By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: ऐसा बांग्लादेश बनाना चाहते हैं, जहां… दुर्गा पूजा कार्यक्रमों में हमलों के बीच क्या बोले मोहम्मद यूनुस…
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > News > ऐसा बांग्लादेश बनाना चाहते हैं, जहां… दुर्गा पूजा कार्यक्रमों में हमलों के बीच क्या बोले मोहम्मद यूनुस…
News

ऐसा बांग्लादेश बनाना चाहते हैं, जहां… दुर्गा पूजा कार्यक्रमों में हमलों के बीच क्या बोले मोहम्मद यूनुस…

News Desk
Last updated: October 13, 2024 11:18 am
News Desk Published October 13, 2024
Share
SHARE

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद युनूस ने ढाका में एक प्रमुख दुर्गा पूजा समारोह में हमले की खबर के बीच शनिवार को सदियों पुराने ढाकेश्वरी मंदिर का दौरा किया।

युनूस ने मंदिर में एक कार्यक्रम में कहा कि सरकार बांग्लादेश को इस तरह बनाना चाहती है, जहां हर नागरिक के अधिकार सुनिश्चित होंगे।

पुराने ढाका के तांती बाजार इलाके में शुक्रवार रात दुर्गा पूजा मंडप में एक देसी बम फेंका गया। इसके बाद आग लग गई लेकिन कोई घायल नहीं हुई।

बांग्लादेश में एक अक्टूबर से शुक्रवार तक दुर्गा पूजा उत्सव से संबधित करीब 35 अप्रिय घटनाएं सामने आयीं और 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

ढाका ट्रिब्यून अखबार ने पुलिस महानिरीक्षक मोहम्मद मोइनुल इस्लाम के हवाले से यह जानकारी दी। पांच-दिवसीय हिंदू धार्मिक उत्सव बुधवार को देवी दुर्गा के आह्वान के साथ शुरू हुआ, जिसे महाषष्ठी के नाम से जाना जाता है।

यह उत्सव रविवार को देवी दुर्गा की मूर्तियों के विसर्जन के साथ समाप्त होगा।

बांग्लादेश में पांच अगस्त को शेख हसीना के प्रधानमंत्री पद से अपदस्थ होने के बाद भड़की हिंसा के दौरान अल्पसंख्यक हिंदुओं को उत्पीड़न का सामना करना पड़ा है।

उनके व्यावसायिक प्रतिष्ठानों तथा संपत्तियों में तोड़फोड़ की गयी और मंदिरों को क्षतिग्रस्त किया गया। बांग्लादेश की 17 करोड़ की आबादी में महज आठ फीसदी हिंदू हैं।

नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार की तांतीबाजार की घटना और ढाका से लगभग 270 किलोमीटर दूर सतखीरा में जेशोरेश्वरी काली मंदिर से सोने के मुकुट की चोरी का हवाला देते हुए दुर्गा पूजा मंडपों पर हमले की खबरों पर गंभीर चिंता जताई।

दुर्गा पूजा मंडप में इन हमलों के आलोक में युनूस ने शहर के पुराने भाग में ढाकेश्वरी मंदिर का दौरा किया जबकि पहले घोषणा की गयी थी कि उनका रविवार को यात्रा करने की योजना है।

यह मंदिर प्रमुख शक्तिपीठों में एक है। सरकारी समाचार संगठन ‘बांग्लादेश संगबाद संस्था (बीएसएस)’ ने मुख्य सलाहकार की प्रेस शाखा के हवाले से कहा, ”अपने इस दौरे के दौरान युनूस ने बांग्लादेश में हिंदुओं के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर हिंदू समुदाय के सदस्यों को शुभकामनाएं दीं।”

‘द डेली स्टार’ के मुताबिक युनूस ने ढाकेश्वरी मंदिर में एक कार्यक्रम में कहा कि सरकार बांग्लादेश को इस तरह गढ़ना चाहती है ”जहां हर नागरिक के अधिकार सुनिश्चित होंगे।” युनूस ने कहा, ”दुर्गा पूजा के दौरान कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने का ‘कठिन’ काम ईमानदारी से किया है।

