कहा कि यह कमांड कहां तक सेनाओं का नेतृत्व करेगी यह अभी निश्चित नहीं है लेकिन इतना तय है कि यह नॉर्डिक क्षेत्र में जमीनी स्तर पर सारे ऑपरेशन और उनकी गतिविधियों पर अपना नियंत्रण रखेगी और उनकी देखरेख करेगी।

रूस और यूक्रेन के युद्ध का विश्लेषण करने वाले कई विशेषज्ञों के मुताबिक रूस का यूक्रेन के ऊपर हमला करने का मुख्य कारण यूक्रेन का नाटो में शामिल होने की पेशकश करना ही था।

रूस नहीं चाहता था कि नाटो सेनाएं सीधे उसकी सीमा के पास ही आ जाए या फिर नाटो की मिसाइलें उसकी सीमा के इतने पास आएं।

यूक्रेन को नाटो में शामिल होने से रोकने के लिए रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया। लेकिन अमेरिका पहले ही एक संधि में यूक्रेन की मदद करने का वादा कर चुका था इसलिए उसे भी इस युद्ध में यूक्रेन की मदद के लिए आगे आना पड़ा।

यूक्रेन तो नाटो में शामिल ना हुआ लेकिन रूस की सीमा से लगे यह दो नॉर्डिक देश जरूर नाटो में शामिल हो गए।

The post पुतिन को उकसाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा नाटो, रूसी सीमा के पास बनाएगा कमांड सेंटर… appeared first on .

You Might Also Like

अगले एक साल में पूरे होंगे राज्य के कई महत्वपूर्ण इंफ्रा प्रोजेक्ट – मुख्यमंत्री

Y88 Casino No Deposit Bonus Codes For Free Spins 2026

Yoyo Casino Login App Sign Up

Winnende Wedden Sportcompetities Trucs

Winnende Wedden Op Volleybal Wedstrijden

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
National

ISRO पर खर्च हुए 1 रुपये का ढाई गुना रिटर्न मिला, एस सोमनाथ ने पेश किया हिसाब…

News Desk News Desk November 14, 2024
Uttarakhand News: ‘द इमरजेंसी डायरीज’ पर CM Dhami ने कहा- “एक ऐसा अनुभव जो दिल को छू जाता है”….
कटरा-बडगाम रेलवे ट्रैक पर अंतिम ट्रायल रन पूरा…..अब दूर नहीं कश्मीर-कन्याकुमारी
Uttarakhand News- धामी सरकार का बड़ा फैसला: राज्य के चिकित्सकों को मिलेगा SD-ACP का लाभ…
‘किसानों की आय में होगा इजाफा…’,उत्तराखंड के बासमती चावल को मिलेगा वैश्विक पहचान, CM धामी ने कहा- विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा प्रदेश….

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?