By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: कमला हैरिस का उप राष्ट्रपति उम्मीदवार कौन होगा: प्रमुख नामों की सूची जारी
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > News > कमला हैरिस का उप राष्ट्रपति उम्मीदवार कौन होगा: प्रमुख नामों की सूची जारी
News

कमला हैरिस का उप राष्ट्रपति उम्मीदवार कौन होगा: प्रमुख नामों की सूची जारी

News Desk
Last updated: July 30, 2024 12:45 pm
News Desk Published July 30, 2024
Share
SHARE

अमेरिका में इसी साल नंवबर में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं. राष्ट्रपति जो बाइडेन इस रेस से बाहर होने का ऐलान कर चुके हैं और उन्होंने राष्ट्रपति पद के लिए अपनी सहयोगी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस पर भरोसा जताया है. माना जा रहा है कि जल्द ही डेमोक्रेटिक पार्टी कमला हैरिस को अपना आधिकारिक उम्मीदवार घोषित कर सकती है. लेकिन इस बीच बड़ा सवाल ये उठ रहा है कि कमला हैरिस का उप राष्ट्रपति उम्मीदवार कौन होगा?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कमला हैरिस कई ऐसे नामों पर विचार कर रही हैं जो राज्य अटॉर्नी जनरल के रूप में भी काम कर चुके हैं. उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने 6 साल तक कैलिफोर्निया की अटॉर्नी जनरल के रूप में काम किया है, लिहाजा वो अपने लिए एक ऐसे राष्ट्रपति की तलाश में जुटीं हैं जिसमें वो सारी खूबियां हों जो एक अटॉर्नी जनरल के तौर पर उनमें थीं. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि उपराष्ट्रपति को व्हाइट हाउस की रेस के लिए किस तरह के साथी की तलाश है. माना जा रहा है कि राष्ट्रपति के लिए डेमोक्रेटिक टिकट का रास्ता फिर से महत्वाकांक्षी पूर्व अटॉर्नी जनरल के एक वर्ग से होकर गुजर सकता है.

उपराष्ट्रपति के लिए 3 संभावित उम्मीदवार
उपराष्ट्रपति पद के लिए कमला हैरिस जिन नामों पर विचार कर रही हैं उनमें से 3 ऐसे हैं जो अटॉर्नी जनरल रह चुके हैं और वर्तमान में अमेरिका के अलग-अलग राज्यों के गवर्नर हैं. इनमें से दो- उत्तरी कैरोलिना के गवर्नर रॉय कूपर और केंटकी के एंडी बेशियर का कार्यकाल अटॉर्नी जनरल के रूप में करीब-करीब कमला हैरिस के कार्यकाल के साथ ही रहा. वहीं तीसरे दावेदार पेंसिल्वेनिया के गवर्नर जोश शपीरो उस समय इस पद पर आए जब वह अपना पद छोड़ रही थीं, और जब ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में एंट्री की. कमला हैरिस एक स्थिर, अनुभवी और कुशल राजनीतिक क्षमता रखने वाले की तलाश कर रही हैं. वाशिंगटन डी.सी. के पूर्व अटॉर्नी जनरल कार्ल रैसीन का कहना है इन तीनों लोगों ने काम करने की अपनी क्षमता साबित की है. उन्होंने कहा कि इन तीनों का एक अच्छा खासा ट्रैक रिकॉर्ड है, जो न केवल उन्हें उपराष्ट्रपति पद के लिए एक अच्छा दावेदार बनाता है बल्कि यह भी दर्शाता है कि वे टिकट पाने में कैसे योगदान दे सकते हैं.

रॉय कूपर के साथ काम कर चुकी हैं कमला हैरिस
कमला हैरिस बड़े बैंकों के साथ राष्ट्रीय बंधक समझौते में एक अहम वार्ताकार थीं, जो उत्तरी कैरोलिना के रॉय कूपर सहित दूसरे अटॉर्नी जनरल के साथ काम कर रही थीं. रॉय कूपर ने एक बयान में कहा कि कमला हैरिस और मैं उन मकान मालिकों के लिए राहत के लिए लड़े, जिनके घर गलत तरीके से जब्त कर लिए गए थे. उन्होंने कमला हैरिस की दृढ़ता की सराहना भी की. पूर्व अटॉर्नी जनरल से उप-राष्ट्रपति पद के संभावित उम्मीदवार बने 67 साल के रॉय कूपर ने कमला हैरिस के साथ सबसे लंबे समय तक एक साथ काम किया. कमला हैरिस के अटॉर्नी जनरल रहते हुए उनके नीति प्रमुख और वरिष्ठ वकील के रूप में काम करने वाले डैनियल आर. सुवोर का कहना है कि हैरिस और कूपर दोनों निश्चित तौर पर एक साथ इस लड़ाई में शामिल रहे हैं. सुवोर का कहना है कि हालांकि वे बहुत करीबी नहीं हैं, लेकिन उनके बीच अच्छे कामकाजी संबंध हैं. रॉय कूपर एक बेहतरीन वकील, संयमित और मिलनसार व्यक्ति हैं. उन्होंने ने अपराध से लड़ने और उपभोक्ता संरक्षण को आगे बढ़ाने पर जोर देते हुए अपने चार कार्यकाल पूरे किए हैं.

