By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: 23 साल पुराने जैनी प्रकरण में नया मोड़, पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत पर गंभीर आरोप
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > Politics > Uttarakhand Politics > 23 साल पुराने जैनी प्रकरण में नया मोड़, पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत पर गंभीर आरोप
Uttarakhand Politics

23 साल पुराने जैनी प्रकरण में नया मोड़, पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत पर गंभीर आरोप

Khabar 360 India Desk
Last updated: November 7, 2026 9:58 am
Khabar 360 India Desk Published November 7, 2026
Share
SHARE

पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आईं जैनी, डीजीपी से मिलकर मांगी निष्पक्ष जांच और सुरक्षा; बेटे के दोबारा डीएनए टेस्ट की भी उठाई मांग

Contents
23 साल बाद भी बेटे को पिता की पहचान का इंतजारमहेंद्र भट्ट के डीएनए टेस्ट की मांग पर जताई नाराजगीडीजीपी को सौंपा शिकायती पत्र, सुरक्षा की मांग2003 में विधानसभा तक पहुंचा था मामला

देहरादून। उत्तराखंड के चर्चित जैनी प्रकरण में करीब 23 साल बाद एक बार फिर नया मोड़ आ गया है। लंबे समय तक बच्चे के पितृत्व और डीएनए जांच को लेकर चर्चा में रहे इस मामले में जैनी ने पहली बार सार्वजनिक रूप से अपनी आपबीती साझा करते हुए पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत पर दुष्कर्म, यौन शोषण और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। जैनी का दावा है कि कथित घटनाओं के समय उनकी उम्र महज 16 वर्ष थी। शनिवार को उन्होंने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) से मुलाकात कर पूरे मामले की नए सिरे से निष्पक्ष जांच कराने और अपने बेटे का दोबारा डीएनए टेस्ट कराने की मांग की।

जैनी के मुताबिक, वह मॉडलिंग में करियर बनाने के उद्देश्य से देहरादून आई थीं। काम नहीं मिलने पर उन्होंने एक एसटीडी बूथ पर नौकरी शुरू कर दी। इसी दौरान एक कांग्रेस नेता के माध्यम से उन्हें पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत के घर पर काम मिला। जैनी का आरोप है कि इसके बाद नौकरी दिलाने के नाम पर उन्हें अलग-अलग स्थानों पर ले जाया गया, जहां उनके साथ यौन शोषण और दुष्कर्म किया गया।

उन्होंने आरोप लगाया कि बेटे को पिता का नाम और पहचान दिलाने की मांग करने पर भी उन्हें प्रताड़ित किया जाता रहा। जैनी का दावा है कि उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया गया और एक मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में रखा गया, जहां उनसे कथित तौर पर जबरन दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराए गए। उनका कहना है कि उस समय मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वह सीबीआई जांच के दौरान अपनी बात अधिकारियों के सामने सही ढंग से नहीं रख सकी थीं।

23 साल बाद भी बेटे को पिता की पहचान का इंतजार

जैनी ने भावुक होते हुए कहा कि उनका बेटा अब 23 साल का हो चुका है, लेकिन आज भी उसे पिता के नाम और पहचान का इंतजार है। उन्होंने आरोप लगाया कि हरक सिंह रावत ने कभी उनके और बेटे के भरण-पोषण की जिम्मेदारी नहीं उठाई।

जैनी ने पूर्व में हुई डीएनए जांच पर भी सवाल उठाए और उसमें गड़बड़ी होने का दावा किया। उन्होंने अपने बेटे का दोबारा डीएनए टेस्ट कराने के साथ ही नार्को टेस्ट की मांग भी रखी है।

महेंद्र भट्ट के डीएनए टेस्ट की मांग पर जताई नाराजगी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के डीएनए टेस्ट की मांग से जुड़े सवाल पर जैनी ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि वह महेंद्र भट्ट को व्यक्तिगत रूप से जानती तक नहीं हैं। उनका कहना है कि उनका मुद्दा अपने और बेटे के साथ हुए कथित अन्याय को लेकर है और वह इसी मामले में न्याय चाहती हैं।

डीजीपी को सौंपा शिकायती पत्र, सुरक्षा की मांग

शनिवार को जैनी ने डीजीपी से मुलाकात कर अपना शिकायती पत्र सौंपा। उन्होंने पूरे प्रकरण की नए सिरे से निष्पक्ष जांच कराने और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने का अनुरोध किया। साथ ही मामले से जुड़े पुराने रिकॉर्ड और पूर्व जांच के तथ्यों की दोबारा समीक्षा किए जाने की मांग भी उठाई।

2003 में विधानसभा तक पहुंचा था मामला

गौरतलब है कि वर्ष 2003 में जैनी ने तत्कालीन राजस्व मंत्री हरक सिंह रावत पर अपने बच्चे का पिता होने का आरोप लगाया था। मामला विधानसभा तक पहुंचने के बाद प्रदेश की राजनीति में बड़ा विवाद खड़ा हो गया था। राजनीतिक दबाव के बीच हरक सिंह रावत को मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

तत्कालीन मुख्यमंत्री एनडी तिवारी की सरकार ने मामले की सीबीआई जांच की संस्तुति की थी। सीबीआई ने 25 जुलाई 2003 को दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। जांच के दौरान बच्चे और हरक सिंह रावत के डीएनए नमूनों का मिलान नहीं होने की बात सामने आई थी। इसके बाद हरक सिंह रावत को इस मामले में राहत मिली थी।

करीब 23 साल बाद जैनी की ओर से लगाए गए नए आरोपों ने इस पुराने राजनीतिक और कानूनी विवाद को फिर चर्चा में ला दिया है। हालांकि, जैनी के ताजा आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और इस संबंध में हरक सिंह रावत का पक्ष सामने आना बाकी है।

You Might Also Like

4 नवंबर से कांग्रेस शुरू करेगी ‘भूमि बचाओ, धामी हटाओ’ अभियान, सरकारी जमीनों के मुद्दे पर सरकार को घेरेगी पार्टी

उत्तराखंड में 12 नवंबर से मतदाता सूची का पुनरीक्षण, 12,543 मतदान केंद्रों का निरीक्षण करेंगे अधिकारी

गैरसैंण विधानसभा सत्र के पहले दिन गरमाया माहौल, सड़क पर उतरे विभिन्न संगठन

अजित डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणी के समर्थन में उतरे हरीश रावत, बोले- इसे उत्तराखंड के सम्मान से जोड़ना नासमझी

रेखा आर्या उत्पीड़न मामला: जांच के लिए बरेली पहुंची SIT, आरोपी पति के ठिकानों पर जुटाएगी साक्ष्य

TAGGED:New twist in the 23-year-old 'Jaini' case;serious allegations against former minister Harak Singh Rawat
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
News

बेवकूफ बनाना बंद करो, आखिर इजरायली पीएम नेतन्याहू पर क्यों भड़क गए जो बाइडेन?…

News Desk News Desk August 4, 2024
अयोध्या के राम मंदिर झांकी को लेकर अमेरिका में विवाद, इंडिया परेड में होना था आयोजन; बताया एंटी मुस्लिम…
15 दिनों में ही घुटनों पर आया हिजबुल्लाह, इजरायल से युद्धविराम की अपील; गाजा की शर्त भी छोड़ी…
तेलंगाना में अलग-अलग सड़क दुर्घटना में सात की मौत
अब भारत को तय करना है, हसीना को लौटाए या… बोली बांग्लादेश की यूनुस सरकार…

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?