By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: उत्तराखंड में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती, ₹59.72 करोड़ की स्वीकृति
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > Uttarakhand > उत्तराखंड में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती, ₹59.72 करोड़ की स्वीकृति
Uttarakhand

उत्तराखंड में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती, ₹59.72 करोड़ की स्वीकृति

Khabar 360 India Desk
Last updated: April 22, 2026 9:07 am
Khabar 360 India Desk Published April 22, 2026
Share
SHARE

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 59.72 करोड की वित्तीय स्वीकृति

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 59.72 करोड़ का अनुमोदन प्रदान किया है। इन निर्णयों से आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने, आपदा प्रबंधन को प्रभावी बनाने तथा पेयजल एवं बाढ़ सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं को सशक्त करने में महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद चम्पावत के विकासखण्ड चम्पावत की तामली ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना हेतु ₹14.57 करोड़ की धनराशि का अनुमोदन प्रदान किये जाने के साथ ही देहरादून के वार्ड संख्या-89 हरभजवाला में चन्द्रबनी से हरभजवाला तक आसन नदी के दोनों ओर पुश्ता निर्माण हेतु कुल धनराशि ₹ 6.11 करोड़ के सापेक्ष प्रथम किस्त में ₹ 2.43 करोड़ तथा ऊखीमठ नगर पंचायत पेयजल योजना हेतु ₹ 25.78 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद देहरादून के धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में सुसवा नदी के दोनों तटों पर दूधादेवी पुल के अपस्ट्रीम में बाढ़ सुरक्षा कार्य हेतु कुल धनराशि लागत ₹ 3.22 करोड़ के सापेक्ष प्रथम किस्त में ₹ 1.29 करोड़ स्वीकृत करने के साथ ही जनपद उत्तरकाशी के भटवाड़ी विकासखण्ड के झाला गांव में भागीरथी नदी के दाहिने तट पर बाढ़ सुरक्षा कार्य हेतु प्रस्तावित लगात ₹ 7.57 करोड़ के सापेक्ष प्रथम किस्त के रूप में ₹ 3.03 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद चमोली के बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्रांतर्गत विकासखंड ज्योतिर्मठ में जोशीमठ-नीति मार्ग पर वर्ष 2021 की आपदा से क्षतिग्रस्त 80 मीटर स्पान पैदल स्टील ट्रस पुल के पुनर्निर्माण के प्रस्ताव कुल लागत ₹ 4.34 करोड़ के सापेक्ष प्रथम किस्त में ₹ 1.74 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा पिथौरागढ़ जनपद के धारचूला क्षेत्र में खोटिला एवं घाटधार में स्लोप प्रोटेक्शन एवं मिटीगेशन कार्यों हेतु कुल प्रस्तावित लागत ₹ 36.10 करोड़ के सापेक्ष प्रथम किस्त में ₹ 1 करोड़ तथा जनपद हरिद्वार में मनसा देवी हिल बाईपास रोड पर स्लोप प्रोटेक्शन कार्यों हेतु प्रस्तावित धनराशि ₹ 39.17 करोड़ के सापेक्ष  ₹1.74 करोड़ स्वीकृत करने के साथ ही नैनीताल स्थित चार्टन लॉज क्षेत्र में स्लोप प्रोटेक्शन मिटीगेशन कार्यों हेतु प्रस्तावित धनराशि ₹ 6.18 करोड़ के सापेक्ष ₹ 77 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद उत्तरकाशी में लोक निर्माण विभाग द्वारा हर्षिल-मुखवा मोटर मार्ग के सुरक्षात्मक कार्यों हेतु प्रस्तावित कुल लागत ₹4.72 करोड़ के सापेक्ष प्रथम किस्त में ₹ 1.89 करोड़ की स्वीकृत प्रदान करने के साथ ही जनपद देहरादून के डोईवाला विधानसभा क्षेत्र में दुल्हनी नदी के विभिन्न स्थानोंकृनिर्मल कॉलोनी, वनस्थली पुरम, दिल्ली फार्म, लक्ष्मणसिद्ध मंदिर एवं नकरौंदा रोड (विवेक विहार, वायु विहार) में सुरक्षात्मक कार्यों के लिए प्रस्तावित धनराशि ₹ 4.13 करोड के सापेक्ष प्रथम किस्त में ₹1.65 करोड की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद देहरादून के रायपुर विधानसभा क्षेत्रांतर्गत डिफेंस कॉलोनी एवं जोगीवाला-बद्रीपुर क्षेत्र में बहने वाले नाले में बाढ़ सुरक्षा कार्य हेतु प्रस्तावित लागत ₹ 4.60 करोड के सापेक्ष प्रथम किस्त में ₹1.84 करोड की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा राज्य सेक्टर के अंतर्गत जनपद नैनीताल के विकासखंड हल्द्वानी/भीमताल क्षेत्र में जमरानी बांध से हल्द्वानी-काठगोदाम पेयजल योजना हेतु प्रस्तावित धनराशि ₹4.98 करोड के सापेक्ष प्रथम किस्त में ₹1.99 करोड की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा जनपद चमोली में राजकीय पीएमश्री आदर्श इण्टर कॉलेज, भराडीसैंण, गैरसैंण में 05 नवीन कक्षों के निर्माण किये जाने का भी अनुमोदन प्रदान किया गया है।

