ऋषिकेश: थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्र के मोहनचट्टी स्थित एक रिजॉर्ट में अवैध रेव पार्टी का आयोजन संचालकों को भारी पड़ गया। पुलिस ने छापेमारी कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक व्यक्ति मौके से फरार हो गया। रिजॉर्ट संचालकों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस ने इस दौरान 26 युवकों पर पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की है। वहीं, पार्टी में शामिल सात युवतियों की काउंसलिंग की जा रही है। यह छापेमारी स्थानीय निवासियों की शिकायत पर की गई, जिनका कहना था कि रिजॉर्ट में लगातार अवैध गतिविधियां हो रही थीं।