हालांकि, किसी अवसर का जश्न मनाते समय कानून प्रवर्तन एजेंसियों का सहयोग लेना सामूहिक विफलता है।” बाद में, स्थानीय शासन, ग्रामीण विकास, सहकारिता मंत्रालय और भू मंत्रालय के सलाहकार ए एफ हसन आरिफ उन लोगों को देखने स्थानीय अस्पताल गये जो तांती बाजार मंडप पर हुए हमले में घायल हो गये थे। आरिफ ने तांती बाजार पूजा समिति द्वारा बनाये गये पूजा मंडप का निरीक्षण भी किया। ‘ढाका ट्रिब्यून’ ने यह खबर दी।

एक अन्य खबर में बीएसएस ने कहा कि अंतरिम सरकार के गृह सलाहकार लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत) जहांगीर आलम चौधरी ने श्रीनगर और सिराजदिखान में पूजा मंडपों का दौरा किया।

उन्होंने कहा कि सरकार इस पूजा समारोह के लिए पहले ही चार करोड़ टका (बांग्लादेशी मुद्रा) आवंटित कर चुकी है। भारत ने शनिवार को बांग्लादेश में दुर्गा पूजा पंडाल पर कथित हमले और काली मंदिर में चोरी की खबरों पर ”गंभीर चिंता” व्यक्त करते हुए बांग्लादेश सरकार से अपने देश में हिंदुओं, अन्य सभी अल्पसंख्यकों और उनके उपासना स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का अनुरोध किया।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में इन घटनाओं को निंदनीय बताया तथा कहा कि ये घटनाएं बांग्लादेश में मंदिरों और देवताओं को अपवित्र करने की एक योजनाबद्ध साजिश के तहत हो रही हैं।

मंत्रालय ने कहा, ”हम बांग्लादेश सरकार से खासकर इस पावन त्योहार के समय हिंदुओं और सभी अल्पसंख्यकों तथा उनके उपासना स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आह्वान करते हैं।”

इससे पहले बृहस्पतिवार को करीब छह लोगों ने ढाका से लगभग 250 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में चटगांव के जात्रा मोहन सेन हॉल में एक दुर्गा पूजा मंडप के मंच पर इस्लामी क्रांति का आह्वान करते हुए एक गीत गाया, जिससे व्यापक आक्रोश फैल गया।

The post ऐसा बांग्लादेश बनाना चाहते हैं, जहां… दुर्गा पूजा कार्यक्रमों में हमलों के बीच क्या बोले मोहम्मद यूनुस… appeared first on .

You Might Also Like

मुख्यमंत्री धामी ने एचडीएफसी बैंक द्वारा प्रदत्त 4 अत्याधुनिक एम्बुलेंस का किया फ्लैग ऑफ

अगले एक साल में पूरे होंगे राज्य के कई महत्वपूर्ण इंफ्रा प्रोजेक्ट – मुख्यमंत्री

Y88 Casino No Deposit Bonus Codes For Free Spins 2026

Yoyo Casino Login App Sign Up

Winnende Wedden Sportcompetities Trucs

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
National

पीएम मोदी ने मल्लिकार्जुन खरगे से फोन पर की बात; जाना सेहत का हाल, रैली में बिगड़ी थी तबीयत…

News Desk News Desk September 30, 2024
 पीएम मोदी और स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज 28 अक्टूबर को वडोदरा आएंगे
₹256 करोड़ का प्रदेश का पहला महिला स्पोर्ट्स कॉलेज, सीएम ने किया निरीक्षण
अंतरिक्ष में उठने वाला है भयानक तूफान, धरती से टकराने के आसार; भारत पर इसका कितना असर…
पुतिन को उकसाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा नाटो, रूसी सीमा के पास बनाएगा कमांड सेंटर…

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?