By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: पाकिस्तान से अलग होने को बेकरार 40 फीसदी इलाका, भारत के लिए क्या हैं बलूचिस्तान के मायने…
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Blog > World News > पाकिस्तान से अलग होने को बेकरार 40 फीसदी इलाका, भारत के लिए क्या हैं बलूचिस्तान के मायने…
World News

पाकिस्तान से अलग होने को बेकरार 40 फीसदी इलाका, भारत के लिए क्या हैं बलूचिस्तान के मायने…

News Desk
Last updated: September 1, 2024 11:15 am
News Desk Published September 1, 2024
Share
SHARE

कश्मीर में दहशत फैलाने की साजिश रचने वाला पाकिस्तान अपने ही एक बड़े प्रांत में कलह को रोक नहीं पा रहा है।

Contents
कौन हैं बलूच और क्यों करते हैं हमले?बलूचों की भाषा और संस्कृति भी अलगबलूचों पर अत्याचार करता है पाकिस्तानचीनियों से चिढ़ते हैं बलूचभारत के लिए क्या हैं मायने

पाकिस्तान के सबसे बड़े प्रांत बलूचिस्तान में आए दिन उग्रवादी हमला करके लोगों की हत्या कर देते हैं। 26 अगस्त को 24 घंटे में ही बलूच उग्रवादियों ने अलग-अलग जगहों पर कम से कम 70 लोगों को मौत के घाट उतार दिया।

उन्होंने पहचान जानने के बाद मुसाफिरों की हत्या कर दी। बलूच लिबरेशन आर्मी ने इन हमलों की जिम्मेदारी ली है। मुसाखेल में बसों को रोका गया और कम से कम 23 पंजाबियों को मार दिया गया।

बलूचिस्तान में यह कोई नई बात नहीं है। इसी साल अप्रैल में भी नोशकी शहर के पास उग्रवादियों ने पंजाबी यात्रियों की हत्या कर दी थी। इसके अलावा केच में छह पंजाबी मजदूरों को मार दिया गया था।

कौन हैं बलूच और क्यों करते हैं हमले?

बलूचिस्तान का क्षेत्रफल पाकिस्तान के कुल एरिया का 40 फीसदी है। उस लिहाज से यहां जनसंख्या ज्यादा नहीं है। यहां पर मलूच ही बहुसंख्यक हैं। बलूचों का कहना है कि उनकी सभ्यता 5 हजार साल पुरानी है और पाकिस्तान के आम मुसलमानों से अलग है।

ऐसे में वे अलग राष्ट्र की मांग लंबे समय से करते आए हैं। बलूचिस्तान अफगानिस्तान से लगा हुआ है। उनका कहना है कि पाकिस्तान हमेशा ही यहां के लोगों के साथ भेदभाव करता आया है। पाकिस्तान की सरकार यहां के प्राकृतिक संसाधनों को दोहन करती है और बदले में यहां के लोगों को कुछ नहीं मिलता।

बलूचों का मानना है कि उनकी बदहाली के पीछे सबसे बड़ी वजह पंजाबी हैं। पाकिस्तान के पंजाब के लोगों का सरकार में भी प्रतिनिधित्व ज्यादा है।

वहीं बलूचिस्तान में भी बड़ी संख्या में पंजाबी काम करने आते हैं। ऐसे में बलूचों का मानना है कि पंजाबी उनके अधिकारों का हनन कर रहे हैं। बलूचिस्तान खनिज संपदा से संपन्न है।

यहां 40 फीसदी से ज्यादा गैस का प्रोडक्शन होता है। इसके अलावा कॉपर और गोल्ड भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। 26 अगस्त का दिन बलूचों के लिए खास इसलिए है क्योंकि 18 साल पहले इसी दिन उनके नेता नवाब अकबर खान बुगती की पाकिस्तान की सरकार ने हत्या करवा दी थी। उस समय परवेज मुशर्रफ राष्ट्रपति थे।

बलूचों की भाषा और संस्कृति भी अलग

बलूचों की भाषा और संस्कृति बाकी पाकिस्तान से अलग है। ये लोग बलूची बोलते हैं। वहीं पाकिस्तान में उर्दू या फिर पंजाबी बोली जाती है।

