By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: 9 माह में ही ‘इंडिया आउट’ से ‘वेलकम इंडिया’ कहने लगा मालदीव, मुइज्जू ने क्यों लिया यू टर्न; इनसाइड स्टोरी…
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > News > 9 माह में ही ‘इंडिया आउट’ से ‘वेलकम इंडिया’ कहने लगा मालदीव, मुइज्जू ने क्यों लिया यू टर्न; इनसाइड स्टोरी…
News

9 माह में ही ‘इंडिया आउट’ से ‘वेलकम इंडिया’ कहने लगा मालदीव, मुइज्जू ने क्यों लिया यू टर्न; इनसाइड स्टोरी…

News Desk
Last updated: August 17, 2024 1:40 am
News Desk Published August 17, 2024
Share
SHARE

विदेश मंत्री एस जयशंकर 9 से 11 अगस्त तक पड़ोसी द्वीपीय देश मालदीव की आधिकारिक यात्रा पर थे।

राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के पिछले वर्ष नवंबर में पदभार ग्रहण करने के बाद नई दिल्ली से यह पहली उच्चस्तरीय यात्रा थी। मुइज्जू को चीन समर्थक नेता माना जाता है।

उनके पदभार ग्रहण करने के बाद भारत विरोधी मुहिम चलाई गई थी लेकिन मालदीव के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि विदेश मंत्री एस. जयशंकर की माले यात्रा द्विपक्षीय संबंधों में एक महत्वपूर्ण ‘मील का पत्थर’ है।

माले का यह बदला हुआ रुख व्यापक पैमाने पर उसके उग्र “इंडिया आउट” अभियान से ठीक उलट है।

यानी जो मालदीव पिछले साल इंडिया आउट का नारा दे रहा था, वह अब इस रुख पर यू-टर्न लेते हुए भारत से अपनी मित्रता और मजबूत संबंधों को नई ऊंचाई पर ले जाने की इच्छा व्यक्त करने लगा है।

मुइज्जू ने भी जयशंकर की यात्रा के दौरान एक समारोह में कहा, “भारत हमेशा हमारे सबसे करीबी सहयोगियों और अमूल्य साझेदारों में से एक रहा है, जब भी हमें जरूरत होती है, भारत हमें सहायता प्रदान करता है।”

मुइज्जू ने कहा कि आने वाले वर्षों में दोनों देश अपने ऐतिहासिक संबंधों को और ऊंचाइयों पर पहुंचाएंगे।

मुइज्जू ने ये भी कहा कि मालदीव में तैनात भारतीय सैनिकों को हटाना मतदाताओं द्वारा समर्थित अभियान घोषणापत्र का हिस्सा था। उन्होंने आश्वासन दिया कि मालदीव हिंद महासागर की “शांति और स्थिरता” सुनिश्चित करेगा।

जानकार बता रहे हैं कि चीन की तरफ झुकाव रखने वाले मोहम्मद मुइज्जू का यह बदला हुआ रूप सामने आया है लेकिन माले ने यह यू-टर्न अचानक नहीं लिया है बल्कि इसके पीछे 9 महीने का घटनाक्रम और परिस्थितियां जिम्मेदार हैं।

दरअसल, भारतीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ मालदीव के तीन उपमंत्रियों की अपमानजनक टिप्पणियों से उपजे राजनयिक विवाद के बाद भारतीय पर्यटकों ने मालदीव का बहिष्कार कर दिया था। इस साल जनवरी की शुरुआत में हुई इस घटना के बाद कई मशहूर हस्तियों और बॉलीवुड सितारों ने मालदीव बायकॉट का अभियान चलाया था।

इसकी वजह से इस साल 12 अगस्त तक भारत से सिर्फ 74,985 पर्यटकों ही मालदीव पहुंचे, जिसकी संख्या पिछले साल 15 अगस्त तक 128,756 थी। यानी 53,771 पर्यटक कम पहुंचे और जो पर्यटक गए भी उनमें अधिकांश जनवरी 2024 से पहले ही गए हैं।

भारत से जाने वाले पर्यटकों में आई भारी गिरावट के कारण मालदीव को करीब 1258 करोड़ रुपये ( $150 मिलियन) का अनुमानित नुकसान हुआ है।

यही वजह है कि पिछले साल नवंबर में जो मालदीव ‘इंडिया आउट’ का नारा लगा रहा था, वह नौ महीने बाद अब ‘वेलकम इंडिया’का नारा लगा रहा है।

बता दें कि इस महीने की शुरुआत में मालदीव के पर्यटन मंत्री ने नई दिल्ली, मुंबई और बैंगलोर में “वेलकम इंडिया” नामक रोड शो के आयोजन के दौरान एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया था।

इस रोड शो का उद्देश्य छुट्टियों के दौरान भारतीयों को मालदीव के समुद्री तटों पर वापस लाने की कोशिश करना था।

माले का यह हृदय परिवर्तन यह बताता है कि उसकी विदेश नीति के लिए भारत न केवल प्राथमिकता में है बल्कि सर्वोच्च भी है।

The post 9 माह में ही ‘इंडिया आउट’ से ‘वेलकम इंडिया’ कहने लगा मालदीव, मुइज्जू ने क्यों लिया यू टर्न; इनसाइड स्टोरी… appeared first on .

You Might Also Like

अगले एक साल में पूरे होंगे राज्य के कई महत्वपूर्ण इंफ्रा प्रोजेक्ट – मुख्यमंत्री

Y88 Casino No Deposit Bonus Codes For Free Spins 2026

Yoyo Casino Login App Sign Up

Winnende Wedden Sportcompetities Trucs

Winnende Wedden Op Volleybal Wedstrijden

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
News

उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर फटने से बर्फ में दबे 57 मजदूर, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

News Desk News Desk February 28, 2025
ट्रंप ने मेक्सिको, कनाडा और चीन पर लगाया टैरिफ, भारत पर असर की संभावना पर वित्त मंत्री ने दिया बयान
डॉ. शाहीन: तलाक से आतंक तक, कैसे जुड़ी मुज्जमिल और जैश से डोर
वायनाड में 138 लोग अब भी लापता
लेबनान के अंदर घुसी इजरायली सेना……कई गांव को हिज्बुल्लाह के नियंत्रण से मुक्त कराया    

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?