By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना-2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु केंद्र सरकार का उत्तराखण्ड को विशेष सहयोग
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > Uttarakhand > प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना-2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु केंद्र सरकार का उत्तराखण्ड को विशेष सहयोग
Uttarakhand

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना-2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु केंद्र सरकार का उत्तराखण्ड को विशेष सहयोग

Khabar 360 India Desk
Last updated: June 30, 2026 9:30 am
Khabar 360 India Desk Published June 30, 2026
Share
SHARE
  • प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना-2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु केंद्र सरकार का उत्तराखण्ड को विशेष सहयोग
  • केंद्रीय कृषि  मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने समयबद्ध कार्य पूर्ण करने और निधियों के प्रभावी उपयोग पर दिया है बल
  • प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिये दिये जा रहे सहयोग के लिये मुख्यमंत्री ने जताया केन्द्रीय मंत्री का आभार

उत्तराखण्ड में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत संचालित जलग्रहण विकास घटक–2.0 (WDC–PMKSY 2.0) के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए केंद्र सरकार ने राज्य को विशेष सहयोग प्रदान किया है। ग्रामीण विकास तथा कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को  प्रेषित पत्र में  योजना जानकारी साझा की है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके लिये केन्द्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया है।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि वर्ष 2021-22 से 2025-26 की परियोजना अवधि के अंतर्गत उत्तराखण्ड में 15 जलग्रहण विकास परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई है, जिनके माध्यम से 0.84 लाख हेक्टेयर क्षेत्र का उपचार किया जाना है। इन परियोजनाओं की कुल लागत ₹232.26 करोड़ है, जिसमें केंद्र सरकार का अंश ₹209.03 करोड़ निर्धारित किया गया है। अब तक केंद्र सरकार द्वारा राज्य को ₹106.05 करोड़ की राशि उपलब्ध कराई जा चुकी है।

सितम्बर 2026 तक बढ़ाई गई परियोजना अवधि
केंद्रीय मंत्री ने पत्र में उल्लेख किया है कि यद्यपि योजना की मूल अवधि 31 मार्च 2026 को समाप्त हो चुकी है, किन्तु जलग्रहण विकास कार्यों को पूर्ण करने के उद्देश्य से भारत सरकार ने परियोजना अवधि को सितम्बर 2026 तक अस्थायी रूप से विस्तारित किया है, ताकि सभी स्वीकृत कार्य गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जा सकें।

वित्तीय वर्ष 2026-27 की प्रथम दो तिमाहियों हेतु ₹31.58 करोड़ स्वीकृत
कृषि मंत्री ने अवगत कराया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 की प्रथम एवं द्वितीय तिमाही में परियोजनाओं के प्रभावी संचालन के लिए उत्तराखण्ड को ₹31.58 करोड़ की अतिरिक्त केंद्रीय सहायता स्वीकृत की गई है। इसमें से ₹15.79 करोड़ की राशि प्रथम किस्त के रूप में जारी की जा चुकी है, जिससे परियोजनाओं की गति बनाए रखने तथा कार्यों के निर्बाध संचालन में सहायता मिलेगी।

WDC–PMKSY 3.0 में बेहतर प्रदर्शन करने वाले राज्यों को मिलेगा लाभ
केंद्रीय मंत्री ने अवगत कराया कि प्रस्तावित WDC–PMKSY 3.0 के अंतर्गत राज्यों को परियोजनाओं का आवंटन उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। इसमें स्वीकृत परियोजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन, केंद्रीय सहायता के प्रभावी उपयोग तथा परियोजनाओं की पूर्णता जैसे मानकों को विशेष महत्व दिया जाएगा।

समयबद्ध क्रियान्वयन और निधियों के प्रभावी उपयोग पर बल
केंद्रीय कृषि मंत्री ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि संबंधित विभागों एवं क्षेत्रीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाएं, ताकि स्वीकृत परियोजनाओं का शीघ्र क्रियान्वयन सुनिश्चित हो तथा उपलब्ध कराई गई केंद्रीय सहायता का प्रभावी एवं पारदर्शी उपयोग किया जा सके। उन्होंने यह भी अपेक्षा व्यक्त की कि प्रथम दो तिमाहियों के लिए स्वीकृत धनराशि का समय पर उपयोग सुनिश्चित करते हुए जलग्रहण विकास के लाभ ग्रामीण समुदायों तक शीघ्र पहुँचाए जाएं।

केंद्रीय कृषि मंत्री ने भूमि संसाधन विभाग की ओर से उत्तराखण्ड सरकार को हरसंभव सहयोग एवं तकनीकी सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया है।

You Might Also Like

उत्तराखण्ड की सड़क अवसंरचना को ₹7 हजार करोड़ की बड़ी सौगात, सीमांत क्षेत्रों और पर्यटन को मिलेगा नया बल

SIR में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण

उत्तराखण्ड की स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी हाईटेक ताकत, केंद्र से मिलेंगे अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण

फिल्मी करियर को धामी सरकार का समर्थन, FTII से प्रशिक्षित युवाओं को छात्रवृत्ति

एक बार फिर जनता के द्वार पहुंचेगी धामी सरकार, 4 जुलाई से शुरू होगा विशेष अभियान

TAGGED:for the effective implementation of Pradhan Mantri Krishi Sinchayee Yojana-2.0.Special support from the Central Government to Uttarakhand
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
News

ट्रंप ने फिर किया अब्राहम अकॉर्ड का ज्रिक, भारत के लिए गेंमचेजर साबित होगा  

News Desk News Desk January 21, 2025
ब्रेकिंग न्यूज:-तस्करों और एसटीएफ के बीच मुठभेड़, एक सिपाही समेत तीन घायल
Uttarakhand News: उत्तराखंड में भारी बारिश पर केंद्र की नजर: अमित शाह ने सीएम धामी से की बात, चारधाम यात्रा के लिए NDRF-ITBP की तैनाती का आश्वासन…
जलवायु परिवर्तन संपूर्ण विश्व के लिए गंभीर चुनौती: सीएम धामी बोले- पारंपरिक जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने का करे प्रयास…
महामारी का रूप ले चुका मंकीपॉक्स, अफ्रीका में तबाही के बाद एशियाई देश में एंट्री; हड़कंप…

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?