ज्ञातव्य है कि मुख्यमंत्री ने राजकीय पीएमश्री आदर्श इण्टर कॉलेज, भराडीसैंण, गैरसैंण में भूतपूर्व सैनिक एवं नवनियुक्त अग्निवीरों से संवाद करते हुए राजकीय पीएमश्री आदर्श इण्टर कॉलेज में 05 नवीन कक्षों के निर्माण किये जाने की घोषणा की थी।

मुख्यमंत्री ने किया सूचना विभाग के बजट के साथ ही अधिकारियों की पदोन्नति का अनुमोदन

मुख्यमंत्री ने सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग के अंतर्गत राजस्व लेखा में ₹ 299.18 करोड़, अनुसूचित जाति कल्याण हेतु ₹1.00 करोड़ तथा जनजाति क्षेत्र उपयोजना हेतु ₹ 50 लाख की धनराशि, महानिदेशक सूचना के निर्वतन पर रखे जाने के अनुमोदन के साथ ही सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग में कार्यरत सहायक निदेशक श्रीमती अर्चना एवं  बद्री चन्द को उप निदेशक पद पर पदोन्नत किए जाने के प्रस्ताव का अनुमोदन प्रदान किया है।

You Might Also Like

नगर निगम में बस्तीवासियों का प्रदर्शन, अतिक्रमण कार्रवाई रोकने की मांग

उत्तराखंड स्पोर्ट्स कॉलेज में एडमिशन ओपन, 10 मई तक आवेदन

उत्तराखंड के शहरी विकास को बढ़ावा, अर्बन चैलेंज फंड लागू

चारधाम यात्रा पर PM मोदी का संदेश, डिजिटल डिटॉक्स पर जोर

कपाट खुलते ही केदारनाथ पहुंचे CM धामी, सुख-समृद्धि की कामना

TAGGED:strengthening infrastructure in Uttarakhand₹59.72 crore approved for
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
Uttarakhand

Uttarakhand News: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अल्मोडा के सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र में दो पेयजल योजनाओं का किया लोकार्पण…

News Desk News Desk April 22, 2025
अंतरिक्ष में फंसी सुनीता विलियम्स की मदद के लिए ट्रंप ने एलन मस्क से मांगी सहायता
CM धामी ने जैनोली में बहुउद्देशीय शिविर में किया प्रतिभाग, स्कूल भवन के जीर्णोद्धार की घोषणा
मोदी सरकार ने रक्षा पर 6.21 लाख करोड़ रुपये का बजट किया तय, कुल बजट का 13 प्रतिशत
कृषि अर्थव्यवस्था का मजबूत संवाहक कौन है: पुरुष किसान या महिला किसान?…

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?