By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: Uttarakhand News: चारधाम यात्रा के दौरान हेलीकॉप्टर हादसा, 6 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत, CM धामी ने कही ये बात….
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > Uttarakhand > Uttarakhand News: चारधाम यात्रा के दौरान हेलीकॉप्टर हादसा, 6 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत, CM धामी ने कही ये बात….
Uttarakhand

Uttarakhand News: चारधाम यात्रा के दौरान हेलीकॉप्टर हादसा, 6 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत, CM धामी ने कही ये बात….

News Desk
Last updated: May 8, 2025 5:05 pm
News Desk Published May 8, 2025
Share
SHARE

उत्तराखंड : उत्तराखंड में इन दिनों चारधाम यात्रा चल रही है। केदारनाथ और बाबा बद्री विशाल के दर्शन के लिए देश और दुनिया के कोने-कोने से श्रद्धाुल पहुंच रहे है। इसी बीच एक प्राइवेट कंपनी के हैलीकॉप्टर से गंगोत्री धाम दर्शन के लिए जा रहे भक्तों का हैलीकॉप्टर क्रैश हो गया। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पांच महिलाएं और एक पुरूष शामिल है।

Contents
हेलिकॉप्टर में 7 लोग थे सवारपायलट ने भी तोड़ा दमघटना का वीडियो आया सामनेसीएम धामी ने घटना का लिया संज्ञान

हेलिकॉप्टर में 7 लोग थे सवार

यह पूरा मामला उत्तरकाशी जिले का है। जहां, गंगनानी में भागीरथी नदी के चारधाम यात्रा के लिए आए श्रद्धालुओं का हेलिकॉप्टर क्रैश (Uttarkashi Helicopter Crash) हो गया। जिला प्रशासन ने बताया कि श्रद्धालु राजधानी देहरादून से गंगोत्री धाम जा रहा था।

इस दौरान यह हादसा हो गया। हैलीकॉप्टर में कुल सात लोग सवार थे। जिनमें 5 महिला और पायलट समेत दो पुरूष सवार थे। मरने वाले में तीन महिलाएं मुंबई की रहने वाली थी। वहीं एक महिला आंध्रप्रदेश और एक उत्तर प्रदेश के बरेली की रहने वाली थी। जबकि पायलट गुजरात का रहने वाला था।

पायलट ने भी तोड़ा दम

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, 108 वाहन और आपदा प्रबंधन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है। SDRF की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। घटना स्थल पर 5 लोगों की मौत हो चुकी थी। पायलट रॉबिन ने भी दम तोड़ दिया था।

गंभीर रूप से घायल एक पुरूष को एम्स भेजा गया और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रखा गया। इस हादसे के बाद उत्तरकाशी में केदारनाथ हेलीकॉप्टर सेवा पर अस्थायी तौर पर रोक लगा दी गई है। इस दौरान दुर्घटनास्थल पर 108 एंबुलेंस वाहन, तहसीलदार भटवाड़ी, BDO भटवाड़ी और राजस्व टीम मौजूद है।

घटना का वीडियो आया सामने

इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हैलीकॉप्टर के परखच्चे(Uttarkashi Helicopter Crash) उड़ गए है। श्रद्धालुओं के शव इधर-उधर पड़े हुए मिले। यह नजारा देखकर लोगों की रूह कांप गई। पुलिस और एसडीआरएफ ने कड़ी मशक्कत के बाद शवों का बाहर निकाला।

जहां हादसा हुआ, उसकी समुद्र तल से ऊंचाई करीब 2600 मीटर है। यह दुर्गम इलाका है। ऐसे में पुलिस और रेस्क्यू टीम को पहुंचने में मुश्किल आई। SDRF की टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी को बाहर निकाला।

सीएम धामी ने घटना का लिया संज्ञान

सीएम धामी ने घटना को लेकर कहा कि उत्तरकाशी के गंगनानी के समीप हैलीकॉप्टर क्रैश (Uttarkashi Helicopter Crash) में कुछ लोगों के हताहत होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। राहत एवं बचाव कार्य के लिए SDRF और जिला प्रशासन की टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई हैं।

ईश्वर हादसे में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। प्रशासन को घायलों को हर संभव सहायता पहुंचाने एवं हैं। इस संबंध में लगातार अधिकारियों के संपर्क में हूं और हर स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है।

You Might Also Like

नैनीताल मॉल रोड बनेगी ‘नो हॉर्न ज़ोन’, 1 अगस्त से हॉर्न बजाने पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

टनकपुर से कैलाश मानसरोवर यात्रा का शुभारंभ, मुख्यमंत्री धामी ने पहले दल को दिखाई हरी झंडी

उत्तराखण्ड में 99 फीसदी गणना फार्म डिजिटाइज

विश्वस्तरीय रोपवे से बदलेगी मसूरी की तस्वीर, धामी सरकार ने तेज की तैयारियां

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में अकादमिक ब्लॉक एवं ऑडिटोरियम का किया उद्घाटन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
Uncategorized

सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ अग्रवाल वैश्य समाज जिला महेन्द्रगढ़ का संगठन संवाद कार्यक्रम

Khabar 360 India Desk Khabar 360 India Desk December 14, 2025
ताइवान में भूकंप का कहर: 6.4 तीव्रता से धरती कांपी, 27 घायल, सुनामी का अलर्ट 
क्या युद्ध और बढ़ेगा? अमेरिकी चेतावनी के बावजूद ईरान ने अपनी स्थिति मजबूत रखी है और इजरायल से बदले की धमकी दी है…
Uttarakhand News- चार धाम यात्रा पर सीएम धामी का बड़ा बयान: केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा शुरू, कहा- अफवाहों पर न दें ध्यान…
DAV-8 पंचकूला ने MC पार्क, सेक्टर-20 में चलाया “नो नशा नेशन” अभियान

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?