मतदाताओं की पसंद हैं जॉश शपीरो
वहीं दूसरे संभावित उम्मीदवार जॉश शपीरो की बात की जाए तो कमला हैरिस उन्हें कई सालों से जानती हैं. 51 वर्षीय जॉश शपीरो को कमला हैरिस के साथ साल 2006 में अमेरिकी राजनीति में उभरते सितारों के लिए एक प्रतिष्ठित फेलोशिप कार्यक्रम के लिए चुनाव गया था. करीब 10 साल बाद, 2016 में कमला हैरिस अटॉर्नी जनरल के रूप में अपने कार्यकाल के अंतिम दौर में थीं और सीनेट के लिए चुनाव लड़ रही थीं, जबकि शपीरो पेंसिल्वेनिया में अटॉर्नी जनरल की दौड़ में थे. उन्होंने इसके लिए एक व्यापक गठबंधन बनाया, तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा का समर्थन हासिल किया. बताया जाता है कि शपीरो उस दौरान कमला हैरिस के संपर्क में भी रहे और उनसे लंबे समय तक सलाह मशविरा करते रहे. जॉश शपीरो ने पेंसिल्वेनिया के अटॉर्नी जनरल के रूप में जल्दी ही अपना नाम बना लिया और डेमोक्रेटिक सहयोगियों के साथ मिलकर ट्रम्प प्रशासन को चुनौती दी. हाल ही में जारी फॉक्स न्यूज पोल में पाया गया कि पेंसिल्वेनिया के 61 फीसदी मतदाता शपीरो के पक्ष में हैं, जो कि बहुत ही विभाजित राज्य में एक चौंकाने वाली संख्या है.

जेडी वेंस को कड़ी चुनौती दे रहे एंडी बेशियर
कमला हैरिस अपने उपराष्ट्रपति के लिए एक ऐसा उम्मीदवार चाहती हैं जो ना केवल अनुभवी हो बल्कि वैचारिक और भौगोलिक दृष्टि से भी अपना योगदान दे सके. वहीं इस पद के लिए संभावित तीसरे उम्मीदवार केंटकी के गवर्नर एंडी बेशियर हैं. कमला हैरिस और एंडी बेशियर ने लगभग एक साल तक अटॉर्नी जनरल के रूप में काम किया है. 46 वर्षीय बेशियर एक अत्यंत रूढ़िवादी राज्य में दो बार डेमोक्रेटिक गवर्नर रह चुके हैं, जो अपने राष्ट्रीय दल से अलग-थलग महसूस करने वाले मतदाताओं से जुड़ने में कुशल हैं. अमेरिका की एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वो देश में सबसे लोकप्रिय डेमोक्रेटिक गवर्नर हैं, और वे ट्रम्प के वीपी उम्मीदवार जेडी वेंस को कड़ी चुनौती दे रहे हैं.

You Might Also Like

अगले एक साल में पूरे होंगे राज्य के कई महत्वपूर्ण इंफ्रा प्रोजेक्ट – मुख्यमंत्री

Y88 Casino No Deposit Bonus Codes For Free Spins 2026

Yoyo Casino Login App Sign Up

Winnende Wedden Sportcompetities Trucs

Winnende Wedden Op Volleybal Wedstrijden

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
Uttarakhand

Uttarakhand News: 21 साल की प्रियंका नेगी बनी ग्राम प्रधान: CM धामी ने दी बधाई, देहरादून आने का दिया निमंत्रण….

News Desk News Desk August 1, 2025
स्कूल गईं तीन नाबालिग छात्राएं रहस्यमय तरीके से लापता, पुलिस को मिले अहम सुराग
Chardham Yatra 2025: मुख्य सचिव ने किया बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम का निरीक्षण,तैयारियों का लिया जायजा, श्रद्धालुओं की छोटी से छोटी सुविधाओं का रखा जा रहा ख्याल…
पंधेर की किसानों से अपील- बड़ी संख्या में खनौरी बॉर्डर पहुंचें, 6 दिसंबर को दिल्ली कूच करेंगे
ब्रेस्ट कैंसर की वैक्सीन से मिली बड़ी सफलता, उम्मीदों से भी बेहतर नतीजे

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?