By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: इमरान खान की रिहाई के लिए प्रदर्शन, इस्लामाबाद की ओर बढ़े समर्थक
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > News > इमरान खान की रिहाई के लिए प्रदर्शन, इस्लामाबाद की ओर बढ़े समर्थक
News

इमरान खान की रिहाई के लिए प्रदर्शन, इस्लामाबाद की ओर बढ़े समर्थक

News Desk
Last updated: November 26, 2024 12:40 pm
News Desk Published November 26, 2024
Share
SHARE

इस्लामाबाद। जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआइ) के कार्यकर्ता और समर्थक लगातार इस्लामाबाद की तरफ बढ़ रहे हैं। इस्लामाबाद समेत पाकिस्तान के विभिन्न भागों में पीटीआइ समर्थकों के साथ संघर्ष में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई और 70 अन्य घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान की पुलिस ने इमरान खान के समर्थकों पर आंसू गैस के गोले दागे, ताकि वे राजधानी में प्रवेश न कर सकें, जहां वे इमरान खान की रिहाई की मांग को लेकर धरना देने की उम्मीद कर रहे थे।

इमरान समर्थकों ने कई पुलिसकर्मियों को बंधक बना लिया। गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने कहा कि इस्लामाबाद में प्रवेश करने वालों को गिरफ्तार किया जाएगा। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में पीटीआइ समर्थकों को रोकने में पुलिस विफल रही।

हसनबादल पहुंचे खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर ने स्वाबी में भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि इमरान की रिहाई तक हम वापस नहीं लौटेंगे। उनके साथ चल रही इमरान की पत्नी बुशरा ने भी अपने पति को रिहा करने की मांग की। रास्ते में लगाए गए अवरोधों को हटाने के बाद पीटीआइ कार्यकर्ता सोमवार को इस्लामाबाद की तरफ बढ़ गए।

पीटीआइ कार्यकर्ता इस बार बुलडोजर और भारी मशीनें साथ लेकर चल रहे हैं। कई स्थानों पर रविवार को पीटीआइ कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के बावजूद 60 से ज्यादा स्थानों पर पार्टी ने प्रदर्शन किया। इमरान ने लोगों से 24 नवंबर को देशव्यापी प्रदर्शन करने का आह्वान किया था। सोमवार को पीटीआइ के चेयरमैन बैरिस्टर गौहर अली खान और पार्टी के विभिन्न नेताओं ने रावलपिंडी के समीप अदियाला जेल में इमरान से मुलाकात की।

शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक के दौरान पीटीआइ के प्रदर्शन से असहज स्थिति का सामना कर चुके इस्लामाबाद प्रशासन ने धारा 144 लागू कर रखी है। बड़ी संख्या में अर्धसैनिक बल और पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं और सभी सड़कों पर बैरिकेडिंग की गई है। इस बार भी ऐसे समय में प्रदर्शन होने जा रहा है जब बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकासेनको की अगुआई में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल सोमवार को पाकिस्तान दौरे पर पहुंचा है।

पंजाब में फल-सब्जी की किल्लत बढ़ी
सड़कों पर अवरोध और कंटेनर रखे जाने से 12 करोड़ जनसंख्या वाले पंजाब का संपर्क पाकिस्तान के शेष हिस्से से कट गया है। लगातार दूसरे दिन भी आवाजाही बंद रहने से लोगों को सब्जी, फल, दूध समेत अन्य जरूरी सामान नहीं मिल रहा है।
 

You Might Also Like

मुख्यमंत्री धामी ने एचडीएफसी बैंक द्वारा प्रदत्त 4 अत्याधुनिक एम्बुलेंस का किया फ्लैग ऑफ

अगले एक साल में पूरे होंगे राज्य के कई महत्वपूर्ण इंफ्रा प्रोजेक्ट – मुख्यमंत्री

Y88 Casino No Deposit Bonus Codes For Free Spins 2026

Yoyo Casino Login App Sign Up

Winnende Wedden Sportcompetities Trucs

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
News

5.1 तीव्रता के भूकंप से फिर थर्राई म्यांमार की धरती, मृतकों की संख्या 1700 पार

News Desk News Desk March 30, 2025
Uttarakhand News- कोविड-19 को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क: सभी जिलों में निगरानी तंत्र मजबूत करने के निर्देश, सीएम धामी के आदेश पर विशेष एडवाइजरी जारी…
अवैध कसीनो पर छापा, 10 डांसर समेत 35 गिरफ्तार
बांग्लादेश में फिर हिंदू घर में आग लगाई, अब इस सिंगर का सबकुछ लूट ले गए दंगाई…
Uttarakhand News: छोटी-छोटी चीजों से बड़ा संदेश… सीएम धामी ने पीएम मोदी को भेंट की ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ की प्रतिकृति, स्थानीयों ने जताई खुशी…

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?