By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए बैठक का आयोजन
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > Uttarakhand > त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए बैठक का आयोजन
Uttarakhand

त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए बैठक का आयोजन

News Desk
Last updated: October 25, 2024 4:33 pm
News Desk Published October 25, 2024
Share
SHARE

बागेश्वर। आगामी त्योहारों दीपावली आदि के दृष्टिगत थाना कोतवाली में हुई गोष्ठी, त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अनेक बिंदुओं पर चर्चा हुई। आगामी पर्वों, धनतेरस, दीपावली आदि के अवसर पर नगर क्षेत्र में आपसी सौहार्द, शांति एवं कानून व्यवस्था को बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक बागेश्वर चंद्रशेखर खोडके के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बागेश्वर कैलाश सिंह नेगी की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के विभिन्न समुदायों के गणमान्य व्यक्ति, स्थानीय व्यापारी, व्यापार मण्डल के पदाधिकारी, टैक्सी यूनियन के सदस्य, सीएलजी सदस्य और सम्भ्रांत व्यक्तियों ने भाग लिया। गोष्ठी के दौरान उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों की समस्याओं और सुझावों को सुना गया तथा सभी को आगामी पर्वों के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई। इस दौरान व्यापारियों, दुकानदारों एवं प्रतिष्ठान मालिकों को विशेष रूप से निर्देशित किया गया कि वे अपनी दुकानों और कॉम्प्लेक्स में सीसीटीवी कैमरों को अनिवार्य रूप से चालू रखें एवं अपनी दुकानों के आगे सड़क मार्ग पर अतिक्रमण न फैलाएं। इसी क्रम में होटल व्यवसायियों को बताया गया कि बिना आई डी प्रूफ के किसी भी व्यक्ति को अपने होटल में न ठहरायें साथ ही होटल में आने जाने वाले व्यक्तियों का विवरण (आधार न., मोबाईल नम्बर, पता आदि) रजिस्टर में प्रतिदिन अंकित करें किसी व्यक्ति के संदिग्ध प्रतीत होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करने हेतु बताया गया। आतिशबाजी की दुकानों को पूर्व की भांति प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थान में लाईसेंस प्राप्त करने के उपरान्त ही लगाने तथा दीपावली पर्व के दौरान बिना लाईसेंस के आतिशबाजी का सामान न बेचने की हिदायत दी गई तथा निर्धारित स्थान के अलावा अन्य दूसरी जगह आतिशबाजी की दुकान न लगाने हेतु बताया गया। टैक्सी यूनियन के सदस्यों को वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही पार्क कराने अनावश्यक रूप से बाजार में वाहन को ना घुमाने एवं यातायात नियमों का पूर्णतः पालन करने हेतु बताया गया। साथ ही सख्त हिदायत दी गयी कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों,सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग मचाने वालों, त्यौहार के दौरान अनावश्यक रुप से शान्ति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही की जाएगी। सभी नागरिकों से अपील की गई कि वे इन पर्वों को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ शांति पूर्वक मनाएं और किसी भी प्रकार का हुड़दंग न करें। इसके अलावा, शांति व्यवस्था भंग करने वालों की जानकारी पुलिस के डॉयल 112 पर तुरंत दें, ताकि उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।

You Might Also Like

चारधाम यात्रा के नाम पर साइबर ठगी, बिहार से संचालित हो रहे फर्जी बुकिंग रैकेट

ऋषिकेश में शंटिंग के दौरान उज्जैनी एक्सप्रेस डिरेल, बड़ा हादसा टला

नैनीताल : टू-व्हीलर को ₹200 और फोर-व्हीलर को ₹500 तक ही तेल, पंप प्रबंधन ने तकनीकी खराबी बताई वजह

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख

उत्तराखंड के मैदानी जिलों में गर्मी का कहर, तापमान 40 डिग्री पहुंचने का अनुमान

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
News

पीएम मोदी नाइजीरिया दौरे पर

News Desk News Desk November 17, 2024
शेख हसीना ने नहीं दिया इस्तीफा……संविधान के मुताबिक अभी भी देश की पीएम 
Chardham Yatra 2025: चारधाम यात्रा को लेकर विभागों को मिला अल्टीमेटम, सारी तैयारियां पूरी करने नोडल अधिकारी ने दी डेडलाइन, इस दिन शुरू होगी चारधाम यात्रा…
राष्ट्रपति को बहुत पसंद आया इंस्टेंट एल्बम और फोटो फ़्रेम का तोहफ़ा…कहा : मुख्यमंत्री के परिवार ने परंपरागत नैतिक मूल्यों पर विश्वास जताया…
कनाडा के खिलाफ भारत का सख्त कदम, 6 राजनयिकों को निष्कासित किया; केवल 5 दिन की मोहलत…

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?