By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: ब्रिटेन में बर्फबारी का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > News > ब्रिटेन में बर्फबारी का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
News

ब्रिटेन में बर्फबारी का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

News Desk
Last updated: November 21, 2024 1:02 pm
News Desk Published November 21, 2024
Share
SHARE

ब्रिटेन में पिछले कई दिनों से लगातार बर्फबारी जारी है। बर्फबारी के कारण एक तरफ जहां मौसम खुशगवार हो गया है, वहीं दूसरी तरफ जन-जीवन भी प्रभावित हुआ है।

तेज बर्फबारी के चलते स्कूल बंद हो गए, ट्रेनें देरी से चल रही हैं, सड़कों पर ड्राइविंग भी मुश्किल हो गई है। इसके साथ ही बुजुर्गों और बच्चों को सुरक्षित रहने की अपील की गई है।

मौसम विभाग ने उत्तरी स्कॉटलैंड, उत्तरी आयरलैंड, मध्य और दक्षिणी वेल्स और स्कॉटिश बॉर्डर से लेकर नॉरफॉक तक पूर्वी काउंटियों में बर्फबारी के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने इस सप्ताह संभावित खतरों की चेतावनी दी है। कई इलाकों में 5 इंच से ज्यादा की बर्फबारी हुई है। घरों, सड़कों और गाड़ियों पर बर्फ की मोटी चादर बिछ गई है।

मौसम विभाग ने मिडलैंड्स और दक्षिणी इंग्लैंड के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया है। लोगों से घरों से बाहर ना निकलने की अपील की है। इससे पहले उत्तरी इंग्लैंड और मिडलैंड्स के लिए चेतावनी दी गई थी। हालांकि, अलर्ट के दायरे में नहीं आने वाले क्षेत्रों में भी बर्फबारी हुई, जिसमें सेंट्रल लंदन भी शामिल है।

मौसम विज्ञानियों ने कहा कि आर्कटिक समुद्री वायु द्रव्यमान के कारण लगातार बर्फबारी हो रही है। पूरे सप्ताह ब्रिटेन के कई क्षेत्रों में बहुत ठंड रहेगी।

पूरे ब्रिटेन में 220 से अधिक स्कूल बंद कर दिए गए, जिनमें वेल्स में लगभग 140 शामिल हैं। डर्बी विश्वविद्यालय ने भी मौसम के कारण चेस्टरफील्ड, बक्सटन और लीक में अपने परिसर बंद कर दिए। रेल नेटवर्क में देरी और रद्दीकरण के कारण हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग ने कहा है कि रात में तापमान में भारी गिरावट आने की संभावना है, स्कॉटलैंड के कुछ भागों में तापमान माइनस 3. डिग्री सेल्सियस तथा दक्षिणी इंग्लैंड कुछ भागों में तापमान माइनस 1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा।
 

You Might Also Like

मुख्यमंत्री धामी ने एचडीएफसी बैंक द्वारा प्रदत्त 4 अत्याधुनिक एम्बुलेंस का किया फ्लैग ऑफ

अगले एक साल में पूरे होंगे राज्य के कई महत्वपूर्ण इंफ्रा प्रोजेक्ट – मुख्यमंत्री

Y88 Casino No Deposit Bonus Codes For Free Spins 2026

Yoyo Casino Login App Sign Up

Winnende Wedden Sportcompetities Trucs

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
Uttarakhand

धामी सरकार के तीन साल पूरे : सीएम ने गिनाई उपलब्धियां, जनता को दी करोड़ों की सौगात, विभिन्न योजनाओं का किया भूमिपूजन और लोकार्पण…

News Desk News Desk March 25, 2025
PAC ने हवाई किरायों की समस्या पर गंभीर चर्चा करते हुए उठाए अहम सवाल
दुनिया में छिड़ी जंग से इन देशों की हो रही बल्ले बल्ले; हथियार बेचकर कमा रहे हैं अरबों…
उत्तराखंड में सख्ती: शराब पीकर वाहन चलाते मिले तो ड्राइविंग लाइसेंस होगा निरस्त
जिसे अपने हाथों से बनाया, उसी ट्रिब्यूनल में हसीना पर लगे आरोपों की जांच शुरू; सौ को दे चुका है सजा-ए-मौत…

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?