By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: अब मॉस्को में रातभर चली बमबारी; तिलमिलाए पुतिन ने कहा- यूक्रेन की हार तक कोई बात नहीं…
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > News > अब मॉस्को में रातभर चली बमबारी; तिलमिलाए पुतिन ने कहा- यूक्रेन की हार तक कोई बात नहीं…
News

अब मॉस्को में रातभर चली बमबारी; तिलमिलाए पुतिन ने कहा- यूक्रेन की हार तक कोई बात नहीं…

News Desk
Last updated: August 22, 2024 1:22 am
News Desk Published August 22, 2024
Share
SHARE

 यूक्रेन ने फरवरी 2022 में युद्ध शुरू होने के बाद से पहली बार रूस पर सबसे बड़ा ड्रोन हमला किया है।

Contents
अब तक का सबसे बड़ा हमलायूक्रेन की हार तक कोई बात नहीं

रूसी अधिकारियों ने बताया कि रूसी वायु रक्षा बलों ने राजधानी मॉस्को को निशाना बनाकर किए गए 11 यूक्रेनी ड्रोनों को मार गिराया है।

रूस के मुताबिक, राजधानी में यूक्रेन का यह अब तक का सबसे बड़ा हमला है। रूस की वायु रक्षा प्रणाली ने रातभर यूक्रेन के 45 ड्रोन नष्ट किए।

इनमें से 11 मॉस्को के अलावा अन्य चार शहरों पर भी दागे गए। रूसी शहरों में यू्क्रेन की लगातार घुसपैठ से पुतिन तिलमिला गए हैं। अब उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक यूक्रेन की हार नहीं हो जाती, तब तक कोई शांति चर्चा नहीं होगी।

पिछले कुछ दिनों से यूक्रेनी सेना रूस में घुसकर हमला कर रही है। पहले कुर्स्क शहर को निशाना बनाया गया और 1200 वर्ग किलोमीटर से ज्यादा क्षेत्र पर कब्जा किया।

92 शहरों पर कब्जा किया। आलम यह है कि 122000 से ज्यादा रूसी घर छोड़कर भाग गए हैं। अब यूक्रेनी सेना ने राजधानी मॉस्को समेत पांच प्रमुख रूसी शहरों पर बमवर्षा की।

रूसी अधिकारियों का दावा है कि रातभर यूक्रेन के हमले चलते रहे। हालांकि उनकी रक्षा प्रणाली ने 45 ड्रोन हमलों को हवा में ही नष्ट कर दिया।

रूस के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि मॉस्को ने रातभर में यूक्रेन के 45 ड्रोन नष्ट किए।

उसने बताया कि 11 ड्रोन मॉस्को क्षेत्र के ऊपर नष्ट किए गए, 23 ड्रोन ब्रायंस्क क्षेत्र में, छह बेलगोरोद में, तीन कलुगा में और दो ड्रोन कुर्स क्षेत्र में नष्ट किए गए। मॉस्को के मेयर सर्गेइ सोबियानिन ने अपने टेलीग्राम चैनल पर कहा, ‘‘ड्रोन के जरिए मॉस्को पर हमला करने की यह अब तक की सबसे बड़ी कोशिशों में से एक थी।’’

सर्गेई ने कहा कि राजधानी मॉस्को के आसपास बनायी गयी मजबूत रक्षा प्रणाली के कारण सभी ड्रोन नष्ट कर दिए गए। रूस के कुछ सोशल मीडिया चैनल पर वायु रक्षा प्रणालियों द्वारा ड्रोन को नष्ट करते हुए देखा जा सकता है।

ब्रायंस्क क्षेत्र के गवर्नर एलेक्जेंडर बोगोमाज ने कहा कि उनके क्षेत्र पर ‘‘बड़ा’’ हमला किया गया लेकिन 23 ड्रोन नष्ट कर दिए गए हैं।

अब तक का सबसे बड़ा हमला

यूक्रेन ने युद्ध में रूस की क्षमता को कमजोर करने के प्रयास के तहत कई तेल रिफाइनरियों और एयरफील्ड को निशाना बनाया है।

उसने कई बार राजधानी मॉस्को को भी निशाना बनाया है। यह ड्रोन हमला ऐसे वक्त में किया है जब यूक्रेनी बल रूस के पश्चिम कुर्स क्षेत्र में घुसने का प्रयास कर रहे हैं। रूस में घुसपैठ की अपनी आश्चर्यजनक सफलता से यूक्रेन का मनोबल बढ़ा है और इसने युद्ध का स्वरूप ही बदल दिया है।

कुर्स में यूक्रेनी बलों की बढ़त ऐसे वक्त में सामने आयी है जब यूक्रेन अपने पूर्वी औद्योगिकी क्षेत्र डोनबास में आधार गंवा रहा है।

रूस की सरकारी समाचार एजेंसी तास ने बताया कि छह अगस्त को रूस पर शुरू यूक्रेन के हमलों में 31 लोगों की मौत हो गयी है। उसने बताया कि 143 लोग घायल हुए हैं जिनमें से चार बच्चों समेत 79 लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

यूक्रेन की हार तक कोई बात नहीं

यूक्रेन के रूसी धरती पर बढ़ रहे हमलों से पुतिन सरकार तिलमिला गई है।

रूस की सुरक्षा परिषद के उप प्रमुख दिमित्री मेदवेदेव ने कहा कि रूस के कुर्स्क क्षेत्र में यूक्रेन के घुसपैठ का मतलब है कि जब तक यूक्रेन पराजित नहीं हो जाता, तब तक मास्को और कीव के बीच कोई वार्ता नहीं होगी।

The post अब मॉस्को में रातभर चली बमबारी; तिलमिलाए पुतिन ने कहा- यूक्रेन की हार तक कोई बात नहीं… appeared first on .

You Might Also Like

अगले एक साल में पूरे होंगे राज्य के कई महत्वपूर्ण इंफ्रा प्रोजेक्ट – मुख्यमंत्री

Y88 Casino No Deposit Bonus Codes For Free Spins 2026

Yoyo Casino Login App Sign Up

Winnende Wedden Sportcompetities Trucs

Winnende Wedden Op Volleybal Wedstrijden

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
National

सर्दियों में कई प्रकार की बीमारियों का बढ़ जाता है खतरा

News Desk News Desk January 17, 2025
 इंग्लिश सिंगर लियम पेन की होटल के तीसरी मंजिल से गिरने से हुई मौत 
मानव मिशन की दिशा में इसरो की नई उड़ान, गगनयान के तहत अंतरिक्ष में भेजा क्रू मॉड्यूल
उत्तराखण्ड में सेब उत्पादकों को सीएम धामी का समर्थन, बेहतर पैकेजिंग हेतु यूनिवर्सल कार्टन का वितरण शुरू…
दक्षिण कोरिया में 8 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 40 दमकल के वाहनों की मदद से पाया काबू 

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?