By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: गुरुग्राम में अक्सर रात में ही क्यों होते हैं सड़क हादसे, सैकड़ों लोग गवां चुके हैं जान
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > National > गुरुग्राम में अक्सर रात में ही क्यों होते हैं सड़क हादसे, सैकड़ों लोग गवां चुके हैं जान
National

गुरुग्राम में अक्सर रात में ही क्यों होते हैं सड़क हादसे, सैकड़ों लोग गवां चुके हैं जान

News Desk
Last updated: August 4, 2024 7:15 pm
News Desk Published August 4, 2024
Share
SHARE

गुरुग्राम। गुरुग्राम में हर साल एक हजार सड़क हादसों में चार सौ से ज्यादा लोगों की मौत हो जाती है। गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस और राहगीरी फाउंडेशन ने साल 2023 में हुई सड़क दुर्घटनाओं और मौत का सर्वे किया। इसमें कई चौंकाने वाले बातें सामने आईं। साल 2023 की रिपोर्ट के मुताबिक जिले में सबसे ज्यादा दुर्घटनाएं और मौत शाम छह बजे से सुबह छह बजे के बीच हुई हैं। दुर्घटनाएं और हादसों को कम करने यह सर्वे किया गया। ऐसे में आने वाले एक साल में 20 फीसदी तक सड़क दुर्घटना और मौत को कम करने का लक्ष्य रखा गया है।  पोर्ट के मुताबिक साल 2023 में 1190 सड़क दुर्घटनाओं में 439 लोगों की मौत हो गई थी। इसके अलावा 1020 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। इन दुर्घटनाओं में 62 फीसदी मौतें शाम छह बजे से सुबह छह बजे के बीच में हुई थी। 58 फीसदी दुर्घटनाएं भी रात के समय में हुई थीं।

Contents
रात के चलने के लिए गुरुग्राम की सड़कें सुरक्षित नहीं सप्ताह में सबसे ज्यादा हादसे बुधवार के दिन 

 

रात के चलने के लिए गुरुग्राम की सड़कें सुरक्षित नहीं 


विशेषज्ञों की मानें तो रात के चलने के लिए गुरुग्राम की सड़कें सुरक्षित नहीं हैं। गुरुग्राम में 20 घंटे में एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो जाती है। ट्रैफिक पुलिस द्वारा तैयार किए गए आंकड़े में इसका खुलासा हुआ है। सड़क सुरक्षा एक्सपर्ट ने बताया कि रात में चलने के लिए शहर की सड़कें सुरक्षित नहीं है। इन सड़कों पर रात में पर्याप्त रोशनी नहीं होने, खराब रोड, साइनेज बोर्ड और रिफ्लेक्टर नहीं होना भी एक बड़ा कारण है। इसके अलावा दिल्ली-जयपुर हाईवे, कुंडली-मानेसर-पलवल समेत शहर की अंदरुनी सड़कों पर अवैध वाहनों की पार्किंग भी एक हादसों का बड़ा कारण है। इसके अलावा वाहन चालक रात में शॉर्ट-कट के चक्कर में गलत दिशा में वाहन चलाने से दूसरे की जान भी जोखिम में डालते है। पुलिस का जागरुकता अभियान भी बेअसर है।रिपोर्ट के मुताबिक गुरुग्राम में सड़कों के जाल का कुल 2.1फीसदी हिस्सा राष्ट्रीय राजमार्ग का पड़ता है, लेकिन चिंता इस बात की है कि सिर्फ 2.1 फीसदी हिस्से में 45 फीसदी सड़क दुर्घटनाएं और मौतें होती हैं। जबकि 55 फीसदी मौतें और दुर्घटनाएं शहर की अंदरुनी सड़कों पर होती हैं। 

 

सप्ताह में सबसे ज्यादा हादसे बुधवार के दिन 


सर्वे में सामने आया है कि सप्ताह में सबसे ज्यादा हादसे बुधवार के दिन होते हैं। इसके अलावा रात में शहर की पांच सड़कें सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं जिनमें दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेस-वे पर बने एसपीआर क्लोवरलीफ, घाटा गांव चौक, गोल्फ कोर्स रोड, एमजी रोड और फर्रुखनगर है। इन सड़कों पर रात में सबसे ज्यादा दुर्घटनाएं और मौतें होती है। ट्रैफिक पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले दो हजार वाहन चालकों के चालान भी काटे हैं। एक हजार चालान ट्रैफिक पुलिस के जोनल ऑफिसर काटते हैं, जबकि एक हजार से ज्यादा चालान रोजाना सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए काटे जाते हैं।डीसीपी ट्रैफिक वीरेंद्र विज ने कहा कि शहर की सड़कों पर रात में सबसे ज्यादा दुर्घटनाएं हो रही है, इसमें कई लोग जान गंवा रहे हैं। हादसे कम करने के लिए सभी विभागों के साथ मिलकर एक एक्शन प्लॉन तैयार किया जाएगा। इस पर सभी मिलकर काम करेंगे। इस साल में 20 फीसदी सड़क दुर्घटनाएं और हादसों को कम करने का लक्ष्य रखा है।

You Might Also Like

न्याय प्रणाली को सरल बनाने की पहल, ‘प्ली बार्गेनिंग’ प्रावधान से कम होगा अदालतों का बोझ

दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे पर 19 किमी एलिवेटेड रोड: इंजीनियरिंग का विश्व रिकॉर्ड, विकास और पर्यावरण का अनोखा संगम

फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
Uttarakhand

देवभूमि में प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत, 12 किमी लंबे रोड शो में बड़ी संख्या में उमड़े लोग

Khabar 360 India Desk Khabar 360 India Desk April 14, 2026
Exploring the allure of casino nights what keeps players coming back
सीएम मान ने पराली के धुएं पर केंद्र को घेरा, बोले- ‘यूक्रेन युद्ध रोका जा सकता है तो यह क्यों नहीं’
जाति पर चुप्पी, लेकिन संप्रदाय का विवरण देना होगा; मोदी सरकार जनगणना को लेकर किस तैयारी में है?…
यहूदियों के खिलाफ काम कर रहा कोर्ट, इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ICC को दी चेतावनी…

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?