By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: लखनऊ में उत्तराखंड महोत्सव में बोले सीएम धामी- प्रवासी उत्तराखंडी अपनी संस्कृति और जड़ों से जुड़े रहें
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > Uttarakhand > लखनऊ में उत्तराखंड महोत्सव में बोले सीएम धामी- प्रवासी उत्तराखंडी अपनी संस्कृति और जड़ों से जुड़े रहें
Uttarakhand

लखनऊ में उत्तराखंड महोत्सव में बोले सीएम धामी- प्रवासी उत्तराखंडी अपनी संस्कृति और जड़ों से जुड़े रहें

Khabar 360 India Desk
Last updated: November 18, 2026 7:20 am
Khabar 360 India Desk Published November 18, 2026
Share
SHARE

यूपी और उत्तराखंड सहोदर भाई, दोनों राज्यों की प्रगति एक-दूसरे से जुड़ी: धामी; गंगा एक्सप्रेसवे को हरिद्वार तक जोड़ने का योगी से किया अनुरोध

लखनऊ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लखनऊ में आयोजित उत्तराखंड महोत्सव-2026 में प्रतिभाग कर प्रवासी उत्तराखंडियों से अपनी संस्कृति, परंपराओं और लोकभाषा से जुड़े रहने का आह्वान किया। पंडित गोविंद बल्लभ पंत सांस्कृतिक उपवन में उत्तराखंड महापरिषद की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की पहचान उसकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और रीति-रिवाजों में बसती है। भले ही लोग रोजगार या अन्य कारणों से देश के अलग-अलग हिस्सों में रहते हों, लेकिन उन्हें अपनी जड़ों और मातृभूमि से जुड़ाव बनाए रखना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रवासी उत्तराखंडी राज्य की अमूल्य धरोहर हैं। उनकी प्रतिभा, अनुभव, ज्ञान और सामर्थ्य का लाभ उत्तराखंड के विकास में लिया जा सकता है। इसी उद्देश्य से पिछले तीन वर्षों से लगातार प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने प्रवासियों से अपने गांवों, स्थानीय उत्पादों, पर्यटन स्थलों और सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों के विकास में योगदान देने की अपील की।

यूपी और उत्तराखंड के रिश्ते सहोदर भाइयों जैसे

धामी ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के संबंधों का जिक्र करते हुए कहा कि दोनों राज्यों के बीच केवल भौगोलिक और प्रशासनिक ही नहीं, बल्कि ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और भावनात्मक संबंध भी हैं। उत्तर प्रदेश हमारा सहोदर भाई है और दोनों राज्यों की प्रगति एक-दूसरे से जुड़ी हुई है।

उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की। धामी ने कहा कि प्रदेश में एक्सप्रेसवे, औद्योगिक विकास, पर्यटन, निवेश और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार से आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिल रही है। उन्होंने गंगा एक्सप्रेसवे को महत्वपूर्ण परियोजना बताते हुए कहा कि उन्होंने योगी आदित्यनाथ से इसे हरिद्वार तक जोड़ने का अनुरोध किया है। इससे उत्तराखंड को भी कनेक्टिविटी, व्यापार और पर्यटन के क्षेत्र में लाभ मिलेगा। उन्होंने उत्तर प्रदेश में पर्यटन क्षेत्र में करीब 38 हजार करोड़ रुपये के निवेश का भी उल्लेख किया।

चारधाम और धार्मिक पर्यटन को मिल रही नई पहचान

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड में चल रही विकास परियोजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केदारनाथ धाम का पुनर्निर्माण और बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत विकास कार्य किए जा रहे हैं। दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना और रोपवे परियोजनाओं से राज्य की कनेक्टिविटी बेहतर होगी। इनसे पर्यटन, व्यापार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष चारधाम यात्रा में 65 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए, जबकि हेमकुंड साहिब में करीब 3.90 लाख श्रद्धालु पहुंचे। आदि कैलाश यात्रा में भी बड़ी संख्या में पर्यटकों और श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सरकार चारधाम यात्रा को सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के साथ शीतकालीन यात्रा को भी बढ़ावा दे रही है, ताकि सालभर पर्यटन गतिविधियां जारी रहें और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलें।

धामी ने बताया कि बाबा नीम करौली महाराज से जुड़े धार्मिक स्थलों को जोड़कर आध्यात्मिक पर्यटन सर्किट विकसित करने की दिशा में भी काम किया जा रहा है। कैंची धाम समेत अन्य धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इसके साथ ही इको टूरिज्म, एडवेंचर टूरिज्म, वेलनेस टूरिज्म और होमस्टे को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।

भू-कानून और नकल विरोधी कानून का किया जिक्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विकास के साथ प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान और स्थानीय हितों की रक्षा के लिए भी प्रतिबद्ध है। उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू करने, सख्त भू-कानून बनाने और नकल विरोधी कानून के माध्यम से युवाओं के हितों की रक्षा के लिए कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के जरिए हजारों युवाओं को सरकारी सेवाओं में अवसर मिले हैं।

उन्होंने महिला सशक्तीकरण के लिए सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण, लखपति दीदी योजना और महिला स्वयं सहायता समूहों को बढ़ावा देने जैसी पहलों का भी उल्लेख किया। धामी ने कहा कि भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई की जा रही है। सरकार का लक्ष्य कानून का राज स्थापित करना और सभी नागरिकों को समान अवसर उपलब्ध कराना है।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और जनता के सहयोग से उत्तराखंड विकास के नए आयाम स्थापित करेगा तथा 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

कार्यक्रम में उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य अतिथि और बड़ी संख्या में प्रवासी उत्तराखंडी मौजूद रहे।

You Might Also Like

उत्तराखंड में 1694 पदों पर निकली सरकारी भर्ती, 25 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन

पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा के बेटे पर दुकानें आवंटित कराने के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप, एसएसपी से शिकायत

देहरादून लूटकांड में नया मोड़: वायरल वीडियो के बाद सिपाही निलंबित, पुलिस पर लगे आरोपों की जांच एसपी देहात को

धामी ने दो ‘आरोग्य रथ’ को दिखाई हरी झंडी, गूलर घाटी बस हादसे के घायलों से भी मिले

उत्तराखंड में जनगणना-2027 की तैयारियां पूरी, 1 दिसंबर से घर-घर पहुंचेगी टीम; 16 नवंबर से ऑनलाइन स्व-गणना शुरू

TAGGED:CM Dhami urged the Uttarakhandi diaspora to stay connected to their culture and roots.Speaking at the Uttarakhand Mahotsav in Lucknow
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
National

मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा जल्द होगी शुरू, पार्थिव शरीर कांग्रेस मुख्यालय में

News Desk News Desk December 28, 2024
पांच राज्यों में कोहरे की मार, भोपाल में पारा 8 डिग्री पर पहुंचा
क्लियरमेडी बाहरा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने अत्याधुनिक कैथ लैब का अनावरण किया
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण, मतदाताओं से लिया फीडबैक
भारत से दोस्ती के हर प्रतीक पर हमला किया, बांग्लादेश में हिंसा पर भड़के शशि थरूर…

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?