By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: SC/ST विद्यार्थियों को बड़ी राहत, निःशुल्क रोजगारपरक कोचिंग योजना की आय सीमा ₹2 लाख से बढ़ाकर ₹8 लाख
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > News > SC/ST विद्यार्थियों को बड़ी राहत, निःशुल्क रोजगारपरक कोचिंग योजना की आय सीमा ₹2 लाख से बढ़ाकर ₹8 लाख
NewsUttarakhand

SC/ST विद्यार्थियों को बड़ी राहत, निःशुल्क रोजगारपरक कोचिंग योजना की आय सीमा ₹2 लाख से बढ़ाकर ₹8 लाख

Khabar 360 India Desk
Last updated: November 14, 2026 8:36 am
Khabar 360 India Desk Published November 14, 2026
Share
SHARE
धामी सरकार का फैसला, अब अधिक छात्र-छात्राएं उठा सकेंगे योजना का लाभ; शासनादेश तत्काल प्रभाव से लागू

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत देते हुए निःशुल्क रोजगारपरक कोचिंग योजना के तहत पात्रता की पारिवारिक वार्षिक आय सीमा में चार गुना वृद्धि कर दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर अब इस योजना का लाभ उन विद्यार्थियों को भी मिल सकेगा, जिनके परिवार की सालाना आय ₹8 लाख तक है। पहले यह सीमा अधिकतम ₹2 लाख निर्धारित थी।

समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित इस योजना में पात्रता के लिए पारिवारिक आय सीमा बढ़ाने का शासनादेश जारी कर दिया गया है। सचिव, समाज कल्याण विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, पहले अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के केवल उन्हीं छात्र-छात्राओं को योजना के लिए पात्र माना जाता था, जिनके परिवार की समस्त स्रोतों से वार्षिक आय ₹2 लाख से अधिक नहीं थी। अब इसे बढ़ाकर ₹8 लाख कर दिया गया है।

रोजगार के अवसर बढ़ाने पर जोर

सरकार के इस फैसले से आर्थिक रूप से अधिक परिवारों के विद्यार्थी भी निःशुल्क कोचिंग योजना से जुड़ सकेंगे। रोजगारपरक प्रतियोगी परीक्षाओं और अन्य प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं को बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। आय सीमा बढ़ने से योजना के दायरे में आने वाले पात्र विद्यार्थियों की संख्या भी बढ़ सकेगी।

अन्य शर्तें रहेंगी यथावत

शासनादेश के अनुसार, आय सीमा में बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। हालांकि, योजना के अन्य प्रावधान, पात्रता संबंधी शर्तें और प्रतिबंध पहले की तरह ही लागू रहेंगे।

You Might Also Like

जौलजीबी मेले में विधायक हरीश धामी और अधिकारियों के बीच तीखी बहस, माइक बंद होने पर हुआ विवाद

रुद्रप्रयाग के सुमाड़ी में घर के वॉशरूम में घुसा गुलदार, कुत्ते को बनाया शिकार

उत्तराखंड में मेडिकल और नर्सिंग शिक्षा का बढ़ा दायरा, एमबीबीएस की सीटें 1700 के करीब

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को छठ पूजा की दी शुभकामनाएं

गौचर से जौलजीबी तक मेलों की रौनक, विकास योजनाओं से मजबूत होगा उत्तराखंड

TAGGED:Income limit for the free employment-oriented coaching scheme increased from ₹2 lakh to ₹8 lakh.Major relief for SC/ST students:
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
News

पाकिस्तान में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने भांजी लाठियां, एक मौत, कई घायल

News Desk News Desk October 15, 2024
वंदे भारत प्रोजेक्ट पर बात कर सकते हैं मोदी व पुतिन, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने मंगलवार को कजान पहुंचेंगे पीएम
ड्रेंट्स म्यूजियम में की विस्फोट कर चोरी, 2500 साल पुराना मुकुट चुराया
रामपुर तिराहा शहीदों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी श्रद्धांजलि,शहीद स्थल का होगा री-डेवलपमेंट
बांग्‍लादेश से एक हिंदू बच्‍ची भागकर पहुंची भारत, रेप की मिल रही थीं ध‍मकियां

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?