बलूचों को अपनी संस्कृति को लेकर भी डर सता रहा है। उन्हें लगता है कि पाकिस्तान उनकी भाषा और संस्कृति को खत्म कर देना चाहता है। ऐसे में वे चाहते हैं कि पाकिस्तान के अन्य प्रांतों से लोग बलूचिस्तान में ना आएं। इसके अलावा जब यहां से खनिज संपदा को लेकर वाहन निकलते हैं तो बलूच उग्रवादी उन्हें लूट लेते हैं।

बलूचों पर अत्याचार करता है पाकिस्तान

पाकिस्तान बलूचों पर हमेशा से अत्याचार करता आया है। बलूचिस्तान का सपोर्ट करने वाले लोग एक्स्ट्रा जूडिशल किलिंग का शिकार बन जाते हैं। एक एनजीओ की मानें तो 2001 से 2017 के बीच करीब 20 हजार बलूच लापता हो गए।

चीनियों से चिढ़ते हैं बलूच

बलूच आर्मी के लोग चीन के नागरिकों को भी अकसर निशाना बनाते हैं। दरअसल बलूच की खदानों को पाकिस्तान ने चीन को लीज पर दे रखा है। वहीं सीपीईसी का बड़ा हिस्सा भी बचूचिस्तान से होकर गुजरता है। बलूचों का कहना है कि चीन उनपर हमला करने के लिए पाकिस्तान को हथियार मुहैया करवाताहै। सीपीईसी में ग्वादर पोर्ट भी आता है जो कि हिंसा का कारण रहा है।

भारत के लिए क्या हैं मायने

पाकिस्तान में भारत के पूर्व उच्चायुक्त अजय बिसारिया के मुताबिक इस्लामाबाद लगातार आरोप लगाता है कि भारत बलूचों की मदद करता है। उसका कहना है कि ईरान बलूचों का पनाहगाह है। हालांकि भारत इस बात को गंभीरता से नहीं लेता है। भारत कई बार इन आरोपों को खारिज भी कर चुका है।

अब बलूच उग्रवादियों को तहरीके तालिबान पाकिस्तान का भी साथ मिल रहा है। यूके और यूएस ने इन संगठनों को आतंकवादी संगठन घोषित कर रखा है। वहीं पाकिस्तान में चल रही यह कलह उसके लिए बड़ी नजीर है।

एक तरफ वह भारत को तोड़ने की साजिश में लगा रहता है तो दूसरी तरफ उसका 40 फीसदी हिस्सा अलग होने को तैयार है।

The post पाकिस्तान से अलग होने को बेकरार 40 फीसदी इलाका, भारत के लिए क्या हैं बलूचिस्तान के मायने… appeared first on .

You Might Also Like

ईरान-इजरायल तनाव के बीच उत्तराखंड सरकार सतर्क, पश्चिम एशिया में रह रहे प्रवासियों का जुटाया जा रहा विवरण

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

स्वीडन में गोलीबारी से 11 की मौत, हमलावर ने हमले के बाद आत्महत्या की

इंडोनेशिया में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
ऑरेंज अलर्ट को लेकर सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्री विनोद कुमार सुमन ने संबंधित जनपदों के जिलाधिकारियों से वार्ता कर एलर्ट पर रहने को कहा। 
Uttarakhand

मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट को लेकर सचिव आपदा प्रबंधन ने जिलाधिकारियों से की चर्चा 

Khabar 360 India Khabar 360 India July 21, 2024
Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रभावितों से मुलाकात कर जाना हाल, राहत कार्यों का लिया जायजा, पुनर्वास को लेकर दिए कड़े निर्देश….
एलन मस्क ने USAID को ‘आपराधिक संगठन’ दिया करार, खत्म करने की कही बात
Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अखिल भारतीय शिक्षा समागम के कार्यक्रम में हुए शामिल, करोड़ों की लागत से बने स्कूल का किया लोकार्पण…
भारत-पाक संबंधों में सुधार पर इशाक डार की टिप्पणी, ताली एक हाथ से नहीं बजती

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?