By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी ने की सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा, तहसील व थाना दिवस राज्यभर में आयोजित करने के दिए निर्देश…
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > Uttarakhand > Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी ने की सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा, तहसील व थाना दिवस राज्यभर में आयोजित करने के दिए निर्देश…
Uttarakhand

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी ने की सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा, तहसील व थाना दिवस राज्यभर में आयोजित करने के दिए निर्देश…

News Desk
Last updated: June 27, 2025 7:00 am
News Desk Published June 27, 2025
Share
SHARE

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में सीएम हेल्पलाइन 1905 (CM Helpline 1905) की समीक्षा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एक दिन पूरे राज्य में तहसील दिवस का आयोजन किया जाए। मुख्यमंत्री स्वयं तहसील दिवस के दिन किसी एक जनपद में औचक रूप से प्रतिभाग करेंगे। इसी तरह एक दिन पूरे राज्य में थाना दिवस का आयोजन भी किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन 1905 में 180 दिन से अधिक समय से लंबित शिकायतों के समाधान के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। 06 माह से अधिक लंबित शिकायतों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि प्रकरणों का समयबद्धता से निस्तारण नहीं करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने अनावश्यक रूप से जन शिकायतें फोर्स क्लोज न किए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि सीएम हेल्पलाइन को राज्य की बेस्ट प्रैक्टिस में लाने के लिए और प्रभावी प्रयास किए जाएं। मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि जन समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के लिए जनता दर्शन, तहसील दिवस और बीडीसी का नियमित आयोजन किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस और प्रशासन द्वारा मिलकर अतिक्रमण और वेरिफिकेशन अभियान और अधिक प्रभावी रूप से चलाए जाएं। प्रत्येक जनपद में दो-दो गांवों को आदर्श ग्राम बनाने की दिशा में तेजी से कार्य किए जाएं, इसके लिए सभी जनपदों में शीघ्र नोडल अधिकारी बनाए जाएं। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि प्रदेश में जहां भी बिजली के पोल और ट्रांसफार्मर की स्थिति खराब है, उन्हें शीघ्र बदला जाए। सभी ट्रांसफार्मरों का सेफ्टी ऑडिट भी किया जाए।

उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कहीं कम वोल्टेज और बिजली के तार लटकने की समस्या न आए, ऐसे प्रकरण पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने सभी प्राधिकरणों से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित किया जाए कि लोगों के घरों के नक्शे पास करने में पेंडेंसी न हो। उन्होंने कहा कि सबसे पहले टीबी मुक्त होने वाले तीन जनपदों को सम्मानित किया जाएगा।

सीएम हेल्पलाइन पर शिकायतों के निस्तारण में अच्छा कार्य करने पर मुख्यमंत्री ने परिवहन, कृषि, समाज कल्याण, आबकारी एवं ऊर्जा विभाग की सराहना की। मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग, भू-विज्ञान और खनन, राजस्व, गृह एवं वित्त विभाग को शिकायतों के निवारण में और तेजी लाने के निर्देश दिए। सीएम हेल्पलाइन में पेयजल, स्ट्रीट लाइट के रख-रखाव, जल जीवन मिशन के तहत कनेक्शन, बिजली कटौती और बिजली के बिल से संबंधित शिकायतें अधिक आ रही हैं।

मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान सीएम हेल्पलाइन के शिकायतकर्ताओं से भी बात की। उत्तरकाशी के उपेन्द्र सिंह रावत जी की पेयजल लाइन की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी उत्तरकाशी को एक सप्ताह के अंदर उनकी समस्या का समाधान करवाने के निर्देश दिए। हरिद्वार से आलम जी ने स्ट्रीट लाइट से संबंधित शिकायत की थी, उनकी समस्या का समाधान हो चुका है।

देहरादून के हृदेश नेगी जी ने कहा कि उनकी पुलिया के निर्माण संबंधी शिकायत पर कार्य शुरू हो चुका है। चमोली के गौरव नौटियाल जी की पेयजल संबंधी शिकायत का भी समाधान हो चुका है। नैनीताल से देवेंद्र जी ने कहा कि कम वोल्टेज की शिकायत का भी समाधान किया जा चुका है।

You Might Also Like

जापान में भी मचेगी कुंभ की धूम, स्वामी आदित्यानंद और साध्वी योगमाता पहुँचे हरिद्वार

बिहार में मर्डर-लूट कर ऋषिकेश में छिपे थे अपराधी, पुलिस एनकाउंटर में दोनों गिरफ्तार

देहरादून: अमरदीप गैस सस्पेंड, DM के आदेश पर 27,000 ग्राहकों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था

पूर्व सैनिकों को आपदा प्रबंधन तंत्र से जोड़ा जाएगा

सेतु आयोग के सीईओ ने राज्य के आर्थिक विकास और रोजगार पर की चर्चा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
Uttarakhand

Uttarakhand News: नए स्वरूप में चमकेगा मां पूर्णागिरी मंदिर: निर्माण कार्यों पर सीएम की कड़ी निगरानी, कहा- निर्माण कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं….

News Desk News Desk May 12, 2025
भारत से विवाद और ट्रंप से मुलाकात के बाद कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो दे सकते हैं इस्तीफा
Uttarakhand Assembly Monsoon Session: उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र 19 से 22 अगस्त तक, धामी सरकार ने शुरू की तैयारियां….
7К казино — лучшие предложения для новичков, включая приветственные бонусы и бесплатные вращения
भारत में पेमेंट सिस्टम पर नहीं दिखा माइक्रोसॉफ्ट आउटेज का बड़ा असर

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?