By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: टॉप पर हैं पुतिन और शी जिनपिंग, एलन मस्क के साथ इंटरव्यू में क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप…
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Blog > World News > टॉप पर हैं पुतिन और शी जिनपिंग, एलन मस्क के साथ इंटरव्यू में क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप…
World News

टॉप पर हैं पुतिन और शी जिनपिंग, एलन मस्क के साथ इंटरव्यू में क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप…

News Desk
Last updated: August 13, 2024 8:44 am
News Desk Published August 13, 2024
Share
SHARE

दुनिया के अमीरों में शुमार सोशल मीडिया साइट एक्स चीफ एलन मस्क को इंटरव्यू देने के लिए अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ समय के लिए ‘X’ पर वापसी की।

Contents
क्या होता है DDOS अटैकइंटरव्यू में क्या बोले ट्रंपईरान, इजरायल-हमास युद्ध पर क्या बोले ट्रंप

हालांकि जब इंटरव्यू शुरू होने का समय आया तो एक्स स्पेस ही क्रैश हो गया। एलन मस्क ने आरोप लगाया कि यह DDOS अटैक है।

दरअसल एलन मस्क ने कहा था कि इंटरव्यू मंगलवार की सुबह 5.30 बजे प्रसारित होगा। हालांकि तकनीकी दिक्कत की वजह से इसमें देरी हो गई।

इंटरव्यू शुरू हुआ तो डोनाल्ड ट्रंप ने खुद पर हुए हमले को याद किया। उन्होंने व्लादिमीर पुतिन और शी जिनपिंग की तारीफ की और कहा कि वे अपने चरमोत्कर्ष पर हैं।

बताया जा रहा है कि एक्स पर डोनाल्ड ट्रंप अगर बने रहते हैं तो उन्हें चुनावी अभियान में मजबूती मिलेगी।

6 जनवरी 2020 को कैपिटल हिल पर हुई हिंसा के बाद उन्हें ट्विटर पर बैन कर दिया था। 2022 में मस्क ने ट्विटर को खरीद लिया और इसके बाद ट्रंप के अकाउंट से बैन हटा दिया गया था।

हालांकि डोनाल्ड ट्रंप ने अब तक सोशल मीडिया साइट पर वापसी नहीं की थी।

There appears to be a massive DDOS attack on 𝕏. Working on shutting it down.

Worst case, we will proceed with a smaller number of live listeners and post the conversation later.

— Elon Musk (@elonmusk) August 13, 2024

क्या होता है DDOS अटैक

एलन मस्क और डोनाल्ड ट्रंप का इंटरव्यू लाइव ना होने पर उन्होने कहा था कि यह बड़ा डीडीओएस अटैक है और इंटरव्यू को बंद करने की कोसिश की गई है।

इसके बाद इंटरव्यू में देरी हो गई। दरअसल डीडीओएस का मतलब डिस्ट्रीब्यूटेड डिनायल ऑफ सर्विस अटैक होता है। इससे एक सर्वर या फिर नेटवर्क पर हमला होता है जिसे कि सामान्य इंटरनेट ट्रैफिक प्रभावित हो जाता है।

साइबरसिक्योरिटी कंपनी फोर्टीनेट इसे साइबरक्राइम की श्रेणी में रखता है।

इंटरव्यू में क्या बोले ट्रंप

इंटरव्यू के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने रूस, चीन और उत्तर कोरिया के राष्ट्राध्यक्षों की तारीफ की। उन्होंने यह भी कहा कि उनका सामना करने के लिए मजबूत राष्ट्रपति की जरूरत है। ट्रंप ने कहा कि पुतिन, शी जिनपिंग और किम जोंग उन चरम पर हैं। ट्रंप ने कहा, पुतिन ने हमारा सम्मान किया। वह यूक्रेन के बारे में भी चर्चा करेंगे। मैंने उनसे कहा कि आप जो कर रहे हैं, वह ठीक नहीं है।

https://t.co/PLHekD9jzW

— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) August 12, 2024

डोनाल्ड ट्रंप ने खुद पर हुए हमले को याद करते हुए कहा कि यह बेहद दर्दनाक था। मुझे अचानक पता चला कि ये गोली थी। फिर मुझे पता चला कि कान पर लगी है। जो लोग ईश्वर में विश्वास नहीं करते, मुझ लगता है कि उन्हें विश्वास करना शुरू कर देना चाहिए।

डोनाल़्ड ट्रंप ने कमला हैरिस पर हमला करते हुए कहा, कई देश अपने जेलों को खाली करके कैदियों को अमेरिका भेज रहे हैं। वे अमेरिका में अपराध करते हैं।

ईरान, इजरायल-हमास युद्ध पर क्या बोले ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि जब मैं राष्ट्रपति था तब ईरान जानता था कि वह घिरा हुआ है। ईरान टूट गया था और उसके पास आतंकवाद के लिए पैसे ही नहीं बचे थे। अगर मैं होता तो इजरायल पर हमला ही ना होता।

The post टॉप पर हैं पुतिन और शी जिनपिंग, एलन मस्क के साथ इंटरव्यू में क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप… appeared first on .

You Might Also Like

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

स्वीडन में गोलीबारी से 11 की मौत, हमलावर ने हमले के बाद आत्महत्या की

इंडोनेशिया में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए

फलस्तीनी पक्ष ने सीजफायर के दूसरे चरण के लिए पुनर्वास समिति बनाई

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
World News

भारत से भी बड़ी होगी रूसी सेना

News Desk News Desk September 18, 2024
महाराष्ट्र सीएम शपथ ग्रहण समारोह लाइव: तीसरी बार फडणवीस महाराष्ट्र के सीएम के तौर पर शपथ ली
स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा को लेकर खुफिया विभाग का अलर्ट: VVIP सुरक्षा के लिए विशेष बैठक आयोजित
सदन में जाओ, जरूरत हो तो सरकार पर…कांग्रेस सांसदों को हिदायत; पार्टी रख रही प्रदर्शन पर नजर…
रायपुर : केन्द्रीय श्रम मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया 13 नवंबर को छत्तीसगढ़ के जशपुर दौरे पर

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?