By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज, मिलावटी खाद्य पदार्थों पर सख्ती…
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > Uttarakhand > Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज, मिलावटी खाद्य पदार्थों पर सख्ती…
Uttarakhand

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज, मिलावटी खाद्य पदार्थों पर सख्ती…

News Desk
Last updated: April 30, 2025 10:20 pm
News Desk Published April 30, 2025
Share
SHARE

देहरादून। चारधाम यात्रा के मद्देनजर मिलावटी खाद्य पदार्थों पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में आज देहरादून में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग और पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई। आज प्रातः 9:00 बजे जिला अधिकारी कार्यालय देहरादून को सूचना प्राप्त हुई कि थाना रायपुर क्षेत्र में पुलिस द्वारा संदिग्ध खाद्य पदार्थ पनीर को पकड़ा गया है। अपर आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ताजवर सिंह जग्गी द्वारा सचल खाद्य विश्लेषणशाला (Mobile Food Testing Lab) को तत्काल मौके पर भेजा गया।

Contents
सचल जांच रिपोर्ट में फॉर्मलीन की पुष्टिगोदाम से लगभग 6 क्विंटल पनीर बरामद

सचल जांच रिपोर्ट में फॉर्मलीन की पुष्टि

प्राथमिक परीक्षण में उक्त पनीर में एस.एम.पी (स्किम्ड मिल्क पाउडर) और फॉर्मलीन जैसे हानिकारक रसायनों की उपस्थिति पाई गई, जो कि जनस्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी रमेश सिंह द्वारा क्वालिटी डेयरी, तपोवन चौक का पनीर जब्त किया गया। थाना रायपुर की सूचना पर क्वालिटी डेयरी के गोदाम से लगभग 7 क्विंटल पनीर बरामद किया गया, जिसे अनहाइजीनिक तरीके से संग्रहित किया जा रहा था। सचल जांच रिपोर्ट में फॉर्मलीन की पुष्टि एवं पनीर की दुर्गंध और गुणवत्ता के क्षय को देखते हुए मौके पर ही उसे नष्ट कर दिया गया।

गोदाम से लगभग 6 क्विंटल पनीर बरामद

गुप्त सूचना के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन व थाना रायपुर पुलिस द्वारा अपर ईश्वर विहार स्थित एक दुकान पर छापेमारी की गई। मौके पर 1 पिक-अप वैन से लगभग 120 किलो पनीर उतरता हुआ मिला तथा गोदाम से लगभग 6 क्विंटल पनीर बरामद किया गया। खाद्य विभाग की टीम द्वारा जांच में पनीर को नकली व मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त घोषित किया गया।

सूचना के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन व देहरादून पुलिस द्वारा सहारनपुर प्रशासन से संपर्क किया गया। मंडलायुक्त खाद्य सुरक्षा विभाग, सहायक आयुक्त, उपजिलाधिकारी बेहट, खाद्य सुरक्षा अधिकारी व टीम ने संयुक्त रूप से फैक्ट्री पर छापा मारा, जहां से 16 क्विंटल नकली पनीर, रसायन व उपकरण बरामद किए गए। फैक्ट्री को तत्काल सील कर नकली पनीर को नष्ट किया गया।

डॉ. आर. राजेश कुमार, आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तराखण्ड ने कहा कि यह कार्रवाई राज्य के खाद्य तंत्र को स्वच्छ और सुरक्षित बनाए रखने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है। नकली पनीर जैसे ज़हरीले उत्पादों पर कड़ी निगरानी और कठोर दंड सुनिश्चित किया जाएगा।

जनता से भी अपील की कि संदिग्ध खाद्य पदार्थों की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।ताजवर सिंह जग्गी, अपर आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तराखण्ड ने कहा कि जनस्वास्थ्य के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ यह कार्रवाई एक उदाहरण है। चारधाम यात्रा के दौरान खाद्य गुणवत्ता सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता है।मिलावटखोरों के ख़िलाफ़ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

You Might Also Like

पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा सरकार, शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम धामी

आईआईटी रुड़की में सेंटर फॉर रेगुलेटरी अफेयर्स का हुआ उद्घाटन

जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से मिलकर जाना स्वास्थ्य सेवाओं का हाल

पिथौरागढ़ को मिली आधुनिक क्रिकेट सुविधा, सीएम धामी ने उच्चीकृत स्टेडियम किया लोकार्पित

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 1096 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
News

लेबनान में घुसी इजरायली सेना, ग्राउंड ऑपरेशन शुरू; निशाने पर हिजबुल्लाह के ठिकाने…

News Desk News Desk October 1, 2024
पुलिस एनकाउंटर में मारा गया चेन्नई अंडरवर्ल्ड का हेड ‘सीजिंग राजा’, लंबी थी क्राइम कुंडली
गर्ल्स हॉस्टल में हिडन कैमरा के खुलासे पर सीएम नायडू का एक्शन: 300 फोटो और वीडियोज लीक
Uttarakhand News- धामी सरकार का बड़ा फैसला: राज्य के चिकित्सकों को मिलेगा SD-ACP का लाभ…
सतर्कता-हमारी साझा जिम्मेदारी: मुख्यमंत्री धामी ने जागरूकता कार्यक्रम का किया शुभारंभ, अफसरों को सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा दिलाई….